खबर
Top News

एयरपोर्ट पर फैली अव्यवस्थाओं से परेशान यात्री: घंटों इंतजार करने को मजबूर; सांसद की शिकायत भी बेअसर

Khulasa First

Khulasa First

संवाददाता

20 दिसंबर 2025, 1:58 pm
शेयर करें:
एयरपोर्ट पर फैली अव्यवस्थाओं से परेशान यात्री

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
शहर का एयरपोर्ट इन दिनों अपनी सुविधाओं के लिए नहीं, बल्कि अव्यवस्थाओं के लिए चर्चा में है। पिछले दो दिनों से यात्रियों ने सोशल मीडिया पर एयरपोर्ट प्रबंधन और एयरलाइंस की जमकर क्लास लगाई है।

घंटों इंतजार को मजबूर यात्री
गुरुवार को इंदौर एयरपोर्ट से यात्रा कर रहीं श्रद्धा परमार ने 'X' (पूर्व में ट्विटर) पर अपना दर्द साझा किया। उन्होंने बताया कि एयरपोर्ट के एंट्री गेट पर भारी भीड़ थी और चेक-इन के लिए मात्र दो काउंटर ही खुले थे। इस लापरवाही के कारण 100 से अधिक यात्रियों को लंबी कतारों में खड़ा होना पड़ा।

यात्रियों ने अपनी नाराजगी जताई
टर्मिनल में पर्याप्त कुर्सियां न होने के कारण बुजुर्गों, महिलाओं और बच्चों को घंटों खड़े रहना पड़ा। इतनी समस्या होने के बावजूद न तो स्टाफ बढ़ाया गया और न ही अतिरिक्त काउंटर खोले गए। यात्रियों ने एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया और इंडिगो एयरलाइंस को टैग कर अपनी नाराजगी जताई है।

इंडिगो की वेट मशीन पर उठे सवाल
शुक्रवार को एक और चौंकाने वाला मामला सामने आया। यात्री मनोज महाजन ने आरोप लगाया कि इंदौर एयरपोर्ट पर इंडिगो के काउंटरों पर लगी लगेज वेट मशीनें गलत रीडिंग दे रही हैं।

उन्होंने दावा किया कि जो बैग घर पर सही वजन का था, वह इंदौर एयरपोर्ट पर 'ओवरवेट' दिखाया गया, जबकि वही बैग नागपुर और बेंगलुरु एयरपोर्ट पर सही वजन का निकला। उन्होंने मशीनों के 'कैलिब्रेशन' (शुद्धता जांच) की मांग की है।

प्रबंधन का रटा-रटाया जवाब
सोशल मीडिया पर बढ़ते आक्रोश को देख एयरपोर्ट प्रबंधन ने सफाई दी है। अधिकारियों का कहना है कि उन्होंने वजन मशीनों की जांच के लिए संबंधित एजेंसियों को सूचित कर दिया है। हालांकि, नियमित यात्रियों का कहना है कि यह कोई नई समस्या नहीं है, हर बार केवल आश्वासन मिलता है, पर जमीनी हालात नहीं बदलते।

सांसद की शिकायत भी बेअसर
हैरानी की बात यह है कि बुधवार को ही इंदौर सांसद शंकर लालवानी ने नई दिल्ली में केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री राममोहन नायडू से मुलाकात कर इन समस्याओं पर चर्चा की थी। सांसद ने सुबह के समय सुरक्षा जांच में होने वाली देरी और पार्किंग की अव्यवस्था पर चिंता जताई थी। लेकिन मंत्री स्तर तक बात पहुंचने के अगले ही दिन यात्रियों को फिर से उन्हीं परेशानियों से जूझना पड़ा।

टैग:

संबंधित समाचार

मंदिर परिसर में मांस के टुकड़े मिलने पर हंगामा
Top News

मंदिर परिसर में मांस के टुकड़े मिलने पर हंगामा:बजरंगियों के गंभीर आरोप; थाने में शिकायत की तैयारी

3 minutes ago
महिला डॉक्टर पर जानलेवा हमला
Top News

महिला डॉक्टर पर जानलेवा हमला:दोस्त ने तीन राउंड फायरिंग की; कनपटी को छूकर निकली गोली

13 minutes ago
छात्रा का चुपके से वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर किया वायरल
Top News

छात्रा का चुपके से वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर किया वायरल:आरोपी शाहनवाज हिरासत में; लोगों ने किए आपत्तिजनक कमेंट

14 minutes ago
बसों की अचानक चेकिंग से मचा हड़कंप
Top News

बसों की अचानक चेकिंग से मचा हड़कंप:3 चालक नशे में मिले; चलती बस में बीड़ी पीता दिखा ड्राइवर, 6 पर हुई कार्रवाई

29 minutes ago
क्रिकेटर ने रुपए लेकर इस संत से मिलने का आरोप नकारा
Top News

क्रिकेटर ने रुपए लेकर इस संत से मिलने का आरोप नकारा:बोले; श्रद्धा और सम्मान की वजह से जाते हैं आश्रम

44 minutes ago
गुंडे-बदमाशों से ब्लैकमेलर शाहरुख का याराना
Top News

गुंडे-बदमाशों से ब्लैकमेलर शाहरुख का याराना:सजती थी रोटी-बोटी की महफिल

about 1 hour ago
आरबीआई ने 4 साल बाद बढ़ाई रेपो रेट
Top News

आरबीआई ने 4 साल बाद बढ़ाई रेपो रेट:लोन महंगे होने के आसार; जीडीपी ग्रोथ का अनुमान भी बढ़ाया

about 1 hour ago
17 वर्षीय नाबालिग की बेरहमी से हत्या
Top News

17 वर्षीय नाबालिग की बेरहमी से हत्या:सिर काटकर उतारा मौत के घाट; एक सप्ताह से थी लापता, आरोपी की सड़क हादसे में मौत

about 1 hour ago
मुकद्दर का सिकंदर
Top News

मुकद्दर का सिकंदर:25 साल का बेमिसाल सफर; मुख्यमंत्री से प्रधानमंत्री तक जनसेवा के नायक नरेंद्र मोदी

about 1 hour ago
आयुष्मान योजना पर स्वास्थ्य विभाग का बड़ा एक्शन
Top News

आयुष्मान योजना पर स्वास्थ्य विभाग का बड़ा एक्शन:90 निजी अस्पतालों को 24 घंटे का अल्टीमेटम; बिना NABH नए मरीजों का इलाज बंद

about 1 hour ago
15 वर्षीय किशोरी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
Top News

15 वर्षीय किशोरी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत:शरीर पर मिले चोट के निशान; हत्या की आशंका

about 2 hours ago
दूषित जलकांड
Top News

दूषित जलकांड:मृतकों के घर पहुंचे कांग्रेसी; परिजन को दिखाई न्यायिक आयोग की रिपोर्ट

about 2 hours ago
देखिए वीडियो, संघ के वरिष्ठ प्रचारक का निधन
Top News

देखिए वीडियो, संघ के वरिष्ठ प्रचारक का निधन:75 साल की उम्र में ली अंतिम सांस; सीएम डॉ. मोहन यादव ने दिया अर्थी को कंधा

about 2 hours ago
देखिए वीडियो, सफाईकर्मियों की हड़ताल का असर
Top News

देखिए वीडियो, सफाईकर्मियों की हड़ताल का असर:कूड़ा नहीं उठा तो खुल गई ‘नंबर वन’ सफाई की परत; सड़क पर फेंका कचरा

about 3 hours ago
तीन साल से स्पीड ब्रेकर का इंतजार कर रहे रहवासी
Top News

तीन साल से स्पीड ब्रेकर का इंतजार कर रहे रहवासी:स्कूटी से गिरकर महिला घायल; कई बार शिकायत के बाद भी पूरी नहीं हुई मांग

about 20 hours ago
3 फिटनेस क्लबों पर CGST विभाग की बड़ी कार्रवाई
Top News

3 फिटनेस क्लबों पर CGST विभाग की बड़ी कार्रवाई:1 करोड़ की टैक्स चोरी का खुलासा

about 20 hours ago
दो साल से फरार आरोपी गिरफ्तार
Top News

दो साल से फरार आरोपी गिरफ्तार:100 करोड़ से ज्यादा की ठगी का आरोप; ऐसे लगाया लोगों को चूना

about 20 hours ago
तेज रफ्तार एंबुलेंस ने दो कारों को मारी टक्कर
Top News

तेज रफ्तार एंबुलेंस ने दो कारों को मारी टक्कर:मची अफरा-तफरी; हादसे के बाद चालक फरार

about 21 hours ago
‘महाकाल का जयकारा’ लगाकर भक्तों ने ग्रहण की महाप्रसादी
Top News

‘महाकाल का जयकारा’ लगाकर भक्तों ने ग्रहण की महाप्रसादी

about 21 hours ago
व्यापारिक जहाज पर हमला
Top News

व्यापारिक जहाज पर हमला:इतने भारतीय घायल; 19 क्रू मेंबर थे सवार, हमले तुरंत रोकने की मांग

about 21 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!