खबर
Top News

बेबी अनिका शर्मा के इलाज में आर्थिक मदद करने आमजन, समाजसेवी और जनप्रतिनिध आ रहे आगे

Khulasa First

Khulasa First

संवाददाता

18 दिसंबर 2025, 6:57 pm
शेयर करें:
बेबी अनिका शर्मा के इलाज में आर्थिक मदद करने आमजन, समाजसेवी और जनप्रतिनिध आ रहे आगे

आज पत्रकारों के बीच पहुंचेगी अनिका, मांगेगी सहायता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
स्पाइनल मस्कुलर एट्रॉफी टाइप-2 जैसी गंभीर बीमारी से लड़ रही दो साल की मासूम अनिका शर्मा आज दोपहर प्रेस क्लब पहुंचेगी। पत्रकारों ने अपने सामाजिक दायित्व के निर्वहन के लिए उसे बुलाया है। अनिका की मदद के लिए समाजसेवियों और नेताओं ने भी पहल की है। इस अभियान से जुड़े अनीश पांडे को उम्मीद है कि बच्ची के इलाज के लिए जरूरी 9 करोड़ रुपए के लक्ष्य को पूरा कर लिया जाएगा।

दुनियाभर में 17 बच्चे इस बीमारी से पीड़ित हैं और इनमें हमारे इंदौर की बेटी अनिका भी शामिल है। अनिका की मां सारिका शर्मा द्वारकापुरी निवासी हैं, जिनकी शादी ब्यावरा (राजगढ़) निवासी प्रवीण शर्मा से हुई है। अनिका की बीमारी के लिए आवश्यक धनराशि जुटाने के लिए वो इंदौर में ही हैं।

अनिका का इलाज एक इंजेक्शन है, जो 9 करोड़ रुपए कीमत का है और अमेरिका में मिलता है। बेबी अनिका के इलाज में जो भी आर्थिक मदद करना चाहता है, वह मोबाइल नंबर 98935-23017 और 62637-64231 पर संपर्क कर सकता है।

एकमुश्त मदद करने का भरोसा दिया
इंदौर में बेबी अनिका का जीवन बचाने के लिए अभियान चला रहे अनीश पांडे ने बताया कि अनिका का जीवन बचाने के लिए पूरा शहर प्रयास कर रहा है। समाज के सभी वर्ग अभियान से जुड़कर बेबी की मदद कर रहे हैं। आज पत्रकार भी सामाजिक दायित्व का निर्वहन करेंगे।

अनिका इंदौर प्रेस क्लब पहुंचेगी। अध्यक्ष दीपक कर्दम ने बताया कि अनिका दोपहर 1 से 4 बजे तक प्रेस क्लब में रहेगी। इस मौके पर पत्रकारों के अलावा अन्य लोग भी मदद करने आएंगे। पांडे ने बताया कि बड़ी संख्या में शहर के समाजसेवी और नेता भी मदद के लिए आगे आ रहे हैं।

शहर के कई समाजसेवियों, बिल्डर और नेताओं ने अपनी ओर से एकमुश्त मदद करने का भरोसा दिया है। अब तक जमा राशि डेढ़ करोड़ हो गई है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जगतप्रकाश नड्डा द्वारा दिए गए 75 लाख व एम्स दिल्ली की और से 50 लाख की राशि अलग है।

मालवा मिल पर श्रमिकों ने की मदद: कांग्रेस नेता विनोद यादव बब्बू के नेतृत्व में मालवा मिल चौराहा पर कैंपेन चला, जिसमें बड़ी संख्या में श्रमिक वर्ग आगे आया और बेबी अनिका का जीवन बचाने की मदद की। उन्होंने कहा कि बच्ची का जीवन बच जाए तो वे अपनी मदद को सार्थक समझेंगे।

कई ऐसे श्रमिक भी पहुंचे जिन्होंने शराब छोड़ने का संकल्प लिया और बेबी अनिका को राशि भेंट कर दी। इस दौरान भावुक माहौल बन गया। कई राहगीर भी आए और उन्होंने अपनी ओर से यथासंभव मदद की।

सलमान खान से लेकर अन्नू तक, सबने की अपील: बेबी अनिका शर्मा का जीवन बचाने के लिए कल फिल्म अभिनेता सलमान खान ने भी अपील जारी की। फ्यूजन इवेंट्स के सुनील अग्रवाल के प्रयासों से सलमान खान ने इंदौर को याद करते हुए कहा कि बेबी अनिका का जीवन बचाने के लिए समाज का हर व्यक्ति आगे आए।

कानपुर के प्रख्यात कॉमेडियन अन्नू अवस्थी ने भी एक वीडियो के जरिए कहा कि बेबी का जीवन बचाना हम सबकी जिम्मेदारी है। जो भी मदद कर सकते हो वो करें। मैं खुद भी कानपुर में उसके लिए मदद जुटाने की कोशिश कर रहा हूं। पांडे ने बताया कि हमें सर्वत्र अच्छा रिस्पांस मिल रहा है।

टैग:

संबंधित समाचार

देखिए वीडियो, सफाईकर्मियों की हड़ताल का असर
Top News

देखिए वीडियो, सफाईकर्मियों की हड़ताल का असर:कूड़ा नहीं उठा तो खुल गई ‘नंबर वन’ सफाई की परत; सड़क पर फेंका कचरा

34 minutes ago
तीन साल से स्पीड ब्रेकर का इंतजार कर रहे रहवासी
Top News

तीन साल से स्पीड ब्रेकर का इंतजार कर रहे रहवासी:स्कूटी से गिरकर महिला घायल; कई बार शिकायत के बाद भी पूरी नहीं हुई मांग

about 17 hours ago
3 फिटनेस क्लबों पर CGST विभाग की बड़ी कार्रवाई
Top News

3 फिटनेस क्लबों पर CGST विभाग की बड़ी कार्रवाई:1 करोड़ की टैक्स चोरी का खुलासा

about 18 hours ago
दो साल से फरार आरोपी गिरफ्तार
Top News

दो साल से फरार आरोपी गिरफ्तार:100 करोड़ से ज्यादा की ठगी का आरोप; ऐसे लगाया लोगों को चूना

about 18 hours ago
तेज रफ्तार एंबुलेंस ने दो कारों को मारी टक्कर
Top News

तेज रफ्तार एंबुलेंस ने दो कारों को मारी टक्कर:मची अफरा-तफरी; हादसे के बाद चालक फरार

about 18 hours ago
‘महाकाल का जयकारा’ लगाकर भक्तों ने ग्रहण की महाप्रसादी
Top News

‘महाकाल का जयकारा’ लगाकर भक्तों ने ग्रहण की महाप्रसादी

about 18 hours ago
व्यापारिक जहाज पर हमला
Top News

व्यापारिक जहाज पर हमला:इतने भारतीय घायल; 19 क्रू मेंबर थे सवार, हमले तुरंत रोकने की मांग

about 18 hours ago
अब नपती के बाद फिर जमीन आवंटन की प्रक्रिया पर उठे सवाल
Indore

अब नपती के बाद फिर जमीन आवंटन की प्रक्रिया पर उठे सवाल:पटाखा बाजार पर 1 करोड़ से ज्यादा की राशि बकाया

about 18 hours ago
बाधा हटाने पर विवाद 9 गिरफ्तार
Top News

बाधा हटाने पर विवाद 9 गिरफ्तार:मीडियाकर्मियों को कवरेज से रोका

about 19 hours ago
देखिए वीडियो, सीईसी के इस्तीफे की मांग पर रातभर डटे युवा
Top News

देखिए वीडियो, सीईसी के इस्तीफे की मांग पर रातभर डटे युवा:हाथों में संविधान और महात्मा गांधी की तस्वीरें; भूख हड़ताल की तैयारी

about 19 hours ago
तेज रफ्तार यात्री बस खेत में घुसी
Top News

तेज रफ्तार यात्री बस खेत में घुसी:एक की मौत; चार यात्री गंभीर घायल

about 19 hours ago
क्रेडिट कार्ड पॉइंट्स के नाम पर लाखों की ठगी
Top News

क्रेडिट कार्ड पॉइंट्स के नाम पर लाखों की ठगी:बैंक अधिकारी बनकर महिला ने भेजा फर्जी ऐप; दो कार्ड से किए 3 ट्रांजेक्शन

about 19 hours ago
गंदे पानी की बोतल लेकर जनसुनवाई में पहुंचे पार्षद
Top News

गंदे पानी की बोतल लेकर जनसुनवाई में पहुंचे पार्षद:बोले- 6 महीने से परेशान हैं रहवासी; नेता प्रतिपक्ष बोलीं- भागीरथपुरा 2.0 नहीं होने देंगे

about 19 hours ago
शेरेटन होटल के पीछे फैला गंदगी का साम्राज्य
Top News

शेरेटन होटल के पीछे फैला गंदगी का साम्राज्य:ढाई लाख का जुर्माना ठोंका

about 19 hours ago
बॉम्बे अस्पताल के बाहर ‘नकली साहबों' का राज ठोंक रहे लॉक
Top News

बॉम्बे अस्पताल के बाहर ‘नकली साहबों' का राज ठोंक रहे लॉक:वैगन-आर का पहिया लॉक कर वसूले 500 रुपए

about 19 hours ago
देखिए वीडियो, सीएम यूथ कॉन्क्लेव में मुख्यमंत्री के सामने पहुंचा रोबोट
Top News

देखिए वीडियो, सीएम यूथ कॉन्क्लेव में मुख्यमंत्री के सामने पहुंचा रोबोट:हाथ मिलाया; फिर करने लगा कदमताल

about 19 hours ago
दवा से ज्यादा साहब के दस्तखत की कीमत
Top News

दवा से ज्यादा साहब के दस्तखत की कीमत:लालफीताशाही में फंसी बीमित श्रमिकों की जिंदगी

about 19 hours ago
विदेशी नंबर चलाता था बंटी नागर
Top News

विदेशी नंबर चलाता था बंटी नागर:आखिर कहां गया तीसरा मोबाइल

about 19 hours ago
अनंत चतुर्दशी में उत्कृष्ट ड्यूटी करने वाले 19 पुलिसकर्मी सम्मानित
Top News

अनंत चतुर्दशी में उत्कृष्ट ड्यूटी करने वाले 19 पुलिसकर्मी सम्मानित:कमिश्नर ने प्रशस्ति पत्र और नगद पुरस्कार देकर बढ़ाया हौसला

about 20 hours ago
डांसिंग कॉप पर लगाए गंभीर आरोप
Top News

डांसिंग कॉप पर लगाए गंभीर आरोप:मनचला बताकर चैटिंग का दावा; पत्नी बोली- पति कर रहे बदनाम

about 20 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!