यात्रियों को सुरक्षा का संदेश देने ‘पटरी की पाठशाला’ का आयोजन: इंदौर रेलवे पुलिस के दो अनूठे अभियान
Khulasa First
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, महू।
इंदौर रेलवे पुलिस द्वारा महू रेलवे स्टेशन पर गुरुवार को दो अनूठे अभियानों की शुरुआत की गई। इसमें ‘पटरी की पाठशाला’ अभियान रेलवे स्टेशन के आसपास रहने वाले बच्चों में शिक्षा का अलख जगाने और हमारी सवारी भरोसे वाली अभियान में स्टेशन से आवागमन करने वाले यात्रियों को सुरक्षा का संदेश देने की कवायद शुरु की गई।
गुरुवार को महू रेलवे स्टेशन पर नवाचारों की शुरुआत समारोह के रुप में की गई। इसमें अतिथियों ने अभियान का पोस्टर लांच किया। वहीं रेलवे लाइन के आसपास क्षेत्रों के निजी-सरकारी स्कूलों के विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से जागरूकता का संदेश दिया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रुप में महू के पूर्व एडम कमांडेंट तथा डीडी न्यूज़, दिल्ली के स्टार एंकर कर्नल दानवीर सिंह, मार्गदर्शक के रुप में आईएमएस डीएवीवी इंदौर के पूर्व डीन प्रभु नारायण मिश्रा, देवेंद्र सिंह सेंगर, इंदौर रेलवे एसपी पद्मविलोचन शुक्ल, छावनी परिषद सीईओ विकास कुमार, पाथ इंडिया ग्रुप के नितीन अग्रवाल सहित अन्य उपस्थित रहे।
पेंटिंग और मॉडल बनाकर दिया संदेश- समारोह के पूर्व स्कूली विद्यार्थियों की पेंटिंग और मॉडल निर्माण स्पर्धा भी आयोजित की गई। इसमें नन्हें-मुन्ने स्कूली बच्चों ने रेलवे सुरक्षा से जुड़े विषयों पर आकर्षक ड्राइंग बनाई। समारोह के दौरान मंच के आसपास प्रदर्शनी के रुप में लगाया।
वहीं मंच के सामने रेलवे स्टेशन महू की प्रतिकृति के रुप में तैयार मॉडल को प्रदर्शनी के तौर पर रखा गया। अभियान के समापन पर अतिथियों ने रेलवे स्टेशन के बाहर खड़े ऑटो में क्यूआर कोड लगाएं। इंदौर रेलवे एसपी शुक्ल ने बताया कि प्रारंभिक रुप से 18 ऑटो में क्यूआर कोड लगाएं है।
इनको स्कैन करते ही यात्री ऑटो चालक के बारे में पूरी जानकारी प्राप्त कर सकेंगे। इसमें ऑटो चालक का नाम, रजिस्ट्रेशन नंबर, ड्राइविंग लायसेंस, चालक का पूरा पता और मोबाइल नंबर देखा जा सकेगा। पश्चिम रेलवे में ये तीसरी पाठशाला चालू की और चौथी पाठशाला रतलाम में खुलेगी।
संबंधित समाचार

केंद्रीय मंत्री के बेटे की खेलों में एंट्री:निर्विरोध बने MP वॉलीबॉल संघ के अध्यक्ष; गांव-गांव तक पहुंचाने का लक्ष्य

राहुल गांधी का आरोप-ज्ञानेश कुमार को बचा रही सरकार:बोले- CEC इस्तीफा दें; वोट चोरी के खिलाफ आंदोलन जारी रहेगा

सीबीआई की बड़ी कार्रवाई:अफसर लाखों रुपए की रिश्वत लेते गिरफ्तार

दिनदहाड़े बिल्डिंग में चोरी:नवरात्रि पूजन में गया था परिवार; जेवर और नकदी ले गए बदमाश, सीसीटीवी में 3 संदिग्ध हुए कैद

आदिवासियों के घर और फसलें उजाड़ने पर सियासी घमासान:केंद्रीय मंत्री ने जताई नाराजगी; कांग्रेस ने मुख्यमंत्री से मांगा जवाब

जीत के बाद बाबा महाकाल की शरण में पहुंचे टीम इंडिया के धुरंधर:भस्म आरती में हुए शामिल; मंदिर समिति ने किया स्वागत-सत्कार

रील बनाने के नाम पर लाखों की धोखाधड़ी:रुपए लेकर एक्टिवा सहित फरार हुई युवती; मैनेजर बैंक में जमा कराने जा रहा था शोरूम का कलेक्शन

दशहरा महोत्सव की तैयारियां तेज:रावण के दसों मुख तैयार; अब 250 फीट ऊंची लंका का होगा निर्माण, इतने फीट ऊंचे के रावण का होगा दहन

पूर्व भाजपा विधायक की बेरहमी से हत्या:पीट-पीटकर उतारा मौत के घाट; इलाज के दौरान तोड़ा दम, 70-80 लोगों पर हमले का आरोप

नर्मदा नदी में स्नान करते समय हादसा:डूबने से दो युवकों की मौत; गोताखोरों ने रेस्क्यू कर निकाले शव

भारत-वेस्टइंडीज T20 महामुकाबला:होलकर स्टेडियम में क्रिकेट का जुनून; तिरंगे के रंग में रंगे फैंस, वेस्टइंडीज ने टॉस जीतकर चुनी गेंदबाजी

देखिये वीडियो, इंडिगो की फ्लाइट में अचानक लगी आग:करानी पड़ी इमरजेंसी लैंडिंग; यात्रियों में मचा हड़कंप

जल संकट से निपटने की तैयारी:6 हजार सरकारी बोरिंग की होगी जांच; 500 से ज्यादा पर कब्जे की आशंका

रिहाई के बाद फिर आंदोलन की तैयारी:अभिजीत दीपके बोले- पाबंदियां हमें विरोध करने से नहीं रोक पाएंगी

आदिवासी परिवारों पर कार्रवाई का आरोप:फसलें नष्ट करने और मकान तोड़ने से बढ़ी चिंता; केंद्रीय मंत्री के निर्देशों की अनदेखी का दावा

मिलावटखोरों पर शिकंजा:मावा और घी की सघन जांच हुई शुरू

मां शैलपुत्री का संदेश:शारदीय नवरात्रि प्रथम दिवस भीड़ के पीछे नहीं; अपने लक्ष्य की ओर चलो

थाने में मारपीट के आरोपों के बीच भाजपा कार्यकर्ता की तबीयत बिगड़ी:सीने में दर्द के बाद ICU में किए गए भर्ती; हार्ट अटैक की आशंका

मजदूर का शव कमरे में पंखे से लटका मिला:10 महीने पहले बना था पिता; पड़ोसी ने खिड़की से देखा तो पता चला

राजधानी जा रहे युवा कांग्रेस नेताओं को रेलवे स्टेशन पर पकड़ा:थाने ले गई पुलिस; लोकतांत्रिक अधिकारों के हनन का लगाया आरोप
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!