किस सवाल पर नाराज हो गए मंत्रीजी: रिपोर्टर से क्यों बोले- मुझे निर्देश न दें; यह भी कहा-भाषा का सही इस्तेमाल करें
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, ग्वालियर।
जिले के प्रभारी मंत्री तुलसीराम सिलावट गुरुवार को मुरार सर्किट हाउस में प्रशासनिक अधिकारियों की बैठक लेने पहुंचे। इस दौरान मीडिया से बातचीत में केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के दौरे से जुड़े एक सवाल पर वे नाराज हो गए।
पत्रकार ने यह सवाल पूछा था
पत्रकार ने उनसे पूछा कि क्या वे सिंधिया के दौरे के समय ही ग्वालियर में सक्रिय होते हैं? इस पर मंत्री सिलावट ने तीखी प्रतिक्रिया देते हुए कहा, “आप मुझे निर्देश नहीं देंगे। भाषा का सही इस्तेमाल करें।”
बताने की जरूरत नहीं
उन्होंने आगे कहा कि उन्हें यह बताने की जरूरत नहीं है कि वे कब और कितनी बार ग्वालियर आते हैं। “मेरा पूरा लेखा-जोखा पार्टी और सरकार के पास है। मेरा साल भर का चार्ट उठा लीजिए, फिर बात कीजिए,” उन्होंने कहा। साथ ही सवाल उठाया कि प्रभारी मंत्री के दौरे की संख्या पर प्रश्न करने का औचित्य क्या है।
ओलावृष्टि से नुकसान की समीक्षा
बैठक में मंत्री ने हाल ही में हुई ओलावृष्टि से प्रभावित किसानों के नुकसान की समीक्षा की। अधिकारियों ने बताया कि ग्वालियर ग्रामीण क्षेत्र के 1711 किसान प्रभावित हुए हैं। इनके लिए करीब 2 करोड़ 63 हजार रुपये की राहत राशि स्वीकृत की गई है, जिसका वितरण 20 फरवरी को किया जाएगा। मंत्री ने निर्देश दिए कि कोई भी पात्र किसान मुआवजे से वंचित न रहे।
बजट को बताया ऐतिहासिक
मध्य प्रदेश के आगामी बजट सत्र से पहले कांग्रेस द्वारा राज्य सरकार के कर्ज को लेकर उठाए गए सवालों पर भी सिलावट ने प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि देश में ऐतिहासिक बजट पेश हुआ है और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में राज्य का बजट भी समग्र विकास को गति देगा।उन्होंने कहा कि प्रदेश का बजट किसानों, युवाओं, महिलाओं और समाज के सभी वर्गों के हितों को ध्यान में रखकर तैयार किया जाएगा।
संबंधित समाचार

तीन साल से स्पीड ब्रेकर का इंतजार कर रहे रहवासी:स्कूटी से गिरकर महिला घायल; कई बार शिकायत के बाद भी पूरी नहीं हुई मांग

3 फिटनेस क्लबों पर CGST विभाग की बड़ी कार्रवाई:1 करोड़ की टैक्स चोरी का खुलासा

दो साल से फरार आरोपी गिरफ्तार:100 करोड़ से ज्यादा की ठगी का आरोप; ऐसे लगाया लोगों को चूना

तेज रफ्तार एंबुलेंस ने दो कारों को मारी टक्कर:मची अफरा-तफरी; हादसे के बाद चालक फरार

‘महाकाल का जयकारा’ लगाकर भक्तों ने ग्रहण की महाप्रसादी

व्यापारिक जहाज पर हमला:इतने भारतीय घायल; 19 क्रू मेंबर थे सवार, हमले तुरंत रोकने की मांग

अब नपती के बाद फिर जमीन आवंटन की प्रक्रिया पर उठे सवाल:पटाखा बाजार पर 1 करोड़ से ज्यादा की राशि बकाया

बाधा हटाने पर विवाद 9 गिरफ्तार:मीडियाकर्मियों को कवरेज से रोका

देखिए वीडियो, सीईसी के इस्तीफे की मांग पर रातभर डटे युवा:हाथों में संविधान और महात्मा गांधी की तस्वीरें; भूख हड़ताल की तैयारी

तेज रफ्तार यात्री बस खेत में घुसी:एक की मौत; चार यात्री गंभीर घायल

क्रेडिट कार्ड पॉइंट्स के नाम पर लाखों की ठगी:बैंक अधिकारी बनकर महिला ने भेजा फर्जी ऐप; दो कार्ड से किए 3 ट्रांजेक्शन

गंदे पानी की बोतल लेकर जनसुनवाई में पहुंचे पार्षद:बोले- 6 महीने से परेशान हैं रहवासी; नेता प्रतिपक्ष बोलीं- भागीरथपुरा 2.0 नहीं होने देंगे

शेरेटन होटल के पीछे फैला गंदगी का साम्राज्य:ढाई लाख का जुर्माना ठोंका

बॉम्बे अस्पताल के बाहर ‘नकली साहबों' का राज ठोंक रहे लॉक:वैगन-आर का पहिया लॉक कर वसूले 500 रुपए

देखिए वीडियो, सीएम यूथ कॉन्क्लेव में मुख्यमंत्री के सामने पहुंचा रोबोट:हाथ मिलाया; फिर करने लगा कदमताल

दवा से ज्यादा साहब के दस्तखत की कीमत:लालफीताशाही में फंसी बीमित श्रमिकों की जिंदगी

विदेशी नंबर चलाता था बंटी नागर:आखिर कहां गया तीसरा मोबाइल

अनंत चतुर्दशी में उत्कृष्ट ड्यूटी करने वाले 19 पुलिसकर्मी सम्मानित:कमिश्नर ने प्रशस्ति पत्र और नगद पुरस्कार देकर बढ़ाया हौसला

डांसिंग कॉप पर लगाए गंभीर आरोप:मनचला बताकर चैटिंग का दावा; पत्नी बोली- पति कर रहे बदनाम

डीजे पर रोक लगाने के लिए कलेक्टर को दिया गया ज्ञापन:पूर्व अनुमति और साउंड मीटर से निगरानी हो
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!