एलिवेटेड ब्रिज मंजूरी पर सियासी घमासान: सज्जनसिंह वर्मा का भाजपा पर तीखा हमला- बीआरटीएस तोड़ने की नौबत नहीं आती
Khulasa First
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
साढ़े छह साल पुरानी एलिवेटेड ब्रिज परियोजना को मप्र सरकार द्वारा मंजूरी मिलने से सियासी हलकों में हंगामा है। पूर्व पीडब्ल्यूडी मंत्री और कांग्रेस नेता सज्जनसिंह वर्मा ने भाजपा पर जमकर निशाना साधा है। वर्मा ने दिल्ली में मप्र भवन के सामने वीडियो जारी कर कहा मूर्खों की जमात को छह साल बाद समझ में आया।
उन्होंने आरोप लगाया भाजपा ने प्रोजेक्ट को केवल कांग्रेस को श्रेय न मिले, इसलिए रद्द कर दिया था, अब उसी योजना को पुनर्जीवित किया जा रहा है। उनके कार्यकाल में एलिवेटेड ब्रिज की योजना तैयार की गई थी। टेंडर प्रक्रिया पूरी हो चुकी थी और राशि भी आवंटित कर दी गई थी, लेकिन सत्ता परिवर्तन के बाद भाजपा ने लटका दिया।
उन्होंने बीआरटीएस (बस रैपिड ट्रांजिट सिस्टम) पर भी तंज कसा, दावा किया भाजपा ने इसमें हजारों करोड़ का भ्रष्टाचार किया और तोड़ने में भी अनियमितता हो रही है। वर्मा ने तर्क दिया छह साल पहले मंजूरी मिलती, तो बीआरटीएस तोड़ने की नौबत नहीं आती। वर्मा ने इंदौर की जनता से सवाल किया इस जमात से शहर को कब मुक्ति दिलाएंगे? गौरतलब है एक दिन पहले ही मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने इंदौर में समीक्षा बैठक के दौरान इस महत्वाकांक्षी परियोजना को हरी झंडी दी थी। केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी भी मंजूरी दे चुके थे, जब प्रदेश में कांग्रेस सरकार थी।
महापौर का पलटवार- सज्जन का भाव हमेशा दुर्जनता का…
कांग्रेस के हमलों का जवाब देते हुए महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने सज्जन सिंह वर्मा पर सीधा प्रहार किया। कहा सब जानते हैं सज्जनसिंह वर्मा का भाव हमेशा दुर्जनता का रहता है। उन्होंने वर्मा की योजना पर सवाल उठाते हुए कहा कांग्रेस ने सही प्लानिंग की होती, तो देर न होती। नितिन गडकरी ने कॉरिडोर मंजूर किया था लेकिन कांग्रेस सरकार ने सदुपयोग नहीं किया। वर्मा को अपनी गलत प्लानिंग का जवाब देना चाहिए।
यह विवाद की ट्रैफिक समस्याओं के समाधान के बीच उभरा है, जहां एलिवेटेड ब्रिज को यातायात चुनौतियों से निपटने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। सियासी बयानबाजी के बीच जनता को इंतजार है परियोजना धरातल पर कब उतरेगी।
संबंधित समाचार

जीत के बाद बाबा महाकाल की शरण में पहुंचे टीम इंडिया के धुरंधर:भस्म आरती में हुए शामिल; मंदिर समिति ने किया स्वागत-सत्कार

रील बनाने के नाम पर लाखों की धोखाधड़ी:रुपए लेकर एक्टिवा सहित फरार हुई युवती; मैनेजर बैंक में जमा कराने जा रहा था शोरूम का कलेक्शन

दशहरा महोत्सव की तैयारियां तेज:रावण के दसों मुख तैयार; अब 250 फीट ऊंची लंका का होगा निर्माण, इतने फीट ऊंचे के रावण का होगा दहन

पूर्व भाजपा विधायक की बेरहमी से हत्या:पीट-पीटकर उतारा मौत के घाट; इलाज के दौरान तोड़ा दम, 70-80 लोगों पर हमले का आरोप

नर्मदा नदी में स्नान करते समय हादसा:डूबने से दो युवकों की मौत; गोताखोरों ने रेस्क्यू कर निकाले शव

भारत-वेस्टइंडीज T20 महामुकाबला:होलकर स्टेडियम में क्रिकेट का जुनून; तिरंगे के रंग में रंगे फैंस, वेस्टइंडीज ने टॉस जीतकर चुनी गेंदबाजी

देखिये वीडियो, इंडिगो की फ्लाइट में अचानक लगी आग:करानी पड़ी इमरजेंसी लैंडिंग; यात्रियों में मचा हड़कंप

जल संकट से निपटने की तैयारी:6 हजार सरकारी बोरिंग की होगी जांच; 500 से ज्यादा पर कब्जे की आशंका

रिहाई के बाद फिर आंदोलन की तैयारी:अभिजीत दीपके बोले- पाबंदियां हमें विरोध करने से नहीं रोक पाएंगी

आदिवासी परिवारों पर कार्रवाई का आरोप:फसलें नष्ट करने और मकान तोड़ने से बढ़ी चिंता; केंद्रीय मंत्री के निर्देशों की अनदेखी का दावा

मिलावटखोरों पर शिकंजा:मावा और घी की सघन जांच हुई शुरू

मां शैलपुत्री का संदेश:शारदीय नवरात्रि प्रथम दिवस भीड़ के पीछे नहीं; अपने लक्ष्य की ओर चलो

थाने में मारपीट के आरोपों के बीच भाजपा कार्यकर्ता की तबीयत बिगड़ी:सीने में दर्द के बाद ICU में किए गए भर्ती; हार्ट अटैक की आशंका

मजदूर का शव कमरे में पंखे से लटका मिला:10 महीने पहले बना था पिता; पड़ोसी ने खिड़की से देखा तो पता चला

राजधानी जा रहे युवा कांग्रेस नेताओं को रेलवे स्टेशन पर पकड़ा:थाने ले गई पुलिस; लोकतांत्रिक अधिकारों के हनन का लगाया आरोप

25 लाख लेने के बाद भी बुजुर्ग से 10 हजार वसूले:पूर्व गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा का करीबी बताकर रौब झाड़ने वाला फरार

भारत-वेस्टइंडीज टी-20 महामुकाबला:क्रिकेट प्रेमियों में भारी उत्साह; 1500 पुलिसकर्मी संभालेंगे सुरक्षा, एंट्री गेट पर लगी लंबी लाइन

बदमाशों को नहीं कानून का खौफ!:सोशल मीडिया पर वायरल दो वीडियो; कार्रवाई नहीं होने पर उठ रहे सवाल

मैच से पहले नगर निगम को मिले 15 लाख रुपए:टिकट बिक्री के हिसाब से बाद में जमा होगी बाकी राशि

इस जिले को मेट्रोपॉलिटन एरिया से जोड़ने की तैयारी:540 करोड़ से सड़क का होगा उन्नयन; सीएम ने बच्चों को गिफ्ट किया सांदीपनि स्कूल
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!