खबर
टॉप न्यूज

डिजिटल अरेस्ट गैंग पर पुलिस का प्रहार: गुजरात-पंजाब से दो और आरोपी गिरफ्तार; 19 तक पहुंची गिरफ्तारी

Khulasa First

Khulasa First

संवाददाता

28 नवंबर 2025, 5:18 pm
शेयर करें:
डिजिटल अरेस्ट गैंग पर पुलिस का प्रहार

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
क्राइम ब्रांच इंदौर ने डिजिटल अरेस्ट ऑनलाइन ठगी प्रकरण में एक बार फिर बड़ी कार्रवाई करते हुए गुजरात के वापी और पंजाब के फिरोजपुर से दो नए आरोपी सौरभ सिंह और पतरस कुमार उर्फ केलिस को गिरफ्तार कर लिया है। इस हाई प्रोफाइल मामले में अब तक देशभर से 19 आरोपी पकड़े जा चुके हैं। यह वही प्रकरण है जिसमें 59 वर्षीय महिला से 1 करोड़ 60 लाख रुपए की डिजिटल ठगी की गई थी। मामला बड़ा होने के कारण इसकी जांच में देश–विदेश तक की कड़ियां सामने आ रही हैं।

महिला ने एनसीआरपी पोर्टल 1930 पर शिकायत दर्ज कराई थी कि अज्ञात लोगों ने स्काइप और व्हाट्स एप वीडियो कॉल पर खुद को सीबीआई, आरबीआई और पुलिस अधिकारी बताकर उन्हें डराया कि उनके बैंक अकाउंट से मनी लॉन्ड्रिंग हुई है और उन्हें जेल हो सकती है।

इस डर के चलते ठगों ने महिला से बैंक अकाउंट डिटेल एफडी और शेयर से जुड़ी जानकारी वेरिफिकेशन के नाम पर 1.60 करोड़ रुपए ऑनलाइन ट्रांसफर करवा लिए। इसी शिकायत पर क्राइम ब्रांच ने गंभीर धाराओं में केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू की थी।
सैकड़ों सिमकार्ड, विदेशी कनेक्शन- पूछताछ में आरोपी पतरस कुमार ने बताया कि वह 350 से ज्यादा सिम कार्ड ठग गैंग को उपलब्ध करा चुका है।

ये सिम ग्रामीण इलाकों के लोगों के दस्तावेज पर निकाले गए थे। कई सिम लाओस देश तक भेजने की बात का खुलासा किया है। दूसरा आरोपी सौरभ सिंह उर्फ लूसी, जो होटल मैनेजमेंट ग्रेजुएट है, ने भी कबूला कि वह लाओस में रहकर डिजिटल अरेस्ट और इन्वेस्टमेंट फ्रॉड में शामिल विदेशी गिरोह के साथ काम करता था। क्राइम ब्रांच इन दोनों आरोपियों से और कड़ियां जोड़ने की कोशिश कर रही है।

ऐसे चुनते थे ठग अपने शिकार
जांच में सामने आया कि गैंग 40 से 70 वर्ष के सिंगल पुरुष–महिलाओं की प्रोफाइल सोशल मीडिया और डेटिंग एप पर स्कैन करता था, फिर उन्हें डिजिटल अरेस्ट का डर दिखाकर फंसा लिया जाता था। गैंग में काम करने के लिए कई युवाओं को नौकरी के नाम पर बहकाकर सायबर अपराध में उतारा जाता था। इस पूरे गैंग के खिलाफ एक स्पेशल टीम बनाई गई है, जो लगातार देश के विभिन्न राज्यों में दबिश दे रही है। अब तक कुल 19 आरोपियों की गिरफ्तारी इसी टीम के प्रयासों से संभव हुई है।

टैग:

संबंधित समाचार

विदेशी नंबर चलाता था बंटी नागर
Top News

विदेशी नंबर चलाता था बंटी नागर:आखिर कहां गया तीसरा मोबाइल

6 minutes ago
अनंत चतुर्दशी में उत्कृष्ट ड्यूटी करने वाले 19 पुलिसकर्मी सम्मानित
Top News

अनंत चतुर्दशी में उत्कृष्ट ड्यूटी करने वाले 19 पुलिसकर्मी सम्मानित:कमिश्नर ने प्रशस्ति पत्र और नगद पुरस्कार देकर बढ़ाया हौसला

9 minutes ago
डांसिंग कॉप पर लगाए गंभीर आरोप
Top News

डांसिंग कॉप पर लगाए गंभीर आरोप:मनचला बताकर चैटिंग का दावा; पत्नी बोली- पति कर रहे बदनाम

11 minutes ago
डीजे पर रोक लगाने के लिए कलेक्टर को दिया गया ज्ञापन
Top News

डीजे पर रोक लगाने के लिए कलेक्टर को दिया गया ज्ञापन:पूर्व अनुमति और साउंड मीटर से निगरानी हो

15 minutes ago
देश का फूड बॉस्केट बन चुका है मध्य प्रदेश
Top News

देश का फूड बॉस्केट बन चुका है मध्य प्रदेश:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव

20 minutes ago
इस ट्रस्ट की संपत्तियों पर कोर्ट में उठे सवाल
Top News

इस ट्रस्ट की संपत्तियों पर कोर्ट में उठे सवाल:कौन है ट्रस्टी, कैसे होता है चुनाव; इस शहर की प्रॉपर्टी के मालिकाना हक पर भी बहस

23 minutes ago
बंजर इलाके में नर्मदा लाएगी हरियाली
Top News

बंजर इलाके में नर्मदा लाएगी हरियाली:1334 करोड़ की परियोजना से इसी सीजन में होगी 47000 हेक्टेयर की सिंचाई

26 minutes ago
नोटों की माला पहनकर जनसुनवाई में पहुंचा युवक
Top News

नोटों की माला पहनकर जनसुनवाई में पहुंचा युवक:इस वजह से उठाया ये कदम

29 minutes ago
वोट चोरी का आरोप
Top News

वोट चोरी का आरोप:मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ युवाओं का प्रदर्शन

34 minutes ago
देखिए वीडियो, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का बड़ा ऐलान
Top News

देखिए वीडियो, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का बड़ा ऐलान:अगले साल दो बार होगी MPPSC परीक्षा: युवाओं को मिलेगा एक और मौका

42 minutes ago
कचरा गाड़ी की चपेट में आई मासूम
Top News

कचरा गाड़ी की चपेट में आई मासूम:पैर पर चढ़ा वाहन का पहिया

44 minutes ago
खूब खाई दूध-रबड़ी अब जेल की रोटी तोड़ेगा जालसाज नवीन ओझा
Top News

खूब खाई दूध-रबड़ी अब जेल की रोटी तोड़ेगा जालसाज नवीन ओझा:पांच दिन के रिमांड में भी पूरे नेटवर्क का खुलासा नहीं कर पाई पुलिस

about 1 hour ago
कोर्ट ने अभिनेता राजपाल यादव के खिलाफ जारी किया वारंट
Top News

कोर्ट ने अभिनेता राजपाल यादव के खिलाफ जारी किया वारंट:25 लाख के चेक ने बढ़ाई मुश्किलें

about 1 hour ago
बंधक जमीन बेचकर करोड़ों की ठगी
Top News

बंधक जमीन बेचकर करोड़ों की ठगी:क्रेडिट कार्ड पॉइंट्स के नाम पर 4.89 लाख उड़ाए

about 1 hour ago
पुलिस का हेलमेट पहनें-सुरक्षित रहें अभियान जारी
Top News

पुलिस का हेलमेट पहनें-सुरक्षित रहें अभियान जारी:36 कार्यक्रमों में 4550 से ज्यादा हेलमेट बांटे

about 1 hour ago
किसने की अपील
Top News

किसने की अपील:गरबा आयोजनों से दूरी बनाए रखें मुस्लिम युवा; काजी-उलेमा पहुंचाएं संदेश

about 1 hour ago
सीसीटीवी फुटेज से पकड़ाए आरोपी
Top News

सीसीटीवी फुटेज से पकड़ाए आरोपी:खरीदार सुनार भी गिरफ्तार

about 1 hour ago
जेल से छूटे बदमाश ने मुखबिरी के शक में किए 6 वार
Indore

जेल से छूटे बदमाश ने मुखबिरी के शक में किए 6 वार:दूसरी वारदात में एक घायल

about 1 hour ago
ब्लैकमेलर शाहरुख कुरैशी पर मानहानि के दो केस
Top News

ब्लैकमेलर शाहरुख कुरैशी पर मानहानि के दो केस:कोर्ट में दर्ज है प्रकरण हुआ था वारंट जारी

about 1 hour ago
ऑटो से उतरते ही ड्राइवर ने दबा दिया एक्सीलेटर
Top News

ऑटो से उतरते ही ड्राइवर ने दबा दिया एक्सीलेटर:पीछे छूटा गहनों और नकदी से भरा बैग; नंबर से पुलिस ने खोज निकाला

about 1 hour ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!