ऑनलाइन ठगी का खुलासा: दुबई से संचालित हो रहा था नेटवर्क; 6 आरोपियों को किया गिरफ्तार
Khulasa First
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, बैतूल।
पुलिस ने एक ऐसे अंतरराष्ट्रीय संगठित अपराध सिंडिकेट का खुलासा किया है, जिसने ऑनलाइन बेटिंग और साइबर धोखाधड़ी के माध्यम से देश भर के लोगों को 9.84 करोड़ रुपये का चूना लगाया।
यह सिर्फ पैसों का मामला नहीं है, यह रैकेट सीधे दुबई से संचालित हो रहा था और भारत में बैठे स्थानीय एजेंटों के जरिए लोगों की मेहनत की कमाई लूटी जा रही थी।
बैतूल पुलिस अधीक्षक (एसपी) वीरेंद्र जैन के नेतृत्व में, एक पुराने साइबर फ्रॉड केस की गहन पूछताछ ने इस पूरे साइबर सट्टा रैकेट की परतें खोल दीं।
6 आरोपी गिरफ्तार
पुलिस की कार्रवाई में अब तक कुल 6 मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है, लेकिन इस पूरे नेटवर्क का सबसे चौंकाने वाला पहलू है इसका दुबई से सीधा जुड़ाव।
दुबई से करते थे ऑपरेट
ब्रजेश महाजन, जो इस पूरे अवैध बेटिंग नेटवर्क का मास्टरमाइंड बताया जा रहा है, वह दुबई से ऑपरेट होने वाली अवैध सट्टा साइटों की मास्टर आईडी खरीदता था।
इसके बाद, वह इन IDs को भारत में 25,000 रुपये से लेकर 2 लाख रुपये तक की भारी कीमत पर अपने एजेंटों को बेचता था, जो आगे चलकर लोकल बेटिंग सिंडीकेट चलाते थे। यह दर्शाता है कि धोखाधड़ी का यह व्यापार कितनी संगठित तरीके से चल रहा था।
करोड़ों का कैश फ्लो और लग्जरी लाइफस्टाइल
जांच में सामने आया है कि इस गिरोह ने धोखाधड़ी से कमाए गए करोड़ों रुपयों का इस्तेमाल बेहद आलीशान और लग्जरी लाइफस्टाइल में किया। महंगे मकान खरीदना, लग्जरी कारों का काफिला और एक भव्य जीवन जीना-यह सब पीड़ितों के लूटे हुए पैसे से किया जा रहा था।
बता दें कि, 20 नवंबर 2025 को राजा उर्फ आयुष चौहान, अंकित राजपूत, और नरेंद्र सिंह राजपूत की गिरफ्तारी हुई। इसके बाद इंदौर से अमित अग्रवाल को पकड़ा गया। अंकित राजपूत इस नेटवर्क का मुख्य कैश ऑपरेटर था, जो अमित के माध्यम से महाजन तक पहुँचता था।
मास्टरमाइंड गिरफ्तार
11 दिसंबर 2025 को मास्टरमाइंड ब्रजेश महाजन के साथ राजेंद्र राजपूत (जो कैश ट्रांजेक्शन को आगे बढ़ाता था) को गिरफ्तार किया गया। राजेंद्र के पास से बड़ी संख्या में एटीएम कार्ड और पासबुक मिले, जो फर्जी लेन-देन के प्रमाण हैं।
पुलिस ने आरोपियों के पास से 20 एटीएम कार्ड, कई पासबुक, चार मोबाइल फोन, लेन-देन का विस्तृत रिकॉर्ड, और मास्टरमाइंड से एक कार व दो मोबाइल फोन जब्त किए हैं।
अंतर्राष्ट्रीय कनेक्शन की जाँच
बैतूल पुलिस ने इस कार्रवाई के दौरान कई सक्रिय ऑनलाइन बेटिंग साइटों के लिंक भी ट्रैक किए हैं। अब पुलिस की जांच की दिशा अंतर्राष्ट्रीय कनेक्शनों और नेटवर्क के उन अन्य सदस्यों की ओर है, जो अभी भी फरार हैं।
संबंधित समाचार

हाईप्रोफाइल बुकी आदेश राजपाल गिरफ्तार:मुंबई पुलिस की कार्रवाई

हाईवे पर सफाई के दौरान हादसा:तेज रफ्तार कार ने दंपती को कुचला; दोनों की मौत

एमपीसीए का आम जनता से ज्यादा वीआईपी पर फोकस

MP के 65 अस्पताल आयुष्मान योजना से बाहर:अब मरीजों को नहीं मिलेगा मुफ्त इलाज; इंदौर के इतने हॉस्पिटलों के नाम शामिल, देखें लिस्ट
सफाईकर्मियों की हड़ताल खत्म, सड़कों पर रौनक, बस्तियों में कचरे के ढेर:8 हजार से ज्यादा कर्मचारियों की काम पर वापसी मुख्य मार्ग चमके, कॉलोनियों में सफाई का इंतजार

मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन:पुलिस ने वॉटर कैनन से खदेड़ा

देखिये वीडियो, लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई:अधिकारी रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार; भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत केस दर्ज

कौन किस प्रोजेक्ट में, किससे कितना लेन-देन:अकाउंटेंट खोलेगा राज

अनुमति मिली नहीं बाजार तैयार:दोहरे रवैये से नाराज कांग्रस आज करेगी आईडीए का घेराव

जालसाज नवीन ओझा गैंग के गुर्गे क्राइम ब्रांच के निशाने पर:जेल में बंद बदमाश के भाई और बैंककर्मियों को नोटिस, तीन पीड़ितों के बयान

मनोज परमार के गुर्गों की गुंडागर्दी:अस्पताल में घुसकर की जमकर मारपीट

उपचुनाव के नतीजे:भाजपा उम्मीदवार ने सीएम का रिकॉर्ड तोड़ा; इतने लाख वोटों से जीतीं

ट्रांसमिशन, टायर और आईटी क्षेत्र के लिए इच्छुक है आरपीजी समूह:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से हर्ष गोयनका की जबलपुर रतलाम, सागर और उज्जैन में निवेश पर हुई चर्चा

CJP के प्रोटेस्ट से पहले पुलिस अलर्ट:गली-गली किया जा रहा अनाउंसमेंट; लोगों से की ये अपील

गरबे के नाम पर अश्लीलता और व्यावसायिक आयोजनों पर कसी जाए लगाम:विहिप-बजरंग दल ने सौंपा ज्ञापन; आयोजकों की जिम्मेदारी तय करने से लेकर पहचान-पत्र देखकर ही प्रवेश देने तक की मांग

विधासभा-1 में नशा भी नंबर-1 पर:मंत्री विजयवर्गीय के गढ़ में सत्तन गुरु ने खोला मोर्चा; बोले युवाओं का भविष्य बर्बाद कर रहा नशे का कारोबार

केंद्रीय मंत्री ने धार्मिक नगरी में किए बाबा के दर्शन:देश की सुख-समृद्धि के लिए की प्रार्थना

उज्जैन-इंदौर में फैला खान गैंग का जाल!:सनसनीखेज खुलासा

हाईटेंशन लाइन से टकराई दुर्गा प्रतिमा:करंट लगने से 4 लोग झुलसे

सरपंच का चुनाव लड़ने के लिए लिव-इन पार्टनर के घर से चुराया सोना:इस प्रदेश से गिरफ्तार; एक करोड़ से ज्यादा का माल बरामद
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!