खबर
टॉप न्यूज

कानून शहर में पार्टी सीमा पर: शहरी सीमा से लगे फार्म हाउस में हो रही शराबखोरी

Khulasa First

Khulasa First

संवाददाता

26 नवंबर 2025, 2:00 pm
शेयर करें:
कानून शहर में पार्टी सीमा पर

द्वारकापुरी थाना क्षेत्र का रेनाओ फार्म्स बना रईसजादों की नाइट लाइफ का नया अड्‌डा

कल देर रात तक छलकते रहे जाम, लेकिन बंद रही पुलिस की आंखें

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
पबों की नशा पार्टियों पर पुलिस की सख्ती का असर ये हुआ है कि शहरी सीमाओं पर फार्म हाउस की बाढ़-सी आ गई है। अब ये फार्म हाउस युवक-युवतियों की अय्याशी के अड्‌डे बन चुके हैं। शहरी सीमा के थानों की पुलिस भी इस ओर आंखें मूंदे रहती है। ऐसा ही एक फार्म हाउस द्वारकापुरी थाना क्षेत्र में है। रेनाओ नाम के इस फार्म हाउस में कल देर रात तक युवक-युवती नशे में धुत होकर तेज म्यूजिक पर जाम छलकाते रहे। लोगों का कहना है कि यहां आने वाले नशेड़ी रईसजादे कई बार नशे में इतने धुत हो जाते हैं कि आपस में झगड़ बैठते हैं।

जानकारी के अनुसार रेनाओ फार्म्स नाम का ये फार्म हाउस केट चौराहे से आगे द्वारकापुरी थाना क्षेत्र के सुख निवास रोड पर स्थित है। कुछ रईसजादे युवक-युवतियों ने कल देर रात नशा पार्टी की। रात करीब 2 बजे तक यहां तेज आवाज में म्यूजिक पर अय्याशी का दौर चलता रहा। मदहोश युवक-युवतियों के हाथ में जाम छलकते रहे।

इस दौरान हुक्का और अन्य प्रतिबंधित नशा भी युवक-युवती लाए थे। आसपास के लोगों का कहना था कि इस फार्म हाउस पर नशे की पार्टियां होना आम बात है। कई मर्तबा युवक-युवती इतना नशा कर लेते हैं कि गिरते-पड़ते हुए जाते हैं। कई बार तो युवकों, युवक-युवतियों में झगड़े भी हो चुके हैं।

पुलिस और नेताओं के संरक्षण में फार्म हाउस पर पार्टियां होती रहती हैं। कई बार तो पूरी-पूरी रात पार्टियां चलती हैं, लेकिन पुलिस यहां झांकने की हिमाकत भी नहीं करती।

ड्रिंक एंड ड्राइव का खतरा भी नहीं
फार्म हाउस की ऐसी ही कई पार्टियों में शामिल रहे एक युवक ने बताया कि शहर में ज्यादातर पब विजय नगर, लसूड़िया, कनाड़िया और खजराना क्षेत्र में हैं। चूंकि ये सारे पब शहर के मध्य भाग में हैं। शराब परोसे जाने का रात 11.30 बजे तक का नियम है।

हालांकि इस दौरान संबंधित थानों की पुलिस चेकिंग के लिए सड़क पर उतर जाती है और ड्रिंक एंड ड्राइव की कार्रवाई कर वाहन भी जब्त कर लेती है। वीकेंड पर तो और भी ज्यादा बुरे हाल होते हैं। इसके चलते आजकल ज्यादातर युवक-युवतियां शहरी सीमा से लगे फार्म हाउस पर पार्टियां करते हैं। आयोजक थानों के खुफिया वालों से सांठगांठ कर लेते हैं, जिसके चलते इन जगहों पर पुलिस का मूवमेंट नहीं होता है। कोई शिकायत कर भी देता है तो खबर लग जाती है।

पांच वाहनों में पहुंचे थे पार्टी करने
खुलासा फर्स्ट के हाथ लगे वीडियो से खुलासा हुआ है कि कल देर रात तक चली शराब पार्टी में शामिल युवक-युवती चार पहिया वाहन एमपी 09 डब्ल्यूएम 6438, एमपी 09 डब्ल्यूबी 6685, एमपी 09 डब्ल्यूएल 9510, एमपी 09 डीजेड 2332, एमपी 09 सीटी 7365 से पहुंचे थे।

टैग:

संबंधित समाचार

आरबीआई ने 4 साल बाद बढ़ाई रेपो रेट
Top News

आरबीआई ने 4 साल बाद बढ़ाई रेपो रेट:लोन महंगे होने के आसार; जीडीपी ग्रोथ का अनुमान भी बढ़ाया

6 minutes ago
17 वर्षीय नाबालिग की बेरहमी से हत्या
Top News

17 वर्षीय नाबालिग की बेरहमी से हत्या:सिर काटकर उतारा मौत के घाट; एक सप्ताह से थी लापता, आरोपी की सड़क हादसे में मौत

8 minutes ago
मुकद्दर का सिकंदर
Top News

मुकद्दर का सिकंदर:25 साल का बेमिसाल सफर; मुख्यमंत्री से प्रधानमंत्री तक जनसेवा के नायक नरेंद्र मोदी

17 minutes ago
आयुष्मान योजना पर स्वास्थ्य विभाग का बड़ा एक्शन
Top News

आयुष्मान योजना पर स्वास्थ्य विभाग का बड़ा एक्शन:90 निजी अस्पतालों को 24 घंटे का अल्टीमेटम; बिना NABH नए मरीजों का इलाज बंद

18 minutes ago
15 वर्षीय किशोरी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
Top News

15 वर्षीय किशोरी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत:शरीर पर मिले चोट के निशान; हत्या की आशंका

about 1 hour ago
दूषित जलकांड
Top News

दूषित जलकांड:मृतकों के घर पहुंचे कांग्रेसी; परिजन को दिखाई न्यायिक आयोग की रिपोर्ट

about 1 hour ago
देखिए वीडियो, संघ के वरिष्ठ प्रचारक का निधन
Top News

देखिए वीडियो, संघ के वरिष्ठ प्रचारक का निधन:75 साल की उम्र में ली अंतिम सांस; सीएम डॉ. मोहन यादव ने दिया अर्थी को कंधा

about 1 hour ago
देखिए वीडियो, सफाईकर्मियों की हड़ताल का असर
Top News

देखिए वीडियो, सफाईकर्मियों की हड़ताल का असर:कूड़ा नहीं उठा तो खुल गई ‘नंबर वन’ सफाई की परत; सड़क पर फेंका कचरा

about 2 hours ago
तीन साल से स्पीड ब्रेकर का इंतजार कर रहे रहवासी
Top News

तीन साल से स्पीड ब्रेकर का इंतजार कर रहे रहवासी:स्कूटी से गिरकर महिला घायल; कई बार शिकायत के बाद भी पूरी नहीं हुई मांग

about 19 hours ago
3 फिटनेस क्लबों पर CGST विभाग की बड़ी कार्रवाई
Top News

3 फिटनेस क्लबों पर CGST विभाग की बड़ी कार्रवाई:1 करोड़ की टैक्स चोरी का खुलासा

about 19 hours ago
दो साल से फरार आरोपी गिरफ्तार
Top News

दो साल से फरार आरोपी गिरफ्तार:100 करोड़ से ज्यादा की ठगी का आरोप; ऐसे लगाया लोगों को चूना

about 19 hours ago
तेज रफ्तार एंबुलेंस ने दो कारों को मारी टक्कर
Top News

तेज रफ्तार एंबुलेंस ने दो कारों को मारी टक्कर:मची अफरा-तफरी; हादसे के बाद चालक फरार

about 20 hours ago
‘महाकाल का जयकारा’ लगाकर भक्तों ने ग्रहण की महाप्रसादी
Top News

‘महाकाल का जयकारा’ लगाकर भक्तों ने ग्रहण की महाप्रसादी

about 20 hours ago
व्यापारिक जहाज पर हमला
Top News

व्यापारिक जहाज पर हमला:इतने भारतीय घायल; 19 क्रू मेंबर थे सवार, हमले तुरंत रोकने की मांग

about 20 hours ago
अब नपती के बाद फिर जमीन आवंटन की प्रक्रिया पर उठे सवाल
Indore

अब नपती के बाद फिर जमीन आवंटन की प्रक्रिया पर उठे सवाल:पटाखा बाजार पर 1 करोड़ से ज्यादा की राशि बकाया

about 20 hours ago
बाधा हटाने पर विवाद 9 गिरफ्तार
Top News

बाधा हटाने पर विवाद 9 गिरफ्तार:मीडियाकर्मियों को कवरेज से रोका

about 20 hours ago
देखिए वीडियो, सीईसी के इस्तीफे की मांग पर रातभर डटे युवा
Top News

देखिए वीडियो, सीईसी के इस्तीफे की मांग पर रातभर डटे युवा:हाथों में संविधान और महात्मा गांधी की तस्वीरें; भूख हड़ताल की तैयारी

about 20 hours ago
तेज रफ्तार यात्री बस खेत में घुसी
Top News

तेज रफ्तार यात्री बस खेत में घुसी:एक की मौत; चार यात्री गंभीर घायल

about 20 hours ago
क्रेडिट कार्ड पॉइंट्स के नाम पर लाखों की ठगी
Top News

क्रेडिट कार्ड पॉइंट्स के नाम पर लाखों की ठगी:बैंक अधिकारी बनकर महिला ने भेजा फर्जी ऐप; दो कार्ड से किए 3 ट्रांजेक्शन

about 20 hours ago
गंदे पानी की बोतल लेकर जनसुनवाई में पहुंचे पार्षद
Top News

गंदे पानी की बोतल लेकर जनसुनवाई में पहुंचे पार्षद:बोले- 6 महीने से परेशान हैं रहवासी; नेता प्रतिपक्ष बोलीं- भागीरथपुरा 2.0 नहीं होने देंगे

about 21 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!