पुलिस कमिश्नर ने टीआई, एसआई सहित जवानों को किया सम्मानित: ऑपरेशन मुस्कान में चमके पुलिसकर्मी
Khulasa First
संवाददाता

चेकिंग के दौरान तलवार पकड़ने वाले टीआई, ऑपरेशन मुस्कान में 6, अन्य मामलों में 12 पुलिसकर्मी हुए पुरस्कृत
खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
बेहतर पुलिसिंग को प्रोत्साहित करने के लिए पुलिस कमिश्नरेट द्वारा शुरू साप्ताहिक सम्मान कार्यक्रम में मंगलवार को शहर के 19 पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को सम्मानित किया गया। पुलिस कमिश्नर संतोष कुमार सिंह ने पुलिसकर्मियों को प्रशस्ति पत्र और नकद पुरस्कार देकर सम्मानित किया।
अनेक पुलिसकर्मियों ने कड़ी मेहनत व तत्परता से महत्वपूर्ण उपलब्धियां हासिल कीं। टीआई पलासिया सुरेंद्र सिंह रघुवंशी व प्रआर अभिषेक सेंगर (पलासिया)- संदिग्धों की चेकिंग के दौरान तलवार सहित आरोपी को पकड़ा। एसआई धर्मवीरसिंह चौहान (भंवरकुआं) को घटनास्थल के वैज्ञानिक विश्लेषण व साक्ष्य संकलन में उम्दा कार्य, आर. शैलेन्द्र चतुर्वेदी (भंवरकुआं)-आरोपियों की पहचान कर मशरूका जब्त करने में सफल, आर. विनीतसिंह (भंवरकुआं) व आर. कपिल रावत (जूनी इंदौर)-ऋषिकेश से दो आरोपियों को गिरफ्तार कर माल बरामद करने के लिए सम्मानित किया गया। आर. गौरव व आर. नवीन (सायबर सेल जोन-4)-अपराधियों की धरपकड़ में तकनीकी सहायता देकर योगदान देने में।
सूबेदार सुमित बिलौनिया (यातायात)-चेकिंग में चोरी की बाइक जब्त करनेव नियम उल्लंघन पर कार्रवाई में भूमिका निभाने के लिए, सूबेदार राजू सांवले (यातायात)- 855 चालानी कार्रवाई करने के लिए , महिला आर निर्मला मेवाड़ा (यातायात)-मरीमाता चौराहे पर बेहतर ट्रैफिक प्रबंधन करने के लिए सम्मानित किया गया।
दर्जनों नाबालिग बच्चों को तलाशने में सराहनीय कार्य
पिछले दिनों शहर में लापता और अपहृत बच्चों को खोजने के लिए चलाए गए ऑपरेशन मुस्कान में उल्लेखनीय योगदान देने वाले एसआई नरेंद्र जैसवार (लसूड़िया), एसआई मनोज चौहान (एरोड्रम), एएसआई संदीप बैस (आजाद नगर), एएसआई मधुकर विश्वकर्मा (राऊ), एएसआई मनोज हिरवे (लसूडिया) को बच्चों की बरामदगी और आर विनीत मिश्रा (सायबर सेल जोन-2)-तकनीकी साक्ष्य और लोकेशन के माध्यम से दस्तयाबी में मदद करने के लिए सम्मानित किया गया। सीएम हेल्पलाइन शिकायतों का त्वरित समाधान करने के लिए एएसआई मंजूलता तिवारी व आर ऋषिराज तिवारी को सम्मानित किया। कार्यक्रम में एडिशनल सीपी आर.के. सिंह समेत अन्य वरिष्ठ अधिकारियों ने भी सम्मानित पुलिसकर्मियों के कार्यों की सराहना की।
संबंधित समाचार

अवैध कॉलोनियों पर प्रशासन सख्त:सरकारी जमीन से हटेगा कब्जा; अफसरों की तय होगी जिम्मेदारी, कलेक्टर के निर्देश की अनदेखी पर कटेगा वेतन

जर्जर छात्रावासों को लेकर छात्रों का प्रदर्शन:कलेक्ट्रेट पहुंचे सैकड़ों स्टूडेंट्स; बोले- छत का प्लास्टर गिरने से डर का माहौल

गर्ल्स डिग्री कॉलेज में जमकर हंगामा:बीए के रिजल्ट पर मचा बवाल; 1316 छात्राओं में इतनों को दी सप्लीमेंट्री

मोमोज को लेकर विवाद:ठेले वाले ने छात्र पर फेंका खौलता तेल; चेहरा-कान झुलसे

जमीन मुक्त नहीं हुई तो उग्र आंदोलन तय:5.84 करोड़ जमा, फिर भी टालमटोल; 7 को ज्ञापन, 13 से आरपार का ऐलान

600 पन्नों की रिपोर्ट से तय होगी जवाबदेही:जहरीले जलकांड पर आज हाई कोर्ट में सुनवाई

दूषित जल कांड मामला:अब इस तारीख को होगी अगली सुनवाई; याचिकाकर्ताओं ने कहा- रिपोर्ट का अध्ययन कर बहस के लिए समय जरूरी

350 करोड़ का प्रोजेक्ट:सवा किमी में 15 पिलर की खुदाई पूरी; 2028 तक निर्माण का लक्ष्य

स्कीम नं. 114 पार्ट-1 में शासकीय भूमि पर कब्जा:कार्रवाई के बजाय शिकायतकर्ता को भगा रहे अधिकारी

निगम की अनदेखी से मुसीबत बना खुला नाला:हादसों का जिम्मेदार कौन

शहर के नामी होटल पर नगर निगम की कार्रवाई:लाखों रुपए का लगाया स्पॉट फाइन; मिली ये खामियां

पटवारी अपने विवादित वीडियो पर स्पष्टीकरण दें:यादव समाज

तय समय के बाद तक हैमर्स में झलके जाम तो थिरके लोग:देर रात कासा-कासा की धूम; सिस्टम खामोश

बंटी नागर की मौत के पीछे करोड़ों का जाल:खुलासा फर्स्ट ने जिन नामों का किया था खुलासा; पुलिस की जांच में वही नाम

सोयाबीन के भाव को लेकर किसानाें चक्काजाम:कहा- मंडी में 4400; बाहर 5200 से 5600 रुपए तक बिक रहा, विधायक ने लगाए साठगांठ के आरोप

पुलिस चौकी के पास कारों पर पथराव:बदमाशों ने मचाया का आतंक; शाम तक पुलिस रही बेखबर

पत्नी ने की पति की बेरहमी से हत्या:सोते समय सिर पर हथौड़ा मारा; फिर गला दबाया, इस वजह से उठाया खौफनाक कदम

भाजपा में जंग से भोपाल तक गरमाई सियासत:उमंग सिंघार का ट्वीट- जब मुख्यमंत्री न किसी की सुनते हैं, न चलने देते हैं, तो अधिकारी क्यों सुनेंगे

नए जिलों का तेजी से विकास ही प्राथमिकता:सीएम डॉ. मोहन यादव

गर्लफ्रेंड का नेकलेस टूटने पर बौखलाया बॉयफ्रेंड:जला दी दूसरी युवती की एक्टिवा; नाबालिग सहित चार गिरफ्तार, मुख्य आरोपी पर पहले से दर्ज है कई मामले
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!