पुलिसकर्मी की कार से तीन लोगों को मारी टक्कर: दो थानों के बीच उलझा रहा मामला
Khulasa First
संवाददाता

सदर बाजार पुलिस ने ड्रिंक एंड ड्राइव व एक्सीडेंट की जगह 19,500 रुपए में करवा दिया ‘तोड़बट्टा’
खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
एक ओर पुलिस शराब पीकर वाहन चलाने वाले वालों को सख्त कार्रवाई की नसीहत देती है, ड्रिंक एंड ड्राइव के चालान बनाकर वाहन जब्त कर लेती है, वहीं रविवार देर रात हुई घटना ने पुलिस महकमे पर सवाल खड़े कर दिए। पुलिस लाइन में एक पुलिसकर्मी की कार उसके रिश्तेदार शराब पार्टी करते हुए अंधाधुंध दौड़ाते दिखाई दिए। तेज रफ्तार कार सवार तीन युवकों ने तीन अलग-अलग दोपहिया चालकों को पीछे से टक्कर मारी।
हादसे के बाद एक घायल वाहन चालक ने करीब 200 मीटर दौड़कर कार को पकड़ा। देखा तो कार में तेज साउंड, शराब की बोतलें और युवक नशे में धुत होकर हंगामा कर रहे थे। लोग कार को रोककर एमजी रोड थाने ले गए, जहां कुछ देर बाद घायलों के साथी भी पहुंच गए। थोड़ी ही देर में सदर बाजार थाने से पांच पुलिसकर्मी एमजी रोड थाने पहुंचे, लेकिन पुलिसकर्मी की कार का मामला देखकर रवाना हो गए।
एमजी रोड पुलिस ने घटनास्थल देखने के बाद मामला सदर बाजार पुलिस के क्षेत्राधिकार का बताते हुए कार और घायलों को वहीं भेज दिया। आरोप है कि सदर बाजार थाने पहुंचते ही मामले को लीपापोती का मोड़ दे दिया गया। न तो कार चालक पर ड्रिंक एंड ड्राइव की कार्रवाई की गई, न ही एक्सीडेंट का प्रकरण दर्ज किया गया। इसके विपरीत 19,500 रुपए में ‘तोड़बट्टा’ करवा दिया गया और मामला ठंडे बस्ते में डाल दिया गया।
जानकारी के मुताबिक मारुति अर्टिगा (एमपी 09 एएस 1644) में सवार नशेड़ी चालक ने अंधाधुंध गति से कार दौड़ाते हुए एक्टिवा (एमपी 09 जेडवी 5226) सवार भूरा गौड़ निवासी बक्षी बाग को पीछे से जोरदार टक्कर मारी। इसके बाद दूसरी एक्टिवा (एमपी 09 यूटी 7413) पर सवार उसके साथी कल्पेश गौड़ को टक्कर मारकर भागने लगे।
तेज रफ्तार कार दौड़ाते हुए फिर एक बाइक सवार को जोरदार टक्कर मारी। इस बीच भूरा गौड़ ने कार चालक को पकड़ने के लिए करीब 200 मीटर तक पीछा करते हुए दौड़ लगाई तो नशे की हालत में फिर एक अन्य बाइक सवार को टक्कर मारी। जैसे-तैसे भूरा ने साथियों के साथ मिलकर कार चालक को नगर निगम के सामने रोका तो उसमें सवार विवाद करने लगे।
चालक और उसके साथी कार में तेज साउंड, शराब की बोतलें और युवक नशे में धुत्त होकर हंगामा कर रहे थे। इस दौरान भीड़ का फायदा उठाकर कर चालक मौके से फरार हो गया। जबकि पुलिस लाइन में पदस्थ सिपाही का रिश्तेदार पकड़ा गया। लोग कार को रोककर एमजी रोड थाने लेकर पहुंचे।
कुछ देर बाद लाइन में पदस्थ सिपाही थाने आया और कल्पेश को कहा, शांति रखो नई एक्टिवा दिलवा दूंगा। मैं खुद पुलिस वाला हूं.. पुलिस से बात हो गई, तुम कुछ नहीं कर पाओगे। इसके बाद घायलों के साथी भड़क उठे और हंगामा कर दिया। एमजी रोड पुलिस ने मामला सदर बाजार पुलिस के सौंप कार और घायलों को वहीं भेज दिया।
कल्पेश ने बताया रात 12 बजे सदर बाजार थाने लेकर पहुंचे तो हमने एक्सीडेंट का केस दर्ज करवाते हुए पुलिस से ड्रिंक एंड ड्राइव कार्रवाई कर वाहन जब्त करने को कहा तो थाने पर पुलिसकर्मी कहने लगे कि आपस में समझ लो और मामला निपटा लो। हमारे नहीं मानने पर सुबह आना कहकर चलता करने की फिराक में लगे रहे।
सदर बाजार पुलिस ने नशेड़ी कार सवार युवकों की तरफ से इतना दबाव बनाया कि हमें मजबूरन राजीनामा करना पड़ा। कार चालक पर न तो ड्रिंक एंड ड्राइव की कार्रवाई की गई, न ही एक्सीडेंट का प्रकरण दर्ज किया गया। इसके विपरीत 19,500 रुपए में ‘तोड़बट्टा’ करवा दिया गया और मामला ठंडे बस्ते में डाल दिया गया। डीसीपी जोन-1 कृष्णलाल चंदानी ने खुलासा फर्स्ट से वीडियो-फोटो लेते हुए जांच के बाद कार्रवाई की बात कही है।
संबंधित समाचार

भाजपा पार्षद के घर पुलिस की दबिश:बाथरूम से मिली बड़ी मात्रा में अवैध शराब; देवर और साथी गिरफ्तार, पति फरार

फिर लड़कों से आगे बेटियां:महिला स्पर्धाओं में 10 गोल्ड; पुरुषों में 8, हॉकी ने दिलाया ओलिंपिक टिकट

चकमा देकर हथकड़ी समेत भागने के चक्कर में आरोपी के हाथ और पैर टूटे:पुलिसकर्मियों पर स्कॉर्पियो चढ़ाने वाले की करतूत

अनजान लिंक पर क्लिक करना पड़ा भारी:लगा लाखों रुपए का चूना; मोबाइल पर गेम खेल रहे थे बच्चे

केंद्रीय गृह मंत्री ने कहा- 2029 तक मध्य प्रदेश को नशामुक्त करेंगे:नक्सली खत्म, अब बारी है नशे की: अमित शाह

16 हजार का लोन:बदनामी से डरकर गंवाए 3.07 लाख

टीईटी के विरोध में जुटे शिक्षक:बोले-किसी भी हाल में परीक्षा नहीं देंगे; ‘सांसद-विधायक पेंशन ले रहे तो हम क्यों नहीं?’

MP में सार्वजनिक परिवहन का होगा बड़ा विस्तार:2031 तक इतनी बसों का लक्ष्य; मुख्यमंत्री का बड़ा अपडेट

जीतू पटवारी कांग्रेस के मेल राखी सावंत:भाजपा नगर अध्यक्ष ने पीसीसी चीफ पर साधा निशाना

अपोलो टावर में 500 किलो का अवैध जंगला बना खतरे की घंटी:निगम अफसरों की साठगांठ से हो रहा अवैध निर्माण, शिकायतों के बाद भी मूकदर्शक

आईडीए की दोहरी नीति पर उठे सवाल:छात्रों की गूंज के लिए 14 लाख वसूले पटाखा कारोबारियों पर करीब 60 लाख बकाया फिर भी जमीन देने की तैयारी

सड़क पर कब्जा व्यवस्था धराशायी:भंवरकुआं पर रेंगती जिंदगियां, जिम्मेदार बेखबर

इस पार्टी ने राज्यसभा के लिए इतने उम्मीदवार किए घोषित:इनके नाम किए घोषित

दिग्गज फिल्ममेकर का निधन:95 साल की उम्र में ली अंतिम सांस;कलाकारों ने दी श्रद्धांजलि

हथकड़ी में नवीन ओझा की निकली सारी हेकड़ी:रिमांड अवधि में आरोपी को उसके घर लेकर पहुंची पुलिस

बहादुर कैप्टन ने इस देश के पीएम को सुनाई खौफनाक आपबीती:को-पायलट के खतरनाक इरादे बताए

MP में आयुष्मान मरीजों के इलाज पर संकट:इस दिन से प्रदेश में बंद होगा उपचार; 1000 एंबुलेंस से दिल्ली कूच की तैयारी

उठाए सवाल इस एप और नेट की डिजिटल प्रविष्टियां उपलब्ध नहीं:लाखों मतदाताओं के नाम हटाने पर आरटीआई में चुनाव कार्यालयों ने कहा

ACP पर महिला पत्रकार से छेड़छाड़ का आरोप:CJP ने थाने के बाहर जताया विरोध; पुलिस को दिया अल्टीमेटम

दूसरे पर झूठी एफआईआर दर्ज करवाने वाली रूपाली जैन अब जाएगी सलाखों के पीछे:आ गया खुद का नंबर
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!