इंडिगो की फ्लाइट में यात्री ने किया हंगामा: क्रू से की गाली-गलौज; FIR दर्ज
Khulasa First
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
एयरपोर्ट से उड़ान भरने वाली इंडिगो एयरलाइंस की एक फ्लाइट में उस वक्त हंगामा मच गया, जब एक यात्री ने शराब के नशे में क्रू मेंबर और अन्य यात्रियों के साथ विवाद शुरू कर दिया।
मामले की गंभीरता को देखते हुए एरोड्रम थाना पुलिस ने संबंधित यात्री को विमान से उतारकर उसके खिलाफ एफआईआर दर्ज की है।
शिकायत पर हुई कार्रवाई
एरोड्रम पुलिस ने इंडिगो एयरलाइंस के सीनियर सिक्योरिटी एक्जीक्यूटिव शरीफ कुरैशी (निवासी एच.डी. आइडिया कॉलोनी, तीन इमली) की शिकायत पर यह कार्रवाई की। पुलिस ने सुनील कुमार, पिता इंदर सिंह, निवासी बरवाला, जिला हिसार (हरियाणा) के खिलाफ मंगलवार को मामला दर्ज किया।
नशे में था यात्री
पुलिस के अनुसार, यह घटना सोमवार रात 9:15 बजे की इंडिगो फ्लाइट की है। आरोपी यात्री शराब के नशे में था और उड़ान में देरी को लेकर लगातार नाराजगी जता रहा था। इंडिगो के सीनियर सिक्योरिटी अधिकारियों को मामले की सूचना दी गई, जिसके बाद क्रू मेंबरों से लिखित शिकायत ली गई।
क्रू मेंबर और यात्रियों से की बदसलूकी
फरियादी शरीफ कुरैशी ने बताया कि वे इंडिगो के विमान (रजिस्ट्रेशन नंबर VT-ILS, A321) में ड्यूटी पर थे।
इसी दौरान फ्लाइट नंबर 6E-6002 में तैनात क्रू मेंबर याशी सांगवान और रिया आर्या ने उन्हें बुलाकर बताया कि सीट नंबर 29A पर बैठा यात्री सुनील कुमार उनके साथ और आसपास बैठे यात्रियों के साथ अभद्र व्यवहार कर रहा है।
जब सिक्योरिटी स्टाफ ने यात्री से बातचीत करने की कोशिश की, तो वह और ज्यादा उग्र हो गया और गाली-गलौज करने लगा।
इमरजेंसी गेट खोलने की कोशिश
स्थिति तब और गंभीर हो गई जब आरोपी यात्री ने जान से मारने की धमकी दी। वह बार-बार कह रहा था कि फ्लाइट लेट है और उसे जबरन नीचे उतारा जाए। इसी दौरान उसने इमरजेंसी दरवाजा खोलने का प्रयास भी किया, जिससे यात्रियों और क्रू की सुरक्षा को खतरा पैदा हो गया।
विमान से उतारकर थाने ले गई पुलिस
घटना की गंभीरता को देखते हुए यात्री को तत्काल विमान से उतारकर एरोड्रम थाने लाया गया। पुलिस ने उसके खिलाफ संबंधित धाराओं में केस दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू की। फिलहाल पुलिस ने आरोपी को नोटिस देकर छोड़ दिया है।
संबंधित समाचार

देखिए वीडियो, राजघाट पहुंचा विपक्ष:इन नेताओं को अंदर जाने की अनुमति; बापू को दी श्रद्धांजलि, सीईसी के इस्तीफे पर तीसरे दिन भी प्रदर्शन

देखिए वीडियो, सर्वपितृ अमावस्या पर मुस्लिम महिला करेगी पितृ तर्पण:पूर्वजों के सम्मान का लिया संकल्प

फिटनेस व्यवस्था हुई ठप चालकों की ‘चेकिंग’ तेज:सरकारी वेबसाइट पर फिटनेस सुविधा महीनों से बाधित होने का दावा

एमटी क्लॉथ मार्केट में बंपर अमृत उपहार योजना का मुख्य ड्रॉ संपन्न:व्यापारियों को मिले 251 आकर्षक उपहार; दलालों के लिए रखे गए थे 31 विशेष पुरस्कार

मध्यप्रदेश में निवेश करेगा आरपीजी समूह:ट्रांसमिशन, टायर,आईटी सेक्टर पर सीएम डॉ. मोहन यादव से हर्ष गोयनका की चर्चा

चाचा 420 की साजिश का शिकार आरिफ अली:एक बार एनडीपीएस एक्ट के झूठे केस में फंसा चुका; फिर दे रहा धमकी

बैंक बिल्डिंग के जर्जर छज्जे हटाए:प्लास्टर गिरने के बाद निगम की कार्रवाई; समय-सीमा में नहीं हुआ काम

नकली तंबाकू का नेटवर्क खंगाल रही सराफा पुलिस:आरोपी ने लिया कृष्णा ट्रेडर्स का नाम; पैकिंग रोल और लेबल के स्रोत की भी होगी जांच

कार से टक्कर के बाद बाइक सवार नशेड़ी ने फोड़ा कांच:घटना के बाद दोनों पक्ष को थाने ले गई पुलिस; मारपीट का वीडियो वायरल

गैंगस्टर सतीश भाऊ और उसके गुर्गों के खिलाफ क्राइम ब्रांच में दर्ज हुई शिकायत:लाखों रुपए वसूलने के मामले में; प्रॉपर्टी सेटलमेंट के नाम पर लिए, अब धमका रहे हैं फरियादी को

टूरिज्म फीलिंग नहीं हीलिंग भी:सीएम डॉ. मोहन यादव

जय श्रीकृष्ण या 'जेएसके' या जय श्रीकृष्णा

दोस्तों के साथ ओडिशा गया गणेश लापता:जांच पर उठे सवाल

ड्रग्स तस्करी की 48.50 लाख की कमाई पर सफेमा का शिकंजा:पहले से 13 केस दर्ज; जिनमें से तीन एनडीपीएस एक्ट के

पेट्रोल पंप से की रेकी और रास्ते में लूट लिया:काका तमने जो नोट दिया वी नकली है कहकर रोका था किसान को

बंटी नागर खुदकुशी कांड में बॉबी छाबड़ा की हुई एंट्री:मामला छोटा बांगड़दा हाईराइज बिल्डिंग के 35 करोड़ के लेनदेन का

चंदर की मौत का गुस्सा:कोर्ट में बदमाश सूरज जाट पर बरसीं चप्पलें

तस्कर रेहान गिरफ्तार पुलिस ने आखिरकार दबोचा:नाना के ड्रग्स नेटवर्क की अहम कड़ी

पटाखा बाजार में आवंटन से पहले निर्माण:नियम अनुमति और प्रशासनिक कार्रवाई पर सवाल

मुस्लिमों ने घर में घुसकर ऑटो चालक की बल्ली से की पिटाई:पंडाल में माताजी का बैनर लगाने को लेकर बवाल
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!