खबर
टॉप न्यूज

ऑपरेशन क्लीन: फिर दो पुलिसकर्मियों पर गिरी कार्रवाई की गाज; एएसआई को बनाया सिपाही, हेड कांस्टेबल की एक वेतनवृद्धि रोकी

Khulasa First

Khulasa First

संवाददाता

10 दिसंबर 2025, 2:27 pm
शेयर करें:
ऑपरेशन क्लीन

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
भ्रष्टाचार, लापरवाही और संदिग्ध आचरण से विभाग की छवि खराब करने वाले पुलिसकर्मियों पर कमिश्नर की ऑपरेशन क्लीन मुहिम के तहत कार्रवाई जारी है। इसके तहत एक एएसआई को पदावनत करते हुए सिपाही बना दिया गया, वहीं एक हेड कांस्टेबल की एक वेतनवृद्धि रोकी गई।

अतिरिक्त पुलिस कमिश्नर (मुख्यालय) आरके सिंह के अनुसार एएसआई सुभाष वर्मा (गार्ड प्रभारी) का डिमोशन कर उन्हें कांस्टेबल बनाया है। उन्हें एक साथ दो रैंक नीचे किया गया। ये ऐसी पहली सजा है। वहीं हेड कांस्टेबल मनोज सिसोदिया की एक वेतनवृद्धि रोकी गई। करीब सालभर पहले कांस्टेबल मुकेश लोधी द्वारा की गई खुदकुशी के मामले में लापरवाही सामने आने पर उक्त कार्रवाई की गई।

ये था पूरा मामला
आरक्षक मुकेश लोधी ने 22 दिसंबर 2024 को सपना-संगीता स्थित यूनियन बैंक के गार्ड रूम में फांसी लगा ली थी। पुलिस कमिश्नर संतोष सिंह ने एडिशनल डीसीपी (मुख्यालय) सीमा अलावा को जांच सौंपी थी। जांच में खुलासा हुआ कि एएसआई सुभाषचंद्र वर्मा गार्ड प्रभारी थे।

उन्होंने हेड कांस्टेबल मनोज सिसोदिया, कांस्टेबल रवि पांडे, उमराव चौहान और मुकेश लोधी को ड्यूटी पर रवाना किया था। 21 दिसंबर को रवि पांडे ने सुबह 8 से दोपहर 2 बजे तक, मनोज सिसोदिया ने 2 से रात 8 बजे तक ड्यूटी की। मुकेश लोधी रात 8 बजे पहुंचा।

अगली सुबह आरक्षक रवि पहुंचा तो मुकेश फंदे पर लटका मिला। जब हेड कांस्टेबल मनोज सिसोदिया के बयान हुए तो उसने कहा कि आरक्षक उमराव तबीयत खराब होने का बोलकर घर चला गया था, जिसके बाद एएसआई सुभाष वर्मा ने उसकी ड्यूटी बदल दी थी।

अब तक दो टीआई सहित एक दर्जन पुलिसकर्मी दंडित
ऑपरेशन क्लीन में पुलिस कमिश्नर संतोष सिंह विजय नगर टीआई रहे रवींद्र गुर्जर को 3 साल के लिए एसआई, एमआईजी टीआई अजय वर्मा को 5 साल के लिए एसआई बनाकर डिमोशन कर चुके हैं। टीआई हाकमसिंह पंवार की खुदकुशी मामले में अक्टूबर 2025 में एएसआई रंजना बघेल को, घूसखोरी कर लोडिंग चालक से 50 रुपए मांगने वाले ट्रैफिक एएसआई कमलसिंह डाबर को, राजवाड़ा पर नो एंट्री में घुसे मिनी ट्रक के चालक से ऑनलाइन रिश्वत लेने वाले ट्रैफिक एएसआई रामअवतार दीक्षित को, बिना सूचना दिए 376 दिन तक गैर हाजिर रहने वाले एएसआई विकास रघुवंशी को सेवा से बर्खास्त कर दिया गया।

वहीं भ्रष्टाचार के जिस मामले में टीआई अजय वर्मा को एसआई बनाया गया, उसी मामले में विवादित एएसआई धीरज शर्मा को भी डिमोट कर 5 साल के लिए कांस्टेबल बना दिया गया। इसके बाद नवंबर 2025 में शिवपुरी में हुई अजय तोमर की हत्या में षड्यंत्रकारी के रूप में भूमिका सामने आने पर उसके एएसआई भाई भानुप्रतापसिंह तोमर (डीसीपी मुख्यालय कार्यालय इंदौर में पदस्थ था।) को बर्खास्त किया जा चुका है।

टीआई इंद्रमणि पटेल पर मेहरबानी क्यों?
विभाग की छवि खराब करने वाले पुलिसकर्मियों पर लगातार हो रही कार्रवाई से जहां महकमे में भय का माहौल है, वहीं प्रदेश ही नहीं देशभर में पुलिस की छवि खराब करने वाले चंदन नगर थाने के टीआई इंद्रमणि पटेल पर कार्रवाई नहीं होने के चलते कहा जा रहा है कि पुलिस कमिश्नर का ऑपरेशन क्लीनÓ पूरी तरह क्लीन नहीं है।

विवादित टीआई इंद्रमणि पटेल ने सुप्रीम कोर्ट और हाई कोर्ट में विभाग की छवि खराब की है। उन पर ठोस कार्रवाई तो दूर फटकार तक नहीं लगाई गई, जबकि हाई कोर्ट और सुप्रीम कोर्ट ने बगैर अपराध इंजीनियर छात्र को 30 घंटे थाने में बैठाने के मामले में लगी याचिका पर सुनवाई करते हुए इंदौर पुलिस कमिश्नर संतोष सिंह से जवाब मांगा था कि टीआई इंद्रमणि पटेल पर क्या विभागीय कार्रवाई हुई, बताएं।

हालांकि मामले में हाई कोर्ट से टीआई पटेल को राहत मिल गई है, लेकिन सुप्रीम कोर्ट में एक और पॉकेट गवाह की याचिका लंबित है, जिसे लेकर पटेल पर गाज गिरना तय माना जा रहा है।

टैग:

संबंधित समाचार

इंडिया-वेस्टइंडीज T20 मुकाबला
Top News

इंडिया-वेस्टइंडीज T20 मुकाबला:स्टेडियम में तैयारियां तेज; पिच से सुरक्षा तक इंतजाम शुरू, फैंस में भारी उत्साह

about 2 hours ago
MP के युवाओं के लिए सुनहरा मौका
Top News

MP के युवाओं के लिए सुनहरा मौका:कांस्टेबल ड्राइवर के पदों पर निकली भर्ती; जानिए आवेदन की पूरी प्रोसेस

about 2 hours ago
मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे पर अड़े राहुल गांधी
Top News

मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे पर अड़े राहुल गांधी:जंतर-मंतर जाने को लेकर पुलिस से बहस; प्रियंका का सड़क पर लेटकर धरना

about 3 hours ago
रिकॉर्ड में एक दुकान, मौके पर अवैध मल्टी खड़ी कर डकार गए एमओएस
Top News

रिकॉर्ड में एक दुकान, मौके पर अवैध मल्टी खड़ी कर डकार गए एमओएस:जोन-13 में बिल्डर की धांधली- नक्शा बदलकर लाखों का राजस्व डुबाया

about 3 hours ago
बाउंड ओवर नोटिस से नाराज 28 पार्षदों का सामूहिक इस्तीफा
Top News

बाउंड ओवर नोटिस से नाराज 28 पार्षदों का सामूहिक इस्तीफा:आधी रात थाने पर धरना; इनके पहुंचने पर माने

about 3 hours ago
MP में बढ़ा हुआ बस किराया कम करने की तैयारी
Top News

MP में बढ़ा हुआ बस किराया कम करने की तैयारी:मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को दिए ये निर्देश

about 3 hours ago
मंदिर से चोरी अष्टधातु प्रतिमाएं बरामद
Top News

मंदिर से चोरी अष्टधातु प्रतिमाएं बरामद:पुलिस ने आरोपी को पकड़ा; चार साथियों के नाम का खुलासा

about 3 hours ago
बैंक अधिकारी बनकर नगर निगम ठेकेदार से ठगी
Top News

बैंक अधिकारी बनकर नगर निगम ठेकेदार से ठगी:खाते से उड़ाए हजारों रुपए; शिकायत के बाद केस दर्ज

about 3 hours ago
परिवार ने कलेक्टर से लगाई गुहार
Top News

परिवार ने कलेक्टर से लगाई गुहार:धमकी और मानसिक प्रताड़ना की शिकायत; सरकारी के बाद अब निजी जमीन पर कब्जे का आरोप

about 4 hours ago
MP में पटवारियों पर कार्रवाई के बाद बढ़ा विवाद
Top News

MP में पटवारियों पर कार्रवाई के बाद बढ़ा विवाद:4 सस्पेंड; 52 को सेवा समाप्ति का नोटिस, काम बंद करने की दी चेतावनी

about 4 hours ago
3 साल से स्पीड ब्रेकर की मांग अधूरी, लोग नाराज
Top News

3 साल से स्पीड ब्रेकर की मांग अधूरी, लोग नाराज:स्कूटी से गिरकर महिला हो चुकी है घायल

about 4 hours ago
जनसुनवाई में अधिकारियों को सौंपा दूषित पानी का गिफ्ट
Top News

जनसुनवाई में अधिकारियों को सौंपा दूषित पानी का गिफ्ट:नगर निगम की नाकामी; 6 महीने से गंदा पानी पीने को मजबूर है जनता

about 4 hours ago
देखिए वीडियो, पांच मंजिला इमारत ढही
Top News

देखिए वीडियो, पांच मंजिला इमारत ढही:इतने लोगों के दबे होने की आशंका; दो बच्चे सुरक्षित निकाले गए, रेस्क्यू जारी

about 4 hours ago
सड़कों पर पसरी गंदगी, गलियों में न झाड़ू लगी, न पहुंची कचरा गाड़ियां
Top News

सड़कों पर पसरी गंदगी, गलियों में न झाड़ू लगी, न पहुंची कचरा गाड़ियां:नंबर वन शहर की सफाई व्यवस्था बेपटरी

about 4 hours ago
कांग्रेस पार्षद  का निधन
Top News

कांग्रेस पार्षद का निधन:अस्पताल में तोड़ा दम; मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने दी श्रद्धांजलि

about 4 hours ago
आटा चक्की चलाते-चलाते प्रॉपर्टी लाइन का बड़ा ब्रोकर बन गया गुड्डा
Top News

आटा चक्की चलाते-चलाते प्रॉपर्टी लाइन का बड़ा ब्रोकर बन गया गुड्डा:बंटी नागर ने भी निभाया याराना; दोनों ने जमकर कूटा माल

about 4 hours ago
फर्नीचर गोदाम में लगी भीषण आग
Top News

फर्नीचर गोदाम में लगी भीषण आग:करोड़ों रुपए का सामान जलकर हुआ राख; 7 फायर ब्रिगेड मौके पर

about 4 hours ago
तू गलत कर रहा है हमें तो प्लॉट लग रहा है
Top News

तू गलत कर रहा है हमें तो प्लॉट लग रहा है:विकास जरिया को धमकाने की रिकॉर्डिंग आई सामने

about 4 hours ago
रावण दहन के विरोध में समाज
Top News

रावण दहन के विरोध में समाज:इतने आयोजकों को कानूनी नोटिस; कहा-‘प्रथा बंद करें, नहीं तो आंदोलन करेंगे’

about 4 hours ago
40 साल से बसे 400 परिवार सरकारी रिकॉर्ड और मूलभूत सुविधाओं से बाहर
Top News

40 साल से बसे 400 परिवार सरकारी रिकॉर्ड और मूलभूत सुविधाओं से बाहर:स्वामित्व योजना में राऊ की एक भी रजिस्ट्री नहीं

about 4 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!