एलिवेटेड ब्रिज की मंजूरी पर राजनीति गरमाई: पूर्व पीडब्ल्यूडी मंत्री ने बीजेपी को घेरा; कहा-मूर्खों की जमात को अब समझ में आया
Khulasa First
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
एलिवेटेड ब्रिज परियोजना को साढ़े छह साल बाद बीजेपी सरकार द्वारा हरी झंडी मिलते ही मध्यप्रदेश की राजनीति गरमा गई है। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व पीडब्ल्यूडी मंत्री सज्जन सिंह वर्मा ने इस निर्णय पर एक तीखा और विवादास्पद बयान देकर बवाल मचा दिया है।
वर्मा ने दिल्ली में मध्यप्रदेश भवन के बाहर से एक वीडियो जारी करते हुए बीजेपी पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने परियोजना को इतने वर्षों तक लटकाए रखने और अब जाकर मंजूरी देने पर सवाल खड़े किए।
वर्मा ने कहा "मूर्खों की जमात को अब छह साल बाद समझ में आया है।" वर्मा ने सीधे तौर पर आरोप लगाया कि इस प्रोजेक्ट को केवल इसलिए रद्द या लंबित कर दिया गया था क्योंकि इसका श्रेय कांग्रेस सरकार को जाता।
उनका दावा है कि उन्होंने अपने कार्यकाल में न सिर्फ योजना तैयार की, बल्कि टेंडर प्रक्रिया पूरी कर राशि भी आवंटित करवा दी थी। उनका कहना है कि कांग्रेस को श्रेय न मिले, इसी बदले की भावना के कारण इस महत्वाकांक्षी परियोजना को जानबूझकर लटकाया गया।
बीआरटीएस पर साधा निशाना
एलिवेटेड ब्रिज के साथ ही सज्जन वर्मा ने इंदौर बीआरटीएस (BRTS) कॉरिडोर को लेकर भी बीजेपी सरकार को घेरा। उन्होंने कहा कि बीजेपी ने बीआरटीएस के नाम पर हजारों करोड़ रुपए का भ्रष्टाचार किया, और अब जब उसे तोड़ा जा रहा है, तो उसमें भी भ्रष्टाचार किया जा रहा है।
वर्मा का तर्क
अगर छह साल पहले सही फैसला ले लिया जाता, तो आज बीआरटीएस को तोड़ने की जरूरत ही नहीं पड़ती। नीचे बीआरटीएस चलता रहता और ऊपर से एलिवेटेड ब्रिज से अन्य ट्रैफिक सुचारू रूप से चलता रहता।
जनता से अपील
बयान के अंत में, सज्जन सिंह वर्मा ने इंदौर की जनता से भावनात्मक अपील करते हुए सवाल किया, अब लोगों को तय करना है कि वे 'इस जमात से इंदौर को कब मुक्ति दिलाएंगे।
यह सियासी बयानबाजी मुख्यमंत्री द्वारा इंदौर में समीक्षा बैठक के दौरान एलिवेटेड ब्रिज परियोजना को मंजूरी दिए जाने के ठीक एक दिन बाद शुरू हुई है, जो आने वाले दिनों में और तेज होने के संकेत दे रही है।
महापौर और विधायक का तीखा जवाब
सज्जन वर्मा के 'मूर्खों की जमात' वाले विवादास्पद बयान पर बीजेपी नेताओं ने भी तुरंत और सख्त प्रतिक्रिया दी है।
महापौर ने किया पलटवार
इंदौर के महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने सज्जन वर्मा के बयान पर पलटवार करते हुए कहा कि, "सब जानते हैं कि सज्जन सिंह वर्मा का भाव हमेशा से ही दुर्जनता का रहता है।
उन्होंने कहा कि केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने तो पहले ही एलिवेटेड कॉरिडोर सेंक्शन कर दिया था, लेकिन कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में ठीक से प्लानिंग नहीं दी गई, जिसके कारण यह डिले (विलम्ब) हुआ।
विधायक ने की बयान की कड़ी निंदा
बीजेपी विधायक भगवानदास सबनानी ने भी वर्मा के बयान की कड़ी निंदा करते हुए कहा, "जैसा आदमी होता है वह दूसरों को भी वैसे ही देखता है। ऐसी घटिया बात करना सज्जन सिंह को शोभा नहीं देता।
उन्होंने वर्मा को उचित प्लेटफॉर्म पर बात करने की सलाह देते हुए कहा कि ऐसी बयानबाजी से वह अपना और कांग्रेस पार्टी का चरित्र उजागर करते हैं।
संबंधित समाचार

प्रदेश की विशेषताओं को बढ़ावा देने में करेंगे मदद:एमपीटीएम-2026 में इन्फ्लुएंसर्स से संवाद

विकसित भारत संकल्प सभा में शामिल हुए सीएम:मशाल लेकर बोले; गौरव के साथ आगे बढ़ रहा मध्यप्रदेश

भ्रष्टाचार…आईडीए की सड़क बनने से पहले ही उखड़ने लगी:तुलसी नगर चौराहे से बीसीएम पैराडाइज तक बन रहे मार्ग में ठेकेदार कर रहा लीपापोती

मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग को लेकर प्रदर्शन जारी:धूप में चादर ओढ़कर डटे युवा; आज से शुरू किया जाएगा हस्ताक्षर अभियान

कचरे के ढेर के बीच महापौर के पोस्टर लगाकर कांग्रेस का प्रदर्शन:सफाई मित्रों के नियमितीकरण; समान वेतन और अनुकंपा नियुक्ति समेत 10 मांगें उठाईं

देखिए वीडियो, कचरे में मिली महापौर की तस्वीर:वायरल होते ही निगम ने उठाया ढेर; 24 घंटे से जमा कचरा कुछ घंटों में साफ

हफ्ता देने के बाद भी 1.25 लाख की अतिरिक्त वसूली:मंत्री से शिकायत; वन विभाग के सिंडिकेट का खुलासा

कम बारिश ने बढ़ाई चिंता:गर्मियों में जलसंकट का खतरा; निगम ने 6 महीने की तैयारी शुरू की

फरियादी की शिकायत पर आज होगा मुख्य हमलावरों पर केस दर्ज:व्यापारी पर हमला करने वाले दो बदमाशों को भेजा गया जेल

मर्डर वेपन को लेकर टीआई वर्मा को हाई कोर्ट से राहत:विभागीय जांच पर रोक

इन कंपनियों की जैकेट पहनकर गर्लफ्रेंड को धमकाने पहुंचे युवक:दो बाइक से आए इतने आरोपी; ज्वलनशील पदार्थ फेंककर भागे, इतने गिरफ्तार

बिना नंबर की गाड़ियों में माल ढुलाई का खेल कमिश्नर से माफिया पर कार्रवाई की मांग:जीएसटी-मंडी शुल्क चोरी और धमकी देने की शिकायत

मकान मालिक से विवाद की शिकायत लेकर थाने पहुंचीं महिलाएं:टीआई-एसीपी से धक्का-मुक्की का आरोप; तीनों हिरासत में

शौक पूरे करने के लिए करते थे चोरी, तीन गिरफ्तार

फर्जी क्राइम ब्रांच मामले में शाहरुख उर्फ पेट्रोल गिरफ्तार

कारोबारी को कोर्ट से झटका:अग्रिम जमानत याचिका खारिज; करोड़ों रुपए की धोखाधड़ी है आरोप

मंत्री ने दिलाया ‘विकसित भारत’ का संकल्प:तिरंगा लेकर पहुंचे हजारों कार्यकर्ता; मशाल लेकर अपनी-अपनी विधानसभा के लिए निकले

राजवाड़ा पर एसबीआई इमारत का स्ट्रक्चर ढहा बैंक और निगम की लापरवाही का खुलासा:महालक्ष्मी मंदिर परिसर में मलबा गिरने से फैली दहशत; बाल-बाल बचे राहगीर

फिर धंसी सड़क... परदेशीपुरा में खोखली जमीन पर हवा में लटका कांक्रीट का स्लैब:नगर निगम में भ्रष्टाचार और घटिया निर्माण का खुलासा

देखिये वीडियो, 450 करोड़ के वर्ल्ड क्लास रेलवे स्टेशन की सुरक्षा पर सवाल:प्लेटफॉर्म पर घूमती दिखी भैंसें; प्रधानमंत्री ने किया था उद्घाटन
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!