चाइनीज मांझे पर पुलिस की सख्ती: 30 हजार का जानलेवा मांझा किया जब्त; आरोपियों का निकाला जुलूस
Khulasa First
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, उज्जैन।
चाइनीज मांझे की बिक्री से आम लोगों की जान को हो रहे गंभीर खतरे को देखते हुए पुलिस अब एक्शन मोड में आ गई है। पतंगबाजी के शौकीनों के बीच मौत का सामान बेच रहे लोगों के खिलाफ पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई की है।
30 हजार का 'जानलेवा' मांझा जब्त
मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए नीलगंगा थाना पुलिस ने रविवार की शाम एक बड़ी सफलता हासिल की। पुलिस ने शहर के अलग-अलग ठिकानों से पाँच आरोपियों को गिरफ्तार किया और उनके पास से लगभग 30 हजार रुपए कीमत की 47 रील चाइनीज मांझा जब्त किया।
आरोपियों से लगवाई उठक-बैठक
इस मामले में पुलिस ने आरोपियों के साथ जो किया, वह शहर के बाकी पतंग मांझा बेचने वालों के लिए एक सबक है। गिरफ्तार किए गए आरोपियों का सार्वजनिक रूप से जुलूस निकाला गया और उनसे उठक-बैठक भी लगवाई गई। इतना ही नहीं, पुलिस ने उन्हें कान पकड़कर यह कसम भी खिलवाई कि वे भविष्य में कभी भी चाइनीज धागा नहीं बेचेंगे।
24 रील मांझा मिला
नीलगंगा थाना प्रभारी तरुण कुरील ने इस ऑपरेशन की जानकारी देते हुए बताया कि शिवांश एलियंस बिल्डिंग के पीछे मनीष कुकरेजा, हर्ष बारोड़ और एक अन्य व्यक्ति को पकड़ा गया था, जिनके कब्जे से 24 रील मांझा मिला।
सप्लाई चेन का खुलासा
पूछताछ में आरोपियों ने कबूल किया कि उन्होंने यह प्रतिबंधित मांझा देसाई नगर के प्रताप तोमर और महाकाल सिंधी कॉलोनी के निखिल निहाल चंदानी से खरीदा था। सूचना मिलते ही पुलिस ने इन दोनों मुख्य सप्लायरों को भी धर दबोचा और उनके पास से भी 23 रील चाइनीज मांझा जब्त किया गया। इस पूरे अभियान में कुल 47 रील जानलेवा धागा पुलिस के हाथ लगा।
प्रशासन का सख्त संदेश
प्रशासन ने चाइनीज मांझे पर पहले से ही पूर्ण प्रतिबंध लगा रखा है। उज्जैन पुलिस ने साफ कहा है कि यह अभियान आगे भी जोर-शोर से जारी रहेगा। प्रतिबंध के बावजूद जो भी व्यक्ति इस जानलेवा मांझे को बेचेगा या उसका इस्तेमाल करेगा, उसके खिलाफ इसी तरह की सख्त कार्रवाई की जाएगी।
संबंधित समाचार

सिम एक्टिवेशन के नाम पर साइबर ठगी:आईटी कर्मचारी के खाते से लाखों उड़ाए

जहरीले पानी से मरने वालों के घर पहुंची कांग्रेस:मृतकों के परिजन ने कहा- हादसे के दोषियों को सजा मिलना चाहिए

देखिए वीडियो, राजघाट पहुंचा विपक्ष:इन नेताओं को अंदर जाने की अनुमति; बापू को दी श्रद्धांजलि, सीईसी के इस्तीफे पर तीसरे दिन भी प्रदर्शन

देखिए वीडियो, सर्वपितृ अमावस्या पर मुस्लिम महिला करेगी पितृ तर्पण:पूर्वजों के सम्मान का लिया संकल्प

फिटनेस व्यवस्था हुई ठप चालकों की ‘चेकिंग’ तेज:सरकारी वेबसाइट पर फिटनेस सुविधा महीनों से बाधित होने का दावा

एमटी क्लॉथ मार्केट में बंपर अमृत उपहार योजना का मुख्य ड्रॉ संपन्न:व्यापारियों को मिले 251 आकर्षक उपहार; दलालों के लिए रखे गए थे 31 विशेष पुरस्कार

मध्यप्रदेश में निवेश करेगा आरपीजी समूह:ट्रांसमिशन, टायर,आईटी सेक्टर पर सीएम डॉ. मोहन यादव से हर्ष गोयनका की चर्चा

चाचा 420 की साजिश का शिकार आरिफ अली:एक बार एनडीपीएस एक्ट के झूठे केस में फंसा चुका; फिर दे रहा धमकी

बैंक बिल्डिंग के जर्जर छज्जे हटाए:प्लास्टर गिरने के बाद निगम की कार्रवाई; समय-सीमा में नहीं हुआ काम

नकली तंबाकू का नेटवर्क खंगाल रही सराफा पुलिस:आरोपी ने लिया कृष्णा ट्रेडर्स का नाम; पैकिंग रोल और लेबल के स्रोत की भी होगी जांच

कार से टक्कर के बाद बाइक सवार नशेड़ी ने फोड़ा कांच:घटना के बाद दोनों पक्ष को थाने ले गई पुलिस; मारपीट का वीडियो वायरल

गैंगस्टर सतीश भाऊ और उसके गुर्गों के खिलाफ क्राइम ब्रांच में दर्ज हुई शिकायत:लाखों रुपए वसूलने के मामले में; प्रॉपर्टी सेटलमेंट के नाम पर लिए, अब धमका रहे हैं फरियादी को

टूरिज्म फीलिंग नहीं हीलिंग भी:सीएम डॉ. मोहन यादव

जय श्रीकृष्ण या 'जेएसके' या जय श्रीकृष्णा

दोस्तों के साथ ओडिशा गया गणेश लापता:जांच पर उठे सवाल

ड्रग्स तस्करी की 48.50 लाख की कमाई पर सफेमा का शिकंजा:पहले से 13 केस दर्ज; जिनमें से तीन एनडीपीएस एक्ट के

पेट्रोल पंप से की रेकी और रास्ते में लूट लिया:काका तमने जो नोट दिया वी नकली है कहकर रोका था किसान को

बंटी नागर खुदकुशी कांड में बॉबी छाबड़ा की हुई एंट्री:मामला छोटा बांगड़दा हाईराइज बिल्डिंग के 35 करोड़ के लेनदेन का

चंदर की मौत का गुस्सा:कोर्ट में बदमाश सूरज जाट पर बरसीं चप्पलें

तस्कर रेहान गिरफ्तार पुलिस ने आखिरकार दबोचा:नाना के ड्रग्स नेटवर्क की अहम कड़ी
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!