ओवरलोड दौड़ने वाली सिटी बसों से: यात्री परेशान
Khulasa First
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
एआईसीटीएसएल प्रबंधन की लापरवाही से शहर में ओवरलोड दौड़ती सिटी बसों की मनमानी बढ़ती जा रही है। सवारी दिखते ही सड़कों पर चाहे जहां रुकने वाली बसों में यात्रा करने वालों से मनमाना किराया वसूला जाता है। यहीं नहीं, कई सिटी बसों के कंडक्टर पैसे लेने के बाद भी टिकट नहीं देते हैं। हर दिन इस तरह की दर्जनों शिकायतें सिटी बस कंट्रोल रूम पर पहुंचती हैं, लेकिन मिलीभगत के इस खेल में सभी मामलों को दबा दिया जाता है।
शहर में लोक परिवहन को सुगम बनाने के लिए सिटी बसों का संचालन शुरू किया गया था। इसके चलते मौजूदा में करीब साढ़े चार सौ से अधिक बसें शहर की सड़कों पर दौड़ रही हैं, लेकिन इन सिटी बसों की हालत दिनोदिन दयनीय होती जा रही है। अधिकतर बसें ओवरलोड होने से यात्रियों को आवाजाही में परेशानी उठाना पड़ती है। इसके अलावा कई सिटी बसों के कंडक्टर भीड़ का फायदा उठाकर यात्रियों से किराए की राशि तो वसूलते हैं, लेकिन उन्हें टिकट नहीं देते है। इस तरह सिटी बसों में बस चालक व परिचालक की मनमानी चल रही है।
घाटे में हो रहा संचालन
सूत्रों की मानें तो एआईसीटीएसएल की सिटी बसों में हर दिन लाखों रुपए का घोटाला हो रहा है। कंडक्टर पहले तो टिकट ही नहीं देते हैं, जो टिकट देते भी हैं तो वह कम कीमत वाला टिकट देकर पल्ला झाड़ लेते हैं। यात्री आपत्ति जताता है तो उसे यह कहकर समझा दिया जाता है कि अब टिकट कट गया है तो रख लो आपको वहीं उतारा जाएगा, जहां आपको उतरना है। इस तरह सिटी बसों में हर दिन करीब 70 हजार यात्रियों द्वारा एक से दूसरे स्थान तक आवाजाही की जा रही है, लेकिन सिटी बसों की आमदनी लगातार घटती जा रही है। इसके अलावा सिटी बसों के मेंटेनेंस, डीजल और सीएनजी के नाम पर खर्च करने के बाद आमदनी जीरो में पहुंच जाती है। इससे सिटी बसों के संचालन से एआईसीटीएसएल लगातार घाटे में डूबता जा रहा है।
पैसे लेने के बाद भी कंडक्टरों द्वारा नहीं दिया जा रहा टिकट
जहां सवारी दिखती है, वहीं रोक देते हैं बस
एआईसीटीएसएल के सिटी बस प्रभारी संदीप त्रिवेदी पूरी तरह लापरवाही बरत रहे हैं। इसका फायदा उठाकर ही सिटी बस चालक मनमानी करते हुए जहां सवारी दिखती है बस वहीं खड़ी कर देते हैं। जबकि शहर में बस स्टॉप बने हुए हैं, लेकिन सिटी बस तय बस स्टॉप के अलावा शहर की सड़कों पर कब, कहां रुक जाएगी इसका कोई पैमाना तय नहीं है। हालांकि बीते दिनों महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने भी बीच सड़क पर खड़ी होने वाली सिटी बस के चालक व परिचालक को फटकार लगाकर बस प्रभारी संदीप त्रिवेदी को हिदायत दी थी कि सिटी बसों में नियमों का पालन कराया जाए, लेकिन महापौर के आदेश को भी हवा में उड़ाकर लगातार मनमानी की जा रही है।
संबंधित समाचार

हाईप्रोफाइल बुकी आदेश राजपाल गिरफ्तार:मुंबई पुलिस की कार्रवाई

हाईवे पर सफाई के दौरान हादसा:तेज रफ्तार कार ने दंपती को कुचला; दोनों की मौत

एमपीसीए का आम जनता से ज्यादा वीआईपी पर फोकस

MP के 65 अस्पताल आयुष्मान योजना से बाहर:अब मरीजों को नहीं मिलेगा मुफ्त इलाज; इंदौर के इतने हॉस्पिटलों के नाम शामिल, देखें लिस्ट
सफाईकर्मियों की हड़ताल खत्म, सड़कों पर रौनक, बस्तियों में कचरे के ढेर:8 हजार से ज्यादा कर्मचारियों की काम पर वापसी मुख्य मार्ग चमके, कॉलोनियों में सफाई का इंतजार

मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन:पुलिस ने वॉटर कैनन से खदेड़ा

देखिये वीडियो, लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई:अधिकारी रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार; भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत केस दर्ज

कौन किस प्रोजेक्ट में, किससे कितना लेन-देन:अकाउंटेंट खोलेगा राज

अनुमति मिली नहीं बाजार तैयार:दोहरे रवैये से नाराज कांग्रस आज करेगी आईडीए का घेराव

जालसाज नवीन ओझा गैंग के गुर्गे क्राइम ब्रांच के निशाने पर:जेल में बंद बदमाश के भाई और बैंककर्मियों को नोटिस, तीन पीड़ितों के बयान

मनोज परमार के गुर्गों की गुंडागर्दी:अस्पताल में घुसकर की जमकर मारपीट

उपचुनाव के नतीजे:भाजपा उम्मीदवार ने सीएम का रिकॉर्ड तोड़ा; इतने लाख वोटों से जीतीं

ट्रांसमिशन, टायर और आईटी क्षेत्र के लिए इच्छुक है आरपीजी समूह:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से हर्ष गोयनका की जबलपुर रतलाम, सागर और उज्जैन में निवेश पर हुई चर्चा

CJP के प्रोटेस्ट से पहले पुलिस अलर्ट:गली-गली किया जा रहा अनाउंसमेंट; लोगों से की ये अपील

गरबे के नाम पर अश्लीलता और व्यावसायिक आयोजनों पर कसी जाए लगाम:विहिप-बजरंग दल ने सौंपा ज्ञापन; आयोजकों की जिम्मेदारी तय करने से लेकर पहचान-पत्र देखकर ही प्रवेश देने तक की मांग

विधासभा-1 में नशा भी नंबर-1 पर:मंत्री विजयवर्गीय के गढ़ में सत्तन गुरु ने खोला मोर्चा; बोले युवाओं का भविष्य बर्बाद कर रहा नशे का कारोबार

केंद्रीय मंत्री ने धार्मिक नगरी में किए बाबा के दर्शन:देश की सुख-समृद्धि के लिए की प्रार्थना

उज्जैन-इंदौर में फैला खान गैंग का जाल!:सनसनीखेज खुलासा

हाईटेंशन लाइन से टकराई दुर्गा प्रतिमा:करंट लगने से 4 लोग झुलसे

सरपंच का चुनाव लड़ने के लिए लिव-इन पार्टनर के घर से चुराया सोना:इस प्रदेश से गिरफ्तार; एक करोड़ से ज्यादा का माल बरामद
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!