पुलिस का पॉवर शो... चाइनीज मांझे से नशे तक पर सीधा वार: ड्रोन से दहशत, सड़क पर सख्ती; नतीजा-अपराध पर शिकंजा
Khulasa First
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
पुलिस ने कानून-व्यवस्था को लेकर ऐसा एक्शन मोड लिया है, जिसने अपराधियों, नशेड़ियों और असामाजिक तत्वों की नींद उड़ा दी है। कमिश्नर संतोषकुमार सिंह के नेतृत्व और सभी डीसीपी के सख़्त निर्देशन में ड्रोन, मैनुअल फोर्स और ग्राउंड एक्शन के ज़रिये अभूतपूर्व अभियान शुरू किया है।
पुलिस ने प्रदेश में पहली बार सर्विलेंस एंड पब्लिक अनाउंसमेंट ड्रोन के ज़रिए चाइनीज मांझे के उपयोग और बिक्री के खिलाफ खुला अभियान छेड़ा। दूसरी ओर सड़क सुरक्षा को लेकर भी सख़्त रुख अपनाया। डीसीपी जोन-2 मे शराब पीकर वाहन चलाने वाले 26 चालकों पर केस दर्ज कर वाहन जब्त किए। बिना नंबर प्लेट, तीन सवारी और अन्य उल्लंघनों वाले 9 वाहनों पर कार्रवाई हुई।
अब सड़क पर नशा नहीं, सिर्फ कानून चलेगा: पुलिस ने शातिर अपराधियों की कुंडली भी खोली है। निगरानीशुदा बदमाश रडार पर हैं। विशेष अभियान के तहत जोन-2 में 29 गुंडों, 18 चाकूबाजों की चेकिंग की, 21 निगरानीशुदा बदमाशों पर सख़्त नजर रखी, 43 हॉटस्पॉट और 26 शैडो एरिया की तलाशी ली है। 13 गिरफ्तारी और दो स्थायी वारंट तामील कराए हैं।
ड्रोन पेट्रोलिंग से रियल टाइम निगरानी
भीड़भाड़ वाले बाजारों, सार्वजनिक स्थलों और संवेदनशील इलाकों में ड्रोन पेट्रोलिंग से रियल-टाइम निगरानी की जा रही है। अतिरिक्त बल की तैनाती के साथ पैदल भ्रमण, जनसंवाद और सर्चिंग लगातार जारी है। अधिकारियों का साफ कहना है ड्रोन तकनीक ने अपराध नियंत्रण की रफ्तार कई गुना बढ़ा दी है। सिर्फ सख़्ती ही नहीं दिखा रहे, जनता से सीधा संवाद भी किया जा रहा है।
संबंधित समाचार

सिम एक्टिवेशन के नाम पर साइबर ठगी:आईटी कर्मचारी के खाते से लाखों उड़ाए

जहरीले पानी से मरने वालों के घर पहुंची कांग्रेस:मृतकों के परिजन ने कहा- हादसे के दोषियों को सजा मिलना चाहिए

देखिए वीडियो, राजघाट पहुंचा विपक्ष:इन नेताओं को अंदर जाने की अनुमति; बापू को दी श्रद्धांजलि, सीईसी के इस्तीफे पर तीसरे दिन भी प्रदर्शन

देखिए वीडियो, सर्वपितृ अमावस्या पर मुस्लिम महिला करेगी पितृ तर्पण:पूर्वजों के सम्मान का लिया संकल्प

फिटनेस व्यवस्था हुई ठप चालकों की ‘चेकिंग’ तेज:सरकारी वेबसाइट पर फिटनेस सुविधा महीनों से बाधित होने का दावा

एमटी क्लॉथ मार्केट में बंपर अमृत उपहार योजना का मुख्य ड्रॉ संपन्न:व्यापारियों को मिले 251 आकर्षक उपहार; दलालों के लिए रखे गए थे 31 विशेष पुरस्कार

मध्यप्रदेश में निवेश करेगा आरपीजी समूह:ट्रांसमिशन, टायर,आईटी सेक्टर पर सीएम डॉ. मोहन यादव से हर्ष गोयनका की चर्चा

चाचा 420 की साजिश का शिकार आरिफ अली:एक बार एनडीपीएस एक्ट के झूठे केस में फंसा चुका; फिर दे रहा धमकी

बैंक बिल्डिंग के जर्जर छज्जे हटाए:प्लास्टर गिरने के बाद निगम की कार्रवाई; समय-सीमा में नहीं हुआ काम

नकली तंबाकू का नेटवर्क खंगाल रही सराफा पुलिस:आरोपी ने लिया कृष्णा ट्रेडर्स का नाम; पैकिंग रोल और लेबल के स्रोत की भी होगी जांच

कार से टक्कर के बाद बाइक सवार नशेड़ी ने फोड़ा कांच:घटना के बाद दोनों पक्ष को थाने ले गई पुलिस; मारपीट का वीडियो वायरल

गैंगस्टर सतीश भाऊ और उसके गुर्गों के खिलाफ क्राइम ब्रांच में दर्ज हुई शिकायत:लाखों रुपए वसूलने के मामले में; प्रॉपर्टी सेटलमेंट के नाम पर लिए, अब धमका रहे हैं फरियादी को

टूरिज्म फीलिंग नहीं हीलिंग भी:सीएम डॉ. मोहन यादव

जय श्रीकृष्ण या 'जेएसके' या जय श्रीकृष्णा

दोस्तों के साथ ओडिशा गया गणेश लापता:जांच पर उठे सवाल

ड्रग्स तस्करी की 48.50 लाख की कमाई पर सफेमा का शिकंजा:पहले से 13 केस दर्ज; जिनमें से तीन एनडीपीएस एक्ट के

पेट्रोल पंप से की रेकी और रास्ते में लूट लिया:काका तमने जो नोट दिया वी नकली है कहकर रोका था किसान को

बंटी नागर खुदकुशी कांड में बॉबी छाबड़ा की हुई एंट्री:मामला छोटा बांगड़दा हाईराइज बिल्डिंग के 35 करोड़ के लेनदेन का

चंदर की मौत का गुस्सा:कोर्ट में बदमाश सूरज जाट पर बरसीं चप्पलें

तस्कर रेहान गिरफ्तार पुलिस ने आखिरकार दबोचा:नाना के ड्रग्स नेटवर्क की अहम कड़ी
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!