अमानक बॉडी और एल्यूमिनियम संरचना से जिंदा जल गए यात्री: स्लीपर कोच बसों पर गडकरी का बड़ा कबूलनामा
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
देश में स्लीपर कोच बसों से हो रही भीषण दुर्घटनाओं और जिंदा जलकर मौतों के मामलों में केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी के बयान से बड़ा खुलासा हुआ है। एक मीडिया कार्यक्रम में गडकरी ने स्वीकार किया कि अमानक एल्यूमिनियम बॉडी और गलत डिजाइन के कारण यात्री बसों में फंस जाते हैं और आग लगने की स्थिति में बाहर नहीं निकल पाते। उन्होंने इसे अपनी भी गलती मानते हुए कहा कि अब इस पर सख्त कदम उठाए जा चुके हैं।
मीडिया कार्यक्रम के दौरान नितिन गडकरी ने कहा कि स्लीपर कोच बसों की बॉडी एल्यूमिनियम की और अमानक होने के कारण आग लगने पर लोग अंदर फंस जाते हैं और जलकर मर जाते हैं। उन्होंने कहा कि अब नया बस बॉडी कोड लाया गया है, जिसमें कांच के पास प्लास्टिक का हथौड़ा होगा ताकि आपात स्थिति में कांच तुरंत तोड़कर यात्रियों को बाहर निकाला जा सके।
बस बॉडी बिल्डरों की मनमानी पर सरकार की नाकामी
गडकरी ने बताया कि पंजाब, लुधियाना और इंदौर जैसे शहरों में बस बॉडी बिल्डर हथौड़ा लेकर निर्माण में भिड़ जाते हैं। वह लगातार उनसे सुधार करने को कहते रहे, लेकिन वे केवल लिखित आश्वासन देते थे और मानकों का पालन नहीं करते थे।
उन्होंने कहा कि मैं उनके प्रति सहानुभूति रखता था और कहता था कि स्टैंडर्ड मेंटेन करो, लेकिन वे नहीं करते थे। आखिरकार अब हमने तय कर लिया है कि अलग से बस बॉडी बनेगी ही नहीं।
अब केवल ओईएम ही बनाएंगे बस बॉडी
केंद्रीय मंत्री ने स्पष्ट किया कि अब बस की बॉडी वही कंपनी बनाएगी जो चेसिस तैयार करेगी। टाटा, अशोक लिलैंड सहित निजी क्षेत्र की 3–4 प्रतिष्ठित कंपनियां इस व्यवस्था में शामिल होंगी। सभी की क्वालिटी समान होगी और आईआईटी की इंस्पेक्शन कमेटी द्वारा पूरी जांच के बाद ही अनुमति दी जाएगी।
पंजीयन ही अवैध
वरिष्ठ अधिवक्ता एवं राज्य परिवहन विधिक विशेषज्ञ सूरज प्रकाश अग्रवाल ने बयान पर कड़ी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा स्लीपर कोच बस अवैधानिक है और उसका रजिस्ट्रेशन ही नहीं हो सकता। बावजूद 25 वर्षों से सरकार और शासन आंखें मूंदे बैठे रहे।
बीमा और फाइनेंस कंपनियों पर भी गंभीर आरोप
एडवोकेट अग्रवाल ने आरोप लगाया कि बीमा कंपनियां अधिक प्रीमियम और फाइनेंस कंपनियां ब्याज के लालच में बिना कानून का सत्यापन किए ऐसी बसों के पंजीयन का रास्ता आसान करती रहीं। उन्होंने कहा कि सभी संस्थाएं एक-दूसरे पर जिम्मेदारी डालती रहीं, जबकि जनता किराया देकर अपनी जान गंवाती रही।
यह भूल नहीं, सुनियोजित लापरवाही
अग्रवाल ने दो टूक कहा कि वह 10–12 वर्षों से मीडिया और कानून के माध्यम से सरकार को इस खतरे से आगाह करते आ रहे हैं। अब इसे अनजाने में हुई गलती कहना बेहद शर्मनाक है। उन्होंने कहा कोई भी अपनी जिम्मेदारी से भाग नहीं सकता।
संबंधित समाचार

हाईप्रोफाइल बुकी आदेश राजपाल गिरफ्तार:मुंबई पुलिस की कार्रवाई

हाईवे पर सफाई के दौरान हादसा:तेज रफ्तार कार ने दंपती को कुचला; दोनों की मौत

एमपीसीए का आम जनता से ज्यादा वीआईपी पर फोकस

MP के 65 अस्पताल आयुष्मान योजना से बाहर:अब मरीजों को नहीं मिलेगा मुफ्त इलाज; इंदौर के इतने हॉस्पिटलों के नाम शामिल, देखें लिस्ट
सफाईकर्मियों की हड़ताल खत्म, सड़कों पर रौनक, बस्तियों में कचरे के ढेर:8 हजार से ज्यादा कर्मचारियों की काम पर वापसी मुख्य मार्ग चमके, कॉलोनियों में सफाई का इंतजार

मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन:पुलिस ने वॉटर कैनन से खदेड़ा

देखिये वीडियो, लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई:अधिकारी रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार; भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत केस दर्ज

कौन किस प्रोजेक्ट में, किससे कितना लेन-देन:अकाउंटेंट खोलेगा राज

अनुमति मिली नहीं बाजार तैयार:दोहरे रवैये से नाराज कांग्रस आज करेगी आईडीए का घेराव

जालसाज नवीन ओझा गैंग के गुर्गे क्राइम ब्रांच के निशाने पर:जेल में बंद बदमाश के भाई और बैंककर्मियों को नोटिस, तीन पीड़ितों के बयान

मनोज परमार के गुर्गों की गुंडागर्दी:अस्पताल में घुसकर की जमकर मारपीट

उपचुनाव के नतीजे:भाजपा उम्मीदवार ने सीएम का रिकॉर्ड तोड़ा; इतने लाख वोटों से जीतीं

ट्रांसमिशन, टायर और आईटी क्षेत्र के लिए इच्छुक है आरपीजी समूह:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से हर्ष गोयनका की जबलपुर रतलाम, सागर और उज्जैन में निवेश पर हुई चर्चा

CJP के प्रोटेस्ट से पहले पुलिस अलर्ट:गली-गली किया जा रहा अनाउंसमेंट; लोगों से की ये अपील

गरबे के नाम पर अश्लीलता और व्यावसायिक आयोजनों पर कसी जाए लगाम:विहिप-बजरंग दल ने सौंपा ज्ञापन; आयोजकों की जिम्मेदारी तय करने से लेकर पहचान-पत्र देखकर ही प्रवेश देने तक की मांग

विधासभा-1 में नशा भी नंबर-1 पर:मंत्री विजयवर्गीय के गढ़ में सत्तन गुरु ने खोला मोर्चा; बोले युवाओं का भविष्य बर्बाद कर रहा नशे का कारोबार

केंद्रीय मंत्री ने धार्मिक नगरी में किए बाबा के दर्शन:देश की सुख-समृद्धि के लिए की प्रार्थना

उज्जैन-इंदौर में फैला खान गैंग का जाल!:सनसनीखेज खुलासा

हाईटेंशन लाइन से टकराई दुर्गा प्रतिमा:करंट लगने से 4 लोग झुलसे

सरपंच का चुनाव लड़ने के लिए लिव-इन पार्टनर के घर से चुराया सोना:इस प्रदेश से गिरफ्तार; एक करोड़ से ज्यादा का माल बरामद
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!