ढाबा और रेस्टोरेंट संचालकों को पुलिस ने दी चेतावनी
Khulasa First
संवाददाता

समय-सीमा और नियमों के पालन के दिए सख्त निर्देश, उल्लंघन करने पर होगी सख्त कार्रवाई
खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
31 दिसंबर को कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए थाना लसूड़िया पुलिस ने सख्ती दिखाना शुरू कर दी है। मंगलवार को थाना प्रभारी द्वारा थाना क्षेत्र में संचालित सभी ढाबों और रेस्टोरेंट संचालकों को थाने बुलाकर विशेष बैठक आयोजित की गई। इसमें संभावित अव्यवस्थाओं को रोकने को लेकर स्पष्ट और कड़े निर्देश दिए गए।
थाना प्रभारी ने सभी संचालकों को दो टूक शब्दों में कहा कि वे शासन द्वारा तय निर्धारित समय-सीमा का पूर्णतः पालन करें और अपने ढाबे व रेस्टोरेंट तय समय पर अनिवार्य रूप से बंद करें। किसी भी हाल में समय बढ़ाने या नियमों की अनदेखी बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
बैठक में खास तौर पर यह भी स्पष्ट किया गया कि ढाबों और रेस्टोरेंट परिसरों में अवैध शराबखोरी, हुड़दंग, तेज आवाज में संगीत, झगड़ा या किसी भी प्रकार की अनियमित गतिविधि पाए जाने पर संबंधित संचालक के खिलाफ सख्त वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
किसी भी संदिग्ध गतिविधि की तत्काल सूचना दें
पुलिस ने यह भी कहा कि नववर्ष के जश्न के नाम पर कानून हाथ में लेने की अनुमति किसी को नहीं दी जाएगी। टीआई तारेश सोनी के मुताबिक यह चेतावनी भी दी गई है कि यदि किसी ढाबा या रेस्टोरेंट में कानून-व्यवस्था प्रभावित होती हैं या अवैध गतिविधि पाई जाती हैं तो मौके पर ही कार्रवाई कर प्रतिष्ठान को सील करने तक की कार्रवाई की जा सकती है। इसके साथ ही संचालकों से पुलिस को सहयोग करने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की तत्काल सूचना देने की अपील की गई।
संबंधित समाचार

सोने के जेवरों से भरा बैग उठा ले गया कुत्ता:सीसीटीवी फुटेज से खुलासा; पुलिस ने तलाश कर महिला को लौटाया लाखों का सामान

‘पवित्र रिश्ते की आड़ में षड्यंत्र न हो’:राखी से पहले हिंदू संगठनों का अभियान; त्योहार पर खरीदारी को लेकर भी अपील, कांग्रेस ने उठाए सवाल

अगले महीने फिर मार्च करेगी सीजेपी:छात्रों पर दर्ज केस वापस नहीं होने से नाराज; बोली- हमारे धैर्य को कमजोरी न समझें

बेटी की लव मैरिज बनी तनाव की वजह:घर पर फंदे से लटके मिले भाजपा नेता; पुलिस जांच में जुटी

निर्जल अनशन पर बैठे अभ्यर्थी की तबीयत बिगड़ी:पदवृद्धि की मांग को लेकर धरना जारी; अस्पताल जाने से इनकार

शादी का भरोसा, फिर रिश्ते से इनकार:एक से 7 साल की दोस्ती; दूसरी से सोशल मीडिया पर पहचान, एफआईआर दर्ज

कूनो से निर्वा लापता:एक हफ्ते से नहीं मिला सुराग; खराब कॉलर से बढ़ी चिंता

सरकारी राशन का खेल पकड़ा:दो संदिग्ध दबोचे; गेहूं-चावल और तौल कांटा मिला, पूछताछ में 3 नाम सामने आए

पति को बुलाकर नर्मदा पुल से कूदी महिला:शव देखकर बेहोश हुआ पति; फोन कर कहा था मायके जा रही हूं

वीडियो देखिये, ‘हमारी सुनवाई नहीं तो कहां जाएं’:पांच महीने से भुगतान का इंतजार; लेबर इंस्पेक्टर पर मजदूरों ने लगाए गंभीर आरोप

एच1एन1 को लेकर अलर्ट:सर्दी-खांसी के मरीज बढ़े; स्वास्थ्य विभाग ने जारी की एडवाइजरी

टिंबर मार्केट में बड़ा एक्शन:आरा मशीनें सील; रिकॉर्ड और मौके के स्टॉक में मिला अंतर

शिकायतें निपटाईं, समस्या नहीं:सीएम हेल्पलाइन की रेंडम जांच में खुलासा; अधिकारियों-कर्मचारियों पर कार्रवाई

ज्वेलर्स के तौल कांटे पर सवाल:सील गायब और पाया टूटा मिला; ग्राहक की शिकायत पर कांटा जब्त, नोटिस जारी

अंतिम श्रावण सोमवार पर सड़कों का निकला दम:सुपर कॉरिडोर से एमआर-10 तक जाम ही जाम; ट्रैफिक में फंसी जनता

पात्रता परीक्षा को लेकर शिक्षक संगठनों का विरोध:पहले जारी हो पात्रों की सूची; मंत्री बोले- सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद होगा अगला निर्णय

कॉन्स्टेबल बैंड भर्ती पर हाईकोर्ट की रोक:दो राउंड पास अभ्यर्थी इंटरव्यू से बाहर; सरकार से मांगा जवाब

राष्ट्रीय नेताओं के स्वागत में भाजपा दिखाएगी ताकत:विधानसभाओं से कार्यकर्ता करेंगे शक्ति प्रदर्शन; युवा मोर्चा दावेदारों की भी होगी परीक्षा

बेटे को छोड़ने के बदले 1.20 लाख की रिश्वत:यूपीआई और कैश में ली राशि; क्राइम ब्रांच के तत्कालीन टीआई सहित चार पर एफआईआर

वीडियो देखिये, फोरलेन मुआवजे की मांग पर किसानों का धरना खत्म:सीएम के आश्वासन के बाद आंदोलन वापस; खुलासा फर्स्ट ने प्रमुखता से उठाया था मुद्दा
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!