दो दिन में स्टेटस रिपोर्ट पेश करने के दिए आदेश: शहर के बीच मेट्रो पर हाईकोर्ट सख्त
Khulasa First
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
शहर के बीच मेट्रो ट्रेन शुरू करने के खिलाफ दायर जनहित याचिका पर गुरुवार को हाईकोर्ट में सुनवाई हुई। तय समय पर भी शासन की ओर से जवाब पेश नहीं किए जाने पर कोर्ट ने नाराजगी जताई और दो दिन के भीतर स्टेटस रिपोर्ट पेश करने के निर्देश दिए। सुनवाई के दौरान याचिकाकर्ता समाजसेवी किशोर कोडवानी स्वयं कोर्ट में उपस्थित रहे और अपना पक्ष रखा।
उन्होंने कहा कि मेट्रो का प्रस्ताव और प्रेजेंटेशन जिला योजना समिति में ही अटका हुआ है। इस पर कोर्ट ने कलेक्टर को निर्देश दिए कि याचिकाकर्ता के अभ्यावेदन सहित सभी मुद्दे प्रमुख सचिव के समक्ष रखे जाएं और वहीं निर्णय लिया जाए। मामले की अगली सुनवाई 28 जनवरी को होगी।
शासन की ओर से सरकारी एडवोकेट भुवन गौतम ने पक्ष रखा। कोर्ट को बताया कि मेट्रो की ओर से रिपोर्ट पेश की जानी थी, लेकिन अब तक नहीं की गई। इस पर याचिकाकर्ता किशोर कोडवानी ने कहा, हम मेट्रो के खिलाफ नहीं हैं, लेकिन मेट्रो का स्वरूप क्या होगा, कैसे बनेगी, सर्वे में क्या-क्या विसंगतियां हैं, इस पर कोई भी अधिकृत रूप से बताने को तैयार नहीं है।
कोडवानी ने यह भी कहा कि भूमिगत मेट्रो से शहर की हेरिटेज इमारतों को नुकसान पहुंचेगा, भूगर्भीय संरचना प्रभावित होगी और कई नई समस्याएं खड़ी होंगी। कोर्ट ने कहा कि याचिकाकर्ता की मांगों और मुद्दों सहित अभ्यावेदन प्रमुख सचिव को भेजा जाए।
ऐतिहासिक स्थलों पर खतरे की आशंका
याचिकाकर्ता का कहना है कि बंगाली चौराहे से एयरपोर्ट तक मेट्रो चलाने की योजना से शहर की पहचान प्रभावित होगी। हाईकोर्ट, रानी सराय, राजबाड़ा जैसे ऐतिहासिक स्थल खुदाई से खतरे में आ सकते हैं। इसके लिए पुरातत्व विभाग से भी अनुमति नहीं ली गई है और जिला योजना समिति में भी इस प्रोजेक्ट को कभी सहमति के लिए नहीं रखा गया।
अंडरग्राउंड मेट्रो पर बढ़ेगा खर्च
हाल ही में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मेट्रो के दूसरे चरण में खजराना रोड से अंडरग्राउंड संचालन की घोषणा की है। याचिकाकर्ता का कहना है कि मेट्रो अंडरग्राउंड हो या एलिवेटेड, दोनों ही स्थितियों में शहर और व्यापारियों को नुकसान होगा। उन्होंने कहा शहर में पहले से हरियाली का संकट है। मेट्रो के लिए हजारों पेड़ काटे जाएंगे। रीगल तिराहे के पेड़ों पर हजारों तोते रहते हैं, खुदाई शुरू होते ही सबसे पहले यही पेड़ खत्म होंगे।
11 महीने से जवाब नहीं, कोर्ट ने आखिरी मौका दिया
पिछली सुनवाइयों में भी शासन की ओर से कोई जवाब पेश नहीं किया गया था। इस पर याचिकाकर्ता ने आपत्ति लेते हुए कहा 11 महीने से शासन जवाब नहीं दे रहा, ऐसे में इस प्रोजेक्ट पर स्टे लगाया जाए। हाईकोर्ट ने शासन को अंतिम अवसर देते हुए पहले 18 दिसंबर की तारीख तय की थी, लेकिन उस दिन भी जवाब नहीं आया। मामले की सुनवाई प्रशासनिक जज विजयकुमार शुक्ला और जस्टिस बिनोद कुमार द्विवेदी की खंडपीठ कर रही है। पिछली सुनवाई में मेट्रो के वकील भी उपस्थित नहीं थे।
संबंधित समाचार

भारत-वेस्टइंडीज T20 महामुकाबला:होलकर स्टेडियम में क्रिकेट का जुनून; तिरंगे के रंग में रंगे फैंस, वेस्टइंडीज ने टॉस जीतकर चुनी गेंदबाजी

देखिये वीडियो, इंडिगो की फ्लाइट में अचानक लगी आग:करानी पड़ी इमरजेंसी लैंडिंग; यात्रियों में मचा हड़कंप

जल संकट से निपटने की तैयारी:6 हजार सरकारी बोरिंग की होगी जांच; 500 से ज्यादा पर कब्जे की आशंका

रिहाई के बाद फिर आंदोलन की तैयारी:अभिजीत दीपके बोले- पाबंदियां हमें विरोध करने से नहीं रोक पाएंगी

आदिवासी परिवारों पर कार्रवाई का आरोप:फसलें नष्ट करने और मकान तोड़ने से बढ़ी चिंता; केंद्रीय मंत्री के निर्देशों की अनदेखी का दावा

मिलावटखोरों पर शिकंजा:मावा और घी की सघन जांच हुई शुरू

मां शैलपुत्री का संदेश:शारदीय नवरात्रि प्रथम दिवस भीड़ के पीछे नहीं; अपने लक्ष्य की ओर चलो

थाने में मारपीट के आरोपों के बीच भाजपा कार्यकर्ता की तबीयत बिगड़ी:सीने में दर्द के बाद ICU में किए गए भर्ती; हार्ट अटैक की आशंका

मजदूर का शव कमरे में पंखे से लटका मिला:10 महीने पहले बना था पिता; पड़ोसी ने खिड़की से देखा तो पता चला

राजधानी जा रहे युवा कांग्रेस नेताओं को रेलवे स्टेशन पर पकड़ा:थाने ले गई पुलिस; लोकतांत्रिक अधिकारों के हनन का लगाया आरोप

25 लाख लेने के बाद भी बुजुर्ग से 10 हजार वसूले:पूर्व गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा का करीबी बताकर रौब झाड़ने वाला फरार

भारत-वेस्टइंडीज टी-20 महामुकाबला:क्रिकेट प्रेमियों में भारी उत्साह; 1500 पुलिसकर्मी संभालेंगे सुरक्षा, एंट्री गेट पर लगी लंबी लाइन

बदमाशों को नहीं कानून का खौफ!:सोशल मीडिया पर वायरल दो वीडियो; कार्रवाई नहीं होने पर उठ रहे सवाल

मैच से पहले नगर निगम को मिले 15 लाख रुपए:टिकट बिक्री के हिसाब से बाद में जमा होगी बाकी राशि

इस जिले को मेट्रोपॉलिटन एरिया से जोड़ने की तैयारी:540 करोड़ से सड़क का होगा उन्नयन; सीएम ने बच्चों को गिफ्ट किया सांदीपनि स्कूल

यातायात व्यवस्था होगी बेहतर:इस पुल का चौड़ीकरण 4-5 दिन में होगा शुरू; इतने करोड़ होंगे खर्च

मध्यप्रदेश ट्रैवल मार्ट 2026 में आया 3,729 करोड़ का निवेश:सीएम डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में टूरिज्म इको सिस्टम को मिलेगा बूस्ट

देखिए वीडियो, ‘अब असली लड़ाई शुरू होगी’:सीजेपी का मोदी-शाह पर तीखा हमला; ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर आंदोलन तेज करने का ऐलान

जमीन बेची महिला ने रकम पर हिस्ट्रीशीटर पिता-पुत्र का कब्जा:सालभर से भटक रही पीड़िता ने की डीआईजी को शिकायत; एसडीओपी और टीआई को जांच के दिए निर्देश

जानलेवा हमले के आरोपी गिरफ्तार:भागते समय बाइक से गिरे, तीनों के पैर टूटे
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!