पीएम मोदी ने देश को समर्पित किया इथोपिया का सर्वोच्च नागरिक सम्मान
Khulasa First
संवाददाता

राकेश अचल वरिष्ठ पत्रकार खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को इथियोपिया की राजधानी अदीस अबाबा में देश के सर्वोच्च सम्मान ‘ग्रेट ऑनर निशान ऑफ इथियोपिया’ से सम्मानित किया गया। यह सम्मान उन्हें भारत और इथियोपिया के बीच द्विपक्षीय संबंधों को नई ऊंचाई देने और एक वैश्विक राजनेता के रूप में उनके दूरदर्शी नेतृत्व के लिए प्रदान किया गया। सम्मान समारोह अदीस इंटरनेशनल कन्वेंशन सेंटर में आयोजित हुआ।
सम्मान स्वीकार करते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि दुनिया की सबसे प्राचीन सभ्यताओं में से एक इथियोपिया से यह सम्मान मिलना उनके लिए गर्व का विषय है। उन्होंने इस सम्मान को भारत और इथियोपिया के बीच वर्षों से संबंधों को मजबूत करने वाले सभी लोगों को समर्पित किया। पीएम मोदी ने कहा कि वह इसे 1.4 अरब भारतीयों की ओर से विनम्रता से स्वीकार करते हैं।
प्रधानमंत्री ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर भी इस सम्मान को लेकर
अपनी भावना साझा की। उन्होंने लिखा कि ‘ग्रेट ऑनर निशान ऑफ इथियोपिया’ से सम्मानित होना उनके लिए सम्मान की बात है और वह इसे 140 करोड़ भारतीयों को समर्पित करते हैं।
भारत और अमेरिका में आज भले ही तनातनी है, किंतु प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को दुनिया के अलग-अलग देशों से 28 बड़े नागरिक सम्मान मिल चुके हैं। मोदी जी को वैश्विक नेतृत्व और पर्यावरण से जुड़े कई प्रतिष्ठित अंतरराष्ट्रीय पुरस्कार भी मिले हैं। पापुआ न्यूगिनी, फिजी, ग्रीस, अमेरिका, मालदीव, बहरीन, यूएई, फिलिस्तीन, अफगानिस्तान और सऊदी अरब सहित कई देशों से सर्वोच्च नागरिक सम्मान मिले हैं।
पिछले 9 साल में मोदीजी को इथियोपिया, नामीबिया, ब्राजील, त्रिनिदाद, टोबैगो, घाना, साइप्रस, श्रीलंका, मारीशस, बारबाडोस, कुवैत, डोमिनिका, गुयाना, नाईजीरिया, रूस, ग्रीस, फ्रांस, मिश्र, फिजी, पापुआ गिनी, भूटान, अमेरिका, बहरीन, मालदीव यूएई, संयुक्त राष्ट्र, फिलिस्तीन, अफगानिस्तान और सऊदी अरब के सर्वोच्च नागरिक सम्मान हासिल कर चुके हैं।
मोदीजी को अभी चीन और पाकिस्तान का सर्वोच्च नागरिक सम्मान मिलना बाकी है। चीन और पाकिस्तान से जिस दिन मोदीजी को नागरिक सम्मान मिल जाएगा उस दिन समझिये कि वे विश्वगुरु बन जाएंगे।
नागरिक सम्मान हासिल करने के मामले में देश के चाहे राष्ट्रपिता हों, चाहे पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू, मोदी जी के सामने कहीं नहीं लगते। जबकि पंडित जी तो सोलह-सत्रह साल पद पर रहे। मोदीजी की इस महान उपलब्धि का जश्न पूरे जोर शोर से मनाया जाना चाहिए। उन्हें कोसना छोड़ देना चाहिए।
संबंधित समाचार

नर्मदा-मालवा-गंभीर परियोजना में बड़ा फर्जीवाड़ा:तीन बार फूटी पाइपलाइन; जर्जर हो रहा 2000 करोड़ का प्रोजेक्ट

2 अलग-अलग मामलों में दो की मौत:प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे छात्र ने की आत्महत्या; युवक ने लगाई फांसी

डेयरी की आड़ में गोकशी का आरोप:संचालक की पत्नी और बेटा भी आरोपी; जंगल में मिले मवेशी

नवरात्रि महापर्व पर महाप्रसादी:खुलासा फर्स्ट के आंगन में भरे रहेंगे मां भगवती के भंडार

देखिए वीडियो, सीजेपी नेता का आरोप:हमें किडनैप किया गया; राजधानी में दूसरे दिन भी प्रदर्शन, कई हिरासत में

शादी का झांसा देकर महिला से दुष्कर्म:मैट्रिमोनियल साइट पर हुई थी दोस्ती; जान से मारने की दी धमकी

भीषण सड़क हादसा:तेज रफ्तार बोलेरो पलटी; 2 की मौके पर मौत, 4 घायल

विधायक पर हमला:कार के शीशे तोड़े; इस पार्टी पर आरोप, मामले की जांच शुरू

देखिए वीडियो, शारदीय नवरात्र की शुरुआत:शक्तिपीठों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़; दर्शन व्यवस्था और सुरक्षा को लेकर विशेष व्यवस्था

देखिये वीडियो, नवरात्रि के पहले दिन मां वैष्णो देवी के दरबार में उमड़ा आस्था का सैलाब:दर्शन के लिए पहुंचे हजारों श्रद्धालु

नेपाल में फिर आई अचानक बाढ़:3 पुल बहे; कई घरों में घुसा पानी, लोगों से सुरक्षित स्थानों पर जाने की अपील

देशभर में शक्ति की आराधना का शंखनाद ‘अंगना पधारो महारानी’:आया सनातन संस्कृति का नौ दिवसीय महापर्व; नवरात्रि से जागी भारत की आध्यत्मिक चेतना

टोल प्लाजा के पास चलती कार में लगी भीषण आग:वाहन में सवार लोग बाल-बाल बचे

सुप्रीम कोर्ट की सख्ती:शांतिपूर्ण प्रदर्शनकारियों को हिरासत में न लें

मेट्रो सेवा और इंटरनेट बाधित करने पर सुप्रीम कोर्ट सख्त:सरकार से मांगा जवाब

लकड़ी तस्करी पर वन विभाग सख्त:रोज बदलेगी अधिकारियों की ड्यूटी; बॉडी कैमरों से होगी निगरानी

देखिए वीडियो, मैच से पहले बाबा की शरण में पहुंचे कोच:बोले; देश और टीम पर बनी रहे कृपा

गांजे की अवैध खेती पर बड़ी कार्रवाई:दो खेतों से हजारों किलो किया जब्त; चार थानों की टीम ने दी दबिश

एयरपोर्ट पर हमला:12 लोगों की मौत; 300 से ज्यादा घायल, कई एयरलाइंस ने उड़ानें रोकीं

आज महामुकाबला:सीरीज में बढ़त के लिए मैच अहम; स्टेडियम के आसपास ट्रैफिक डायवर्ट, इतने पुलिसकर्मी संभालेंगे सुरक्षा
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!