खबर
टॉप न्यूज

मासूम अनिका शर्मा का जीवन बचाने मंदसौर के लोग भी उमड़े: कलेक्टर और पुजारी व्यास ने रणजीत भक्तों से की मदद की अपील

Khulasa First

Khulasa First

संवाददाता

10 दिसंबर 2025, 4:01 pm
शेयर करें:
मासूम अनिका शर्मा का जीवन बचाने मंदसौर के लोग भी उमड़े

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
दो साल की मासूम बेबी अनिका शर्मा का जीवन बचाने के लिए अब इंदौर के अलावा आसपास के जिलों के लोग भी उमड़ रहे हैं। मंदसौर के लोगों ने कल इंदौर पहुंचकर इस अभियान से जुड़े अनीश पांडे को मदद प्रदान की।

उधर, रणजीत हनुमान मंदिर पहुंची टीम अनिका के सदस्यों के समक्ष कलेक्टर शिवम वर्मा और पुजारी दीपेश व्यास ने भी भक्तों से अधिक से अधिक मदद की अपील की।

अनिका स्पाइनल मस्कुलर एट्राफी (एसएमए) टाइप 2 नामक दुर्लभ बीमारी से जूझ रही है, जिसका एकमात्र इलाज करीब 9 करोड़ रुपए की कीमत वाला इंजेक्शन है, जो अमेरिका में मिलता है। इतना महंगा इंजेक्शन खरीदने के लिए भारी भरकम बड़ी राशि जुटाने का जिम्मा सामाजिक कार्यकर्ता अनीश पांडे ने लिया है।

वे हर दिन अलग-अलग जगह जाकर लोगों से अपील कर रहे हैं और बड़ी संख्या में लोग उन्हें अनिका के लिए मदद कर रहे हैं। मदद का सिलसिला इंदौर से निकला और मंदसौर तक जा पहुंचा है। कल मंदसौर से भावेश शाह इंदौर पहुंचे और पांडे से मिलकर मदद प्रदान की।

नीमच और कोटा तक चला रहे कैंपेन
पांडे ने बताया कि शाह और उनके सहयोगी मंदसौर के अलावा नीमच और कोटा (राजस्थान) तक बेबी अनिका के जीवन को बचाने के लिए कैंपेन चला रहे हैं और लोगों का अच्छा रिस्पांस मिल रहा है। सैकड़ों लोग अनिका के दर्द के हमदर्द बन गए हैं और यथासंभव मदद दे रहे हैं।

पांडे ने कहा कि मंदसौर टीम ने अनुकरणीय प्रयास किया है। बेबी अनिका का जीवन बचाने के लिए उनका सहयोग अविस्मरणीय है। जो समर्पण और संवेदनशीलता का भाव उन्होंने दिखाया है, वो वाकई प्रशंसनीय है। इसी से हर दिन नया सहयोग, नई ऊर्जा और नई उम्मीद जोड़कर टीम इस मुहिम को मजबूत दिशा दे रही है।

श्रद्धालुओं को मदद के लिए प्रेरित करें: कल टीम अनिका सुबह रणजीत हनुमान मंदिर पहुंची, जहां कलेक्टर शिवम वर्मा से मिली। कलेक्टर ने सभी भक्तों से आग्रह किया कि वे बेबी अनिका का जीवन बचाने के लिए मदद दें। उन्होंने पुजारी दीपेश व्यास से भी कहा कि वे भी अपने स्तर श्रद्धालुओं को मदद के लिए प्रेरित करें।

इसके बाद वहां 1.22 लाख रुपए की राशि एकत्र हुई। वहीं टीवी पर मदद की अपील भी प्रसारित की जा रही है। बांगड़दा रोड स्थित 60 फीट रोड पर व्यापारियों ने भी पूरे मार्ग पर मार्च निकाला और बेबी अनिका के लिए मदद मांगी। इस दौरान 88900 रुपए एकत्र किए गए। उधर, सुखलिया स्थित कारसदेव नगर चौराहा पर कांग्रेस नेता विनोद यादव बब्बू ने भी अभियान चलाया और राशि एकत्र कर पांडे व उनकी टीम को सौंपी। वे लगातार अभियान चला रहे हैं।

आज खजराना मंदिर समेत अन्य जगह अभियान: पांडे ने बताया कि आज बब्बू यादव खजराना गणेश मंदिर पर अभियान चला रहे हैं। वहां आने वाले श्रद्धालुओं से अपील की जा रही है कि वे बेबी अनिका का जीवन बचाने के लिए यथासंभव मदद दें। बड़ी संख्या में भक्त मदद दे रहे हैं। टीम अनिका रणजीत हनुमान मंदिर पहुंचेगी और वहां कैंपेन चलाएगी। आज शाम 5 बजे एलआईजी व्यापारी एसोसिएशन भी बेबी अनिका के लिए राशि एकत्र करेगा।

मदद के लिए संपर्क कर रहे लोग: बेबी अनिका शर्मा की मदद के लिए लोग इस अभियान के संयोजक अनीश पांडे से मोबाइल नंबर 8319931567 पर संपर्क कर रहे हैं। विभिन्न संगठन इसी नंबर पर संपर्क कर उन्हें बुलाकर यथासंभव मदद प्रदान कर रहे हैं।

टैग:

संबंधित समाचार

सीईसी की लड़ाई राष्ट्रपति तक आई
Indore

सीईसी की लड़ाई राष्ट्रपति तक आई:ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे के मुद्दे पर आज राष्ट्रपति से मिलेंगे इंडिया गठबंधन के नेता, समय मांगा

1 minute ago
स्वच्छता के दावों के बीच बदहाल सार्वजनिक सुविधाएं
Top News

स्वच्छता के दावों के बीच बदहाल सार्वजनिक सुविधाएं:जहां हजारों की आवाजाही; वहीं सफाई और पानी का संकट

6 minutes ago
देखिये वीडियो, ऑनलाइन सट्टेबाजी नेटवर्क का खुलासा
Top News

देखिये वीडियो, ऑनलाइन सट्टेबाजी नेटवर्क का खुलासा:क्राइम ब्रांच ने 3 आरोपियों को पकड़ा; करोड़ों के हिसाब वाले रजिस्टर जब्त

12 minutes ago
व्यापारिक संगठनों की चेतावनी
Top News

व्यापारिक संगठनों की चेतावनी:यूपीआई पर चार्ज लगा तो बाजारों से हटेंगे क्यूआर कोड!

21 minutes ago
जमीन की नपती रोकने पर अड़ा यादव परिवार
Top News

जमीन की नपती रोकने पर अड़ा यादव परिवार:सीमांकन करने पहुंचे अफसरों के सामने हंगामा; थाने पहुंचे दोनों पक्ष

31 minutes ago
देखिए वीडियो, बदहाल सड़कों और ड्रेनेज को लेकर कांग्रेस का प्रदर्शन
Top News

देखिए वीडियो, बदहाल सड़कों और ड्रेनेज को लेकर कांग्रेस का प्रदर्शन:निगम को अल्टीमेटम; इतने दिन में समाधान नहीं हुआ तो उग्र आंदोलन की चेतावनी

35 minutes ago
आईडीए पर कांग्रेस ने लगाया दोहरी नीति का आरोप
Top News

आईडीए पर कांग्रेस ने लगाया दोहरी नीति का आरोप:छात्रों की गूंज कार्यक्रम के मैदान आवंटन पर विवाद

about 1 hour ago
युवक ने नाबालिग प्रेमिका के साथ की आत्महत्या
Top News

युवक ने नाबालिग प्रेमिका के साथ की आत्महत्या:फंदे पर लटके मिले शव; नहीं मिला सुसाइड नोट

about 1 hour ago
देखिए वीडियो, प्रसिद्ध अभिनेता के निधन के बाद पुलिस ने दर्ज किया केस
Top News

देखिए वीडियो, प्रसिद्ध अभिनेता के निधन के बाद पुलिस ने दर्ज किया केस:मौत की परिस्थितियों की जांच; राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार

about 1 hour ago
सीबीआई की बड़ी कार्रवाई
Top News

सीबीआई की बड़ी कार्रवाई:प्राचार्य लाखों रुपए की रिश्वत लेते गिरफ्तार; कर्मचारी की भूमिका भी जांच के दायरे में

about 1 hour ago
डिप्टी सीएम के 'करीबी' पर इतने करोड़ लेने का आरोप
Top News

डिप्टी सीएम के 'करीबी' पर इतने करोड़ लेने का आरोप:शराब दुकानों के ठेके दिलाने के बदले मदद का दावा

about 1 hour ago
चलती कार बनी आग का गोला
Top News

चलती कार बनी आग का गोला:महाकाल दर्शन करने जा रहा था परिवार; मची अफरा-तफरी

about 1 hour ago
दो हादसे
Top News

दो हादसे:बाइक भिड़ंत में युवक की मौत; बस की टक्कर से तीन की गई जान

about 2 hours ago
छात्रा की मौत का खुलासा
Top News

छात्रा की मौत का खुलासा:दोस्त हिरासत में; पूछताछ में किए कई खुलासे

about 2 hours ago
VIP नंबरों का क्रेज
Top News

VIP नंबरों का क्रेज:तीन साल बाद फिर इतने लाख रुपए के पार पहुंची इस नंबर की कीमत

about 2 hours ago
CJP के प्रदर्शन से पहले राजधानी में सख्ती
Top News

CJP के प्रदर्शन से पहले राजधानी में सख्ती:पुलिस ने अनुमति से किया इनकार; कई मेट्रो स्टेशन बंद

about 2 hours ago
भारत-वेस्टइंडीज T20 मुकाबला
Top News

भारत-वेस्टइंडीज T20 मुकाबला:सुरक्षा में हाईटेक तकनीक का सहारा; फेस रिकग्नाइजेशन से होगी निगरानी

about 3 hours ago
बस बॉडी-इंटीरियर के नाम करोड़ों की धोखाधड़ी
Top News

बस बॉडी-इंटीरियर के नाम करोड़ों की धोखाधड़ी:18 से अधिक बस संचालकों ने की शिकायत; डीसीपी तक पहुंचा मामला

about 3 hours ago
देर रात हुए दो भीषण सड़क हादसे
Top News

देर रात हुए दो भीषण सड़क हादसे:ट्रक की टक्कर से बाइक सवार की मौत; डिवाइडर पर चढ़ी कार

about 3 hours ago
RE-2 रोड पर फिर शुरू हुई रिमूवल कार्रवाई
Top News

RE-2 रोड पर फिर शुरू हुई रिमूवल कार्रवाई:130 बाधक मकान हटाए जा रहे; भारी पुलिस बल के साथ वरिष्ठ अधिकारी मौजूद

about 3 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!