जनभागीदारी से किया जाएगा पलासिया चौराहे का सौंदर्यीकरण
Khulasa First
संवाददाता

महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने निरीक्षण कर भारत का नक्शा एवं फाउंटेन लगाने के दिए निर्देश
खुलासा फर्स्ट…इंदौर।
महापौर ने पलासिया चौराहा पर सेल्फी पॉइंट का निर्माण और जनभागीदारी से सौंदर्यीकरण किए जाने के लिए पलासिया चौराहा पहुंचकर निरीक्षण किया। इस मौके पर उन्होंने अधिकारियों को कार्ययोजना बनाने के निर्देश दिए।
महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने शहर के चौराहों का सौंदर्यीकरण करने की योजना बना ली है। इसके चलते उनका प्रयास है कि देश के सबसे स्वच्छ शहर में सड़कें व चौराहे सुंदर व स्वच्छ दिखें। इससे बाहर से आने वालों को स्वच्छता का संदेश मिले। इसके साथ ही शहर की जो छवि देशभर में बनी है वह भी लोगों को पसंद आए। इसके चलते उन्होंने योजना बनाई है कि शहर के प्रमुख चौराहों को निजी संस्थाओं व संगठनों को सौंपकर उनका रखरखाव कराया जाएगा। इस तरह चौराहे सुंदर भी रहेंगे और निगम की रखरखाव की परेशानी भी कम होगी।
चौराहे पर लगाएंगे फाउंटेन
इसी तारतम्य में महापौर गत दिवस पलासिया चौराहा पहुंचे और मौके पर निरीक्षण के बाद अधिकारियों को निर्देश दिए कि वह जनसहयोग से चौराहे का सौंदर्यीकरण कराने की योजना बनाएं। उन्होंने कहा कि पलासिया चौराहे पर सेल्फी पॉइंट बनाया जाएगा। इसके साथ ही चौराहे का जनभागीदारी से सौंदर्यीकरण किया जाएगा। पलासिया चौराहे पर बनाए जाने वाले सेल्फी पॉइंट पर अखंड भारत के पत्थर से निर्माण भी किया जाएगा। यही नहीं, चौराहे को आकर्षक व सुंदर बनाने के लिए यहां फाउंटेन भी लगाया जाएगा।
संबंधित समाचार

खड़े ट्रक में घुसी तेज रफ्तार बोलेरो:आर्मी जवान सहित 3 की मौत; मृतकों में दो सगे भाई शामिल

ट्रैफिक नियम तोड़े तो घर पहुंचेगी पुलिस:सत्यापन के बाद चालानी कार्रवाई; वरिष्ठ अधिकारी कर रहे मॉनिटरिंग

मेट्रो की टाइमिंग में बड़ा बदलाव:अब सुबह नहीं दोपहर इतनी बजे से दौड़ेगी ट्रेन; रात 9 बजे तक मिलेगी सुविधा

जलसंकट के बीच फूटी नर्मदा की पाइपलाइन:एक साल पहले डाली गई थी नई लाइन; सड़क पर बहा हजारों लीटर पानी

वीडियो देखिये, जनता क्वार्टर में प्रशासन की बड़ी कार्रवाई:चार घंटे में 90 फीसदी आवास ध्वस्त; भारी पुलिस बल तैनात

कर्ज के बोझ तले दबे इंटीरियर डिजाइनर ने दी जान:पिता के आने से पहले ही खत्म कर ली जिंदगी; रात में भाइयों से कही थे ऐसी बात

दानवीरों की देशभर की सूची में इंदौर के उद्योगपति का भी नाम:एक साल में इतना बढ़ाया दान; लगातार छठी बार हुरुन लिस्ट में शामिल

भीषण सड़क हादसा:ओवरटेक के दौरान आमने-सामने भिड़ीं दो कारें; इकलौते बेटे की मौत, एक दिन पहले खरीदी थी कार

वीडियो देखिये, शहर की इस कॉलोनी में बुलडोजर कार्रवाई:पुलिस बल के साथ पहुंची नगर निगम की टीम; हटेंगे 62 निर्माण, 25 मकान तोड़े

पूर्व CM का गढ़...अस्पताल में नहीं होती डेंगू की जांच:UPSC की तैयारी कर रही अंकिता की डेंगू से मौत

किसान के शव के साथ सड़क पर उतरे परिजन:चार घंटे बाद खुला जाम, पुलिस जांच पर टिकी निगाहें

रात दो बजे आरक्षक को लगी गोली:न हमलावर का पता, न वजह का खुलासा!

क्या डीजीपी कैलाश मकवाना का कार्यकाल तीन महीने बढ़ जाएगा:राज्य सरकार ने भेजा केंद्र को प्रस्ताव

इतिहास की रियासत पर लाखों रुपए खर्च:फिर भी नहीं संवरा राजमहल!

नशे की लत पूरी करने के लिए बना ड्रग्स सप्लायर:गार्डन के पास पुलिस को देखकर भागने लगा आरोपी; घेराबंदी कर पकड़ा

बचपन के मित्र के निधन से दुखी मंत्री मिलन समारोह में नहीं पहुंचे:मौन रखकर दी श्रद्धांजलि; हजारों कार्यकर्ताओं की मौजूदगी में सादगी से हुआ आयोजन, वरिष्ठ कार्यकर्ताओं का सम्मान

पहले भरोसा जीता, फिर 10 मोबाइल बेचकर रकम लेकर फरार:मार्केट में व्यापारी से धोखाधड़ी; आरोपी गिरफ्तार

ठंड भी रटलेबाजी पर उतारू है...!

घर के बाहर खड़ी कार का कांच फोड़कर भागा बदमाश:आरोपी की तलाश में फुटेज खंगाल रही पुलिस

599 मकानों पर कल से चलेगा बुलडोजर:हाईकोर्ट ने बुलडोजर पर रोक लगाने से किया इनकार
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!