होटल में मिला थाना प्रभारी का शव: पुलिस महकमे में मचा हड़कंप; पोस्टमार्टम रिपोर्ट से होगा मौत का खुलासा
Khulasa First
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, धार।
एक बेहद चौंकाने वाली खबर सामने आई है। एक कमरे में शुक्रवार दोपहर को एक पुलिस अधिकारी का शव मिलने से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक की शिनाख्त खरगोन जिले में पदस्थ थाना प्रभारी (TI) करण सिंह रावत के रूप में हुई है।
जानकारी के मुताबिक, थाना प्रभारी करण सिंह रावत धार में आयोजित उर्स मेले में ड्यूटी के सिलसिले में आए हुए थे। थाना प्रभारी 12 दिसंबर से मोहन टाकीज क्षेत्र स्थित शिवानी होटल में ठहरे हुए थे।
होटल का कमरा खोलते ही उड़े होश
शुक्रवार दोपहर करीब 12 बजे जब होटल स्टाफ को कुछ संदेह हुआ, तो उन्होंने तुरंत इसकी सूचना कोतवाली थाना पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जब कमरे का दरवाजा तोड़ा, तो अंदर का नजारा देखकर हर कोई दंग रह गया, टीआई रावत का शव संदिग्ध अवस्था में पड़ा हुआ था।
होटल के कमरे को सील किया
मामले की गंभीरता को देखते हुए जिले के वरिष्ठ अधिकारी और एसपी मयंक अवस्थी तुरंत शिवानी होटल पहुंचे। पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए होटल के उस कमरे को सील कर दिया है। मौत के पीछे के सटीक कारणों का पता लगाने के लिए FSL की टीम को बुलाया गया है, जो सूक्ष्म साक्ष्यों को एकत्रित कर रही है।
मामले की जा रही जांच
कोतवाली थाना प्रभारी दीपक सिंह चौहान ने बताया कि पुलिस ने मर्ग कायम कर लिया है और हर एंगल से तफ्तीश की जा रही है। पुलिस ने मृतक के परिजनों को सूचित कर दिया है। अधिकारियों का कहना है कि परिजनों के आने के बाद ही शव का पोस्टमार्टम किया जाएगा, जिससे मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा।
संबंधित समाचार

शहर में स्वाइन फ्लू का दूसरा केस:एच1एन1 संक्रमित मरीज निजी अस्पताल में भर्ती; इसी हफ्ते एक महिला की हुई थी मौत

निजी जमीन से सड़क निकालने पर विवाद:विरोध के बाद टला भूमिपूजन; जमीन मालिक बोले- बिना अनुमति कैसे बनेगी रोड

श्रेष्ठा जोशी बनीं इंदौर भाजपा महिला मोर्चा की अध्यक्ष:पार्टी ने जारी की नई नियुक्ति सूची; 8 जिलों में महिला मोर्चा को नई जिम्मेदारियां

पत्थर से टकराई गाड़ी, मदद के बहाने घेरा और लूट लिया परिवार:चार बदमाशों को पांच-पांच साल की सजा

जेब्रा क्रॉसिंग पर रील बनाना पड़ा भारी:इन्फ्लुएंसर युवती पर एफआईआर; मोबाइल जब्त, बोली- ‘नहीं तोड़ा नियम’

पति-पत्नी समेत तीन नशा तस्कर गिरफ्तार:लाखों की ब्राउन शुगर; एमडी और डोडाचूरा जब्त, एक आरोपी फरार

26 अगस्त को लौटना था उज्बेकिस्तान, उससे पहले मौत:पति से मिलने आई एमबीबीएस की छात्रा ने इलाज के दौरान दम तोड़ा

मकान में लगी भीषण आग:बैटरियों में लगी चिंगारी से फैली लपटें; कई टैंकर पानी डालने के बाद भी धधकता रहा सामान

बस से उतरा, हाईवे पार करते ही मौत:पिकअप ने पांचवीं के छात्र को रौंदा; परिवार का इकलौता बेटा था

24 कमियां मिलीं, फिर भी सीधे लाइसेंस सस्पेंड करना पड़ा भारी:हाईकोर्ट ने फाइव स्टार होटल का किचन खोलने के दिए आदेश

खाद्य सुरक्षा में गड़बड़ी पड़ी भारी:शहर के दो बार लाइसेंस निलंबित; कलेक्टर ने लिया सख्त एक्शन

पुलिस विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल:11 आरक्षित निरीक्षकों को नई पदस्थापना; इंदौर-भोपाल समेत कई जिलों में बदले अधिकारी

एटीएम से कैश, फिर यूसएसडीटी और टेलीग्राम:पुलिस ने खोला चीन कनेक्शन वाला साइबर ठगी का नेटवर्क; आरोपी गिरफ्तार

धर्मांतरण के खिलाफ बड़ा प्रदर्शन:हजारों लोग सड़क पर उतरे; दी आंदोलन की चेतावनी

पट्टे की जमीनों में बड़ा खेल:कलेक्टर ने रद्द किया नामांतरण; अब बेशकीमती सरकारी जमीनों की खुलेगी कुंडली

बच्चों को साथ लेकर शिक्षक बनने की जंग:अनिश्चितकालीन धरना दूसरे दिन भी जारी; 25 हजार पदों की मांग पर अड़े अभ्यर्थी

प्रमोशन अटका तो बढ़ा विवाद:उप वन क्षेत्रपालों को पदोन्नति नहीं; मुख्यमंत्री के कार्यक्रम से किया किनारा

युवती ने की आत्महत्या:मां ने मोबाइल छीना तो लगा ली फांसी; साड़ी से फंदा बनाकर कमरे में झूली

वीडियो देखिये, अनाथ बच्चों को हर महीने मिलेगी राशि:लापरवाही पर अफसरों का इंक्रीमेंट बंद; मुख्यमंत्री का सख्त संदेश

एयरपोर्ट पर यात्रियों का हंगामा:ऐन वक्त पर फ्लाइट रद्द; किसी की नौकरी तो किसी की परीक्षा पर पड़ा असर
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!