किस मामले पर निगम आयुक्त को हाईकोर्ट में मांगनी पड़ी माफी: जानिये अब कब होगी इस अहम मामले की सुनवाई
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
शहर के यातायात संबंधी मामले पर मध्य प्रदेश हाईकोर्ट की इंदौर खंडपीठ में अधिकारियों को लगातार उपस्थित होना पड़ रहा है।
निगम आयुक्त को कहना पड़ा सॉरी
इंदौर नगर निगम आयुक्त क्षितिज सिंघल बीआरटीएस मामले में हाईकोर्ट की सख्ती पर सॉरी-सॉरी बोलते दिखाई दिए।
टेंडर में रेलिंग हटाने की बात ही नहीं लिखी
जानकारी मिली है कि शहर में बीआरटीएस रेलिंग हटाने के टेंडर में रेलिंग हटाने की बात ही नहीं लिखी है। इस मामले में हाईकोर्ट इंदौर खंडपीठ की सख्ती पर निगमायुक्त क्षितिज सिंघल को खेद जताना पड़ा।
काम चाहिये, बहाने नहीं
मामले की अब अगली सुनवाई 25 फरवरी को की जाएगी। इस मामले में हाईकोर्ट ने साफ शब्दों में कहा कि - हमें काम चाहिए, बहाने नहीं।
निगम ने ठेकेदार का नाम बताया था
निगम ने बीती सुनवाई में बताया था कि रेलिंग हटाने का टेंडर लेने वाला ठेकेदार काम करने के लिए तैयार नहीं है। हम एक छोटा टेंडर 15 दिन की प्रक्रिया का जारी कर रहे हैं। सात दिन लगेंगे।
रेलिंग हटाने की बात नहीं
अधिवक्ता अजय बागड़िया ने टेंडर पढ़कर सुनाया और कहा कि इसमें केवल बीआरटीएस का स्क्रैप व बिल्डिंग मटेरियल हटाने का जिक्र है। रेलिंग हटाने की बात नहीं है। यह निगम का खेल है।
मोबाइल में दिखाई टेंडर की काॅपी
इसी बात पर निगम आयुक्त ने खेद जताया और फिर अधिकारियों से जानकारी ली। मोबाइल में कोर्ट को टेंडर की अंग्रेजी कॉपी दिखाते हुए कहा गया कि रेलिंग हटाने का काम इसमें शामिल है।
निगम की लापरवाही
तब बागड़िया ने कहा कि जिस मामले में कोर्ट गंभीर है, उसमें निगम इस तरह की लापरवाही कर रहा है। कोर्ट ने इस पर खासी आपत्ति ली है।
मंजूरी के बाद भी इतना समय
यह भी कहा गया कि जिस काम के लिए हाईकोर्ट से मंजूरी है, उसमें फिर से टेंडर प्रक्रिया में ही 22 दिन ले रहे हैं। विलंब के बारे में पूछने पर निगम आयुक्त ने कहा कि रेलिंग हटा सकते हैं, पर बस स्टॉप हटाने के संसाधन उनके पास नहीं हैं।
अभी लगेंगे तीन माह
इंदौर बीआरटीएस के शेष 3.1 किमी में रेलिंग हटाने के साथ ही सेंट्रल डिवाइडर बनाने का काम होना है। इस काम को पूरा करने में तीन महीने लगेंगे।
चार बार निकल चुके टेंडर
निगम बीआरटीएस मामले में चार बार टेंडर निकाल चुका है। अब काम की लागत 1.5 करोड़ रखी जाएगी। पहले यह 3.50 करोड़ का । एक तरफ की रेलिंग निकाली जा चुकी है। अभी दूसरी ओर की रेलिंग और 18 बस स्टैंड हटाना बाकी हैं।
संबंधित समाचार

एमपीसीए का आम जनता से ज्यादा वीआईपी पर फोकस

MP के 65 अस्पताल आयुष्मान योजना से बाहर:अब मरीजों को नहीं मिलेगा मुफ्त इलाज; इंदौर के इतने हॉस्पिटलों के नाम शामिल, देखें लिस्ट
सफाईकर्मियों की हड़ताल खत्म, सड़कों पर रौनक, बस्तियों में कचरे के ढेर:8 हजार से ज्यादा कर्मचारियों की काम पर वापसी मुख्य मार्ग चमके, कॉलोनियों में सफाई का इंतजार

मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन:पुलिस ने वॉटर कैनन से खदेड़ा

देखिये वीडियो, लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई:अधिकारी रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार; भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत केस दर्ज

कौन किस प्रोजेक्ट में, किससे कितना लेन-देन:अकाउंटेंट खोलेगा राज

अनुमति मिली नहीं बाजार तैयार:दोहरे रवैये से नाराज कांग्रस आज करेगी आईडीए का घेराव

जालसाज नवीन ओझा गैंग के गुर्गे क्राइम ब्रांच के निशाने पर:जेल में बंद बदमाश के भाई और बैंककर्मियों को नोटिस, तीन पीड़ितों के बयान

मनोज परमार के गुर्गों की गुंडागर्दी:अस्पताल में घुसकर की जमकर मारपीट

उपचुनाव के नतीजे:भाजपा उम्मीदवार ने सीएम का रिकॉर्ड तोड़ा; इतने लाख वोटों से जीतीं

ट्रांसमिशन, टायर और आईटी क्षेत्र के लिए इच्छुक है आरपीजी समूह:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से हर्ष गोयनका की जबलपुर रतलाम, सागर और उज्जैन में निवेश पर हुई चर्चा

CJP के प्रोटेस्ट से पहले पुलिस अलर्ट:गली-गली किया जा रहा अनाउंसमेंट; लोगों से की ये अपील

गरबे के नाम पर अश्लीलता और व्यावसायिक आयोजनों पर कसी जाए लगाम:विहिप-बजरंग दल ने सौंपा ज्ञापन; आयोजकों की जिम्मेदारी तय करने से लेकर पहचान-पत्र देखकर ही प्रवेश देने तक की मांग

विधासभा-1 में नशा भी नंबर-1 पर:मंत्री विजयवर्गीय के गढ़ में सत्तन गुरु ने खोला मोर्चा; बोले युवाओं का भविष्य बर्बाद कर रहा नशे का कारोबार

केंद्रीय मंत्री ने धार्मिक नगरी में किए बाबा के दर्शन:देश की सुख-समृद्धि के लिए की प्रार्थना

उज्जैन-इंदौर में फैला खान गैंग का जाल!:सनसनीखेज खुलासा

हाईटेंशन लाइन से टकराई दुर्गा प्रतिमा:करंट लगने से 4 लोग झुलसे

सरपंच का चुनाव लड़ने के लिए लिव-इन पार्टनर के घर से चुराया सोना:इस प्रदेश से गिरफ्तार; एक करोड़ से ज्यादा का माल बरामद

शिव नगर और शिव दर्शन नगर में चली पोकलेन:आरई-2 की राह से हटे 130 से ज्यादा बाधक निर्माण

गरबा पंडाल सजा रहे हिंदुओं पर मुस्लिमों ने किया हमला:11 लोगों पर एफआईआर, बजरंग दल मैदान में
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!