मरीजों की जान से खिलवाड़: जिला अस्पताल के हड्डी वार्ड में खुलेआम घूम रहे चूहे; पहले भी कुतर दिए थे दो मरीजों के पैर
Khulasa First
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, जबलपुर।
प्रदेश के सरकारी अस्पतालों में चूहों का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है, जिससे मरीजों की सुरक्षा पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। इंदौर और जबलपुर मेडिकल कॉलेज के बाद अब जबलपुर जिला अस्पताल सुर्खियों में है।
अस्पताल में चूहों की मौज
जिला अस्पताल के हड्डी रोग विभाग के वार्ड से एक सनसनीखेज वीडियो सामने आया है। इस वायरल वीडियो में देख सकते हैं कि चूहे बेखौफ होकर मरीज के बिस्तर, उसके टिफिन और आसपास घूमते नजर आ रहे हैं।
बड़ी लापरवाही पर भड़के नेता
यह नजारा रविवार रात का है, जिसे मरीज के परिजनों ने मजबूर होकर अपने कैमरे में कैद किया। इस वीडियो को समाजवादी पार्टी के प्रदेश सचिव आशीष मिश्रा ने भी साझा किया है।
मरीजों की जान से खिलवाड़ करने जैसा
उन्होंने सीधे तौर पर अस्पताल प्रशासन पर गंभीर लापरवाही का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि इस तरह की अव्यवस्थाएं अस्पताल में भर्ती लाचार मरीजों की जान से खिलवाड़ करने जैसा है।
शिकायत के बाद भी नहीं हुई कोई कार्रवाई
मरीज के रिश्तेदारों का स्पष्ट आरोप है कि वार्ड में चूहों की समस्या नई नहीं है, बल्कि यह कई दिनों से बनी हुई है। उनकी शिकायत है कि उन्होंने इसकी जानकारी नर्सिंग स्टाफ और ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टरों को कई बार दी, लेकिन कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। जब सारी उम्मीदें खत्म हो गईं, तब अव्यवस्था का पर्दाफाश करने के लिए उन्हें यह वीडियो बनाना पड़ा।
पहले भी हो चुकी है घटना
यह पहली बार नहीं है जब जबलपुर के सरकारी अस्पताल की लापरवाही उजागर हुई है। बताया जा रहा है कि जिला अस्पताल में आखिरी बार पेस्ट कंट्रोल 27 नवंबर 2025 को हुआ था।
इससे भी बड़ी चिंता की बात यह है कि लगभग तीन महीने पहले नेताजी सुभाषचंद्र बोस मेडिकल कॉलेज में इसी तरह की घटना हुई थी। उस समय अस्पताल के मानसिक रोग विभाग में भर्ती दो मरीजों के पैर चूहों ने कुतर दिए थे। बाद में जांच हुई, जिसमें मानसिक रोग विभाग के डॉक्टर और कर्मचारियों की घोर लापरवाही सामने आई थी।
तत्काल जांच कराई जाएगी
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (CMHO) डॉ. संजय मिश्रा ने मीडिया को बताया है कि यह मामला उनके संज्ञान में आया है। उन्होंने आश्वासन दिया है कि यदि वीडियो की सत्यता प्रमाणित होती है, तो तत्काल जांच कराई जाएगी और इस गंभीर लापरवाही के लिए जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
संबंधित समाचार

देशविरोधी नारे लगाने का दावा निकला गलत:पुलिस जांच में कॉलेज में नहीं मिली राष्ट्रविरोधी गतिविधि

एमडी बनाने वाला केमिकल जब्त:ट्रांसपोर्ट कार्यालय से मिले दो ड्रम; अज्ञात आरोपी पर केस, पुलिस-एनसीबी अलर्ट

करोड़ों का छह लेन फ्लाईओवर अटका:पहले हटेंगी पानी-सीवरेज लाइनें; फिर होगा निर्माण कार्य शुरू

जमीन किसी और की, लोन किसी और ने लिया:फर्जी दस्तावेज से लाखों का खेल;दंपती समेत छह आरोपियों पर केस

जहां कभी दस्युओं का खौफ था, अब उद्योगों की गूंज:यहां शुरू हुई एशिया की सबसे बड़ी साबुन फैक्ट्री; मुख्यमंत्री ने चौथी यूनिट का किया शुभारंभ

बाइक चोरी के बाद चोरों की ‘चिट्ठी’:लिखा- पुलिस को बताया तो गाड़ी नहीं मिलेगी; सीसीटीवी में कैद संदिग्ध

रक्षाबंधन पर मंत्री का सुरों वाला अंदाज:बुजुर्गों संग गाया; नाचे और बांटी खुशियां

युवक से लाखों की ऑनलाइन ठगी:होटल रेटिंग से मुनाफे का दिया झांसा; पहले छोटे रिटर्न देकर जीता भरोसा

नर्मदा स्नान के दौरान हादसा:होटल मैनेजर की मौत; अस्पताल पहुंचाने में देरी का आरोप

देखिये वीडियो, नेपाल में बाढ़ ने मचाई भारी तबाही:17 की मौत; 300 से ज्यादा लोग लापता, इनमें 105 भारतीय पर्यटक भी शामिल

श्रीराम मंदिर के मालिक कौन:68 साल पुराने विवाद पर हाईकोर्ट ने दिया अहम फैसला; राजस्व विभाग संभालेगा प्रबंधन

देखिये वीडियो, विश्व प्रसिद्ध मंदिर में कांवड़ियों का हंगामा:नंदी हॉल में की घुसने की कोशिश; बैरिकेडिंग तोड़कर दानपेटियों पर चढ़े, सुरक्षाकर्मियों से की मारपीट

वर्दी में दिखी इंसानियत:सड़क पर गिरी दिव्यांग युवती के लिए डीसीपी ने रोकी अपनी गाड़ी; पहुंचाया अस्पताल

पूर्व एयर होस्टेस ड्रग्स के साथ गिरफ्तार:डायपर में छिपाकर ले जा रही थी; पैकेट बनाकर बेचने की थी तैयारी, पहले भी जा चुकी है जेल

चार साल में 70 लाख रुपए की वसूली कर चुका है गुंडा मुख्तियार:पार्टनर भी बना आरोपी; कब्जेबाज को भेजा जेल

आसमान का सफर बना आफत:फ्लाइट घंटों लेट; एसी बंद होने से गर्मी में यात्री बेहाल

अंडरपास में स्कूली बच्चों की मैजिक फंसने पर मुख्यमंत्री सख्त:चालक गिरफ्तार; स्कूल संचालक पर भी दर्ज हुआ केस

केदारनाथ में होगी निर्बाध बिजली आपूर्ति

स्कूलों और मंदिर के पास कैफे में अनैतिक गतिविधियों का आरोप:रहवासियों में नाराजगी; पुलिस से कार्रवाई की मांग

शासकीय जमीन की शिकायत वापस लेने का बनाया दबाव:तहसीलदार पर गंभीर आरोप; विशेष न्यायालय ने डीएसपी ग्रामीण से मांगा जांच प्रतिवेदन
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!