मान्यता प्राप्त कंपनियां ही कर सकेंगी स्लीपर बस की बॉडी का निर्माण: नए सुरक्षा नियमों से बस ऑपरेटरों में मचा हड़कंप
KHULASA FIRST
संवाददाता

स्लीपर बसों पर सख्ती
AIS-052 व AIS-115 लागू, स्थानीय बॉडी बिल्डरों पर रोक, बस मालिकों को नोटिस
खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
केंद्र सरकार ने वर्ष 2026 से स्लीपर बसों के संचालन को लेकर सख्त सुरक्षा नियम लागू कर दिए हैं। बस बॉडी कोड AIS-052 एवं AIS-115 के तहत अब स्लीपर कोच का निर्माण स्थानीय मैकेनिक या अनधिकृत बॉडी बिल्डरों द्वारा नहीं किया जा सकेगा। केवल मान्यता प्राप्त कंपनियां ही स्लीपर बस बॉडी का निर्माण कर सकेंगी। नए नियमों के लागू होते ही देशभर के स्लीपर बस ऑपरेटरों में असंतोष और भय का माहौल बन गया है।
नए नियमों के अनुसार सभी स्लीपर बसों में फायर डिटेक्शन व अलार्म सिस्टम, आपातकालीन निकास द्वार (हथौड़े सहित), 10 किलो का ग्रीन जोन अग्निशमन यंत्र, ड्राइवर के लिए नींद पहचानने वाली तकनीक, आपातकालीन दरवाजे और आधुनिक वायरिंग मानक अनिवार्य कर दिए गए हैं। नियमों का उल्लंघन करने वाली बसों को ब्लैकलिस्ट कर उनके परमिट रद्द किए जा रहे हैं।
इंदौर में 489 स्लीपर बस मालिकों को नोटिस
परिवहन विभाग ने इंदौर में टूरिस्ट और तीर्थ यात्राओं में संचालित 489 स्लीपर कोच बसों के मालिकों को नोटिस जारी कर दिए हैं। वहीं कई क्षेत्रीय परिवहन कार्यालयों ने नॉन-एसी स्लीपर बसों का संचालन बंद करना भी शुरू कर दिया है।
बस मालिकों का सवाल: गलती हमारी या सिस्टम की?
बस ऑपरेटरों का कहना है कि उन्होंने केवल चेसिस खरीदा था, जिस पर आरटीओ से अधिकृत बॉडी बिल्डर ने बस बनाई, निर्माण के दौरान आरटीओ द्वारा निरीक्षण हुआ, बॉडी बिल्डर ने कंप्लीट सर्टिफिकेशन दिया, आरटीओ से फिटनेस, रजिस्ट्रेशन हुआ, इंश्योरेंस कंपनियों ने बीमा पास किया।
इसके बाद ही बसों को संचालन की अनुमति दी गई। बस मालिकों का आरोप है कि यदि अब इन बसों को अवैध बताया जा रहा है तो यह परिवहन विभाग, बॉडी बिल्डर और सिस्टम में व्याप्त भ्रष्टाचार की ओर इशारा करता है। नुकसान अब उन छोटे व्यापारियों को भुगतना पड़ रहा है, जिनकी एक बस की कीमत एक करोड़ रुपए से अधिक है।
छोटे व्यापारियों पर सीधा संकट
बस संचालकों का कहना है कि एक स्लीपर बस से करीब 25 परिवारों की रोजी-रोटी जुड़ी होती है। कोरोना के बाद जैसे-तैसे हालात सुधरे थे, लेकिन नए नियमों से छोटे बस मालिकों के सामने बेरोजगारी और कर्ज में डूबने का खतरा खड़ा हो गया है।
संघ की प्रमुख मांगें
पहले से पंजीकृत 2×2 स्लीपर बसों को नए नियमों से राहत।
स्पष्ट लिखित गाइडलाइन जारी होने तक चालानी कार्रवाई पर रोक।
तीर्थ यात्री बसों को लंबी दूरी की व्यावसायिक बसों की श्रेणी में न रखा जाए।
बस ऑपरेटरों से संवाद कर व्यावहारिक निर्णय।
चारधाम यात्रा के बहिष्कार की चेतावनी
मध्यप्रदेश तीर्थ यात्रा बस ऑनर्स एवं एजेंट संघ की बैठक में चेतावनी दी गई कि यदि सरकार ने नियमों पर पुनर्विचार नहीं किया तो चारधाम, बद्रीनाथ, गंगासागर यात्रा नहीं होगी, देशभर में बसों के चक्के जाम किए जाएंगे, सामूहिक आंदोलन और ज्ञापन दिए जाएंगे।
2×2 स्लीपर बसों पर नियमों का विरोध
तीर्थ यात्रा से जुड़े बस ऑपरेटरों और एजेंटों ने खास तौर पर 2×2 स्लीपर बसों को लेकर आपत्ति जताई है। उनका कहना है कि—हालिया हादसे 2×1 स्लीपर बसों में हुए हैं, इसके बावजूद 2×2 बसों पर भी वही नियम थोपे जा रहे हैं, 2×2 बसें साल में सिर्फ 1–2 सीजन तीर्थ यात्राओं में चलती हैं। इन पर नियम लागू होने से यात्रियों की क्षमता घटेगी, किराया बढ़ेगा और तीर्थ यात्रा आम लोगों की पहुंच से बाहर हो जाएगी।
सरकार नहीं मानी तो आंदोलन तय
बस ऑपरेटरों का साफ कहना है कि यदि सरकार ने नियमों में बदलाव नहीं किया, तो यह आंदोलन देशव्यापी रूप लेगा, जिसकी जिम्मेदारी शासन-प्रशासन की होगी।
संबंधित समाचार

हाईप्रोफाइल बुकी आदेश राजपाल गिरफ्तार:मुंबई पुलिस की कार्रवाई

हाईवे पर सफाई के दौरान हादसा:तेज रफ्तार कार ने दंपती को कुचला; दोनों की मौत

एमपीसीए का आम जनता से ज्यादा वीआईपी पर फोकस

MP के 65 अस्पताल आयुष्मान योजना से बाहर:अब मरीजों को नहीं मिलेगा मुफ्त इलाज; इंदौर के इतने हॉस्पिटलों के नाम शामिल, देखें लिस्ट
सफाईकर्मियों की हड़ताल खत्म, सड़कों पर रौनक, बस्तियों में कचरे के ढेर:8 हजार से ज्यादा कर्मचारियों की काम पर वापसी मुख्य मार्ग चमके, कॉलोनियों में सफाई का इंतजार

मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन:पुलिस ने वॉटर कैनन से खदेड़ा

देखिये वीडियो, लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई:अधिकारी रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार; भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत केस दर्ज

कौन किस प्रोजेक्ट में, किससे कितना लेन-देन:अकाउंटेंट खोलेगा राज

अनुमति मिली नहीं बाजार तैयार:दोहरे रवैये से नाराज कांग्रस आज करेगी आईडीए का घेराव

जालसाज नवीन ओझा गैंग के गुर्गे क्राइम ब्रांच के निशाने पर:जेल में बंद बदमाश के भाई और बैंककर्मियों को नोटिस, तीन पीड़ितों के बयान

मनोज परमार के गुर्गों की गुंडागर्दी:अस्पताल में घुसकर की जमकर मारपीट

उपचुनाव के नतीजे:भाजपा उम्मीदवार ने सीएम का रिकॉर्ड तोड़ा; इतने लाख वोटों से जीतीं

ट्रांसमिशन, टायर और आईटी क्षेत्र के लिए इच्छुक है आरपीजी समूह:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से हर्ष गोयनका की जबलपुर रतलाम, सागर और उज्जैन में निवेश पर हुई चर्चा

CJP के प्रोटेस्ट से पहले पुलिस अलर्ट:गली-गली किया जा रहा अनाउंसमेंट; लोगों से की ये अपील

गरबे के नाम पर अश्लीलता और व्यावसायिक आयोजनों पर कसी जाए लगाम:विहिप-बजरंग दल ने सौंपा ज्ञापन; आयोजकों की जिम्मेदारी तय करने से लेकर पहचान-पत्र देखकर ही प्रवेश देने तक की मांग

विधासभा-1 में नशा भी नंबर-1 पर:मंत्री विजयवर्गीय के गढ़ में सत्तन गुरु ने खोला मोर्चा; बोले युवाओं का भविष्य बर्बाद कर रहा नशे का कारोबार

केंद्रीय मंत्री ने धार्मिक नगरी में किए बाबा के दर्शन:देश की सुख-समृद्धि के लिए की प्रार्थना

उज्जैन-इंदौर में फैला खान गैंग का जाल!:सनसनीखेज खुलासा

हाईटेंशन लाइन से टकराई दुर्गा प्रतिमा:करंट लगने से 4 लोग झुलसे

सरपंच का चुनाव लड़ने के लिए लिव-इन पार्टनर के घर से चुराया सोना:इस प्रदेश से गिरफ्तार; एक करोड़ से ज्यादा का माल बरामद
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!