बंद कंपनियों के पुराने वाहन चलन से बाहर, लोग परेशान
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
प्रदेश में हर वाहन पर अनिवार्य की जा चुकी एचएसआरपी यानी हाई सिक्योरिटी रजिस्ट्रेशन प्लेट उन पुराने वाहनों पर नहीं लग पा रही, जिनकी कंपनियां बंद हो चुकी हैं। फिटनेस प्रक्रिया बंद होने से सैकड़ों वाहन खड़े हो गए हैं, लेकिन उनकी बैंक लोन की किस्तें चल रही हैं। इससे वाहन मालिक बुरी तरह परेशान हैं।
इंदौर में ही ऐसे 12 से ज्यादा मामले सामने आ चुके हैं। समस्या प्रदेशभर में बताई जा रही है। एक कंपनी के पास 2017 में खरीदे गए 15 डंपर हैं। शुरुआती दो साल फिटनेस मिली, फिर हर साल रिन्युअल होता रहा। इस साल कंपनी के लोग फिटनेस के लिए परिवहन विभाग पहुंचे तो कहा गया पहले एचएसआरपी लगवाइए, तभी फीस जमा होगी।
एचएसआरपी के लिए आवेदन किया तो प्रक्रिया वहीं अटक गई, क्योंकि वाहन निर्माता कंपनी बंद हो चुकी है। अब न एचएसआरपी लग पा रही है, न ही फिटनेस हो पा रहा है। अधिकारियों के मुताबिक ऐसे कई वाहन मालिक रोज आ रहे हैं। लोगों का कहना है फिटनेस नहीं होने से उनके कमर्शियल वाहन खड़े हैं।
एक व्यक्ति के दो कमर्शियल वाहन खड़े हैं लेकिन किस्तें भरना पड़ रही हैं, फिटनेस नहीं होने से वाहन नहीं चला पा रहे। अधिकारी भी परेशान हैं, क्योंकि समस्या प्रदेशभर की है। अधिकारियों ने मुख्यालय भी बात की, लेकिन निराकरण नहीं हुआ। ऐसे वाहनों की संख्या काफी ज्यादा है।
हाई सिक्योरिटी रजिस्ट्रेशन प्लेट नहीं लग रही
कई लोगों ने कंपनी की जगह दूसरों से एचएसआरपी लगवा ली। हालांकि इसे मान्य नहीं किया जा रहा। कहा जा रहा है अथॉरोइज्ड डीलर से ही लगवाएं। वाहन के ट्रांसफर, रिन्युअल व अन्य कामकाज भी 15 से 20 दिन लेट हो रहे हैं, क्योंकि पहले एचएसआरपी लगवाना होती है। इसमें सात से दस दिन लग रहे हैं। वाहनों के ट्रांसफर में देरी से क्रेता-विक्रेता शपथ-पत्र बनवाकर वाहन की डिलीवरी कर रहे हैं।
इसलिए हो रही दिक्कतें
1 अप्रैल 2019 से वाहनों पर एचएसआरपी अनिवार्य कर दी गई। इसके बाद के वाहनों पर तो लगकर आ रही। पुराने वाहनों पर एचएसआरपी लगाने के लिए अभियान चलाया गया था। करीब छह महीने पहले यह नियम लागू कर दिया गया कि किसी भी वाहन का ट्रांसफर, रिन्युअल, फिटनेस सहित सारे कामकाज तभी होंगे जब वाहनों पर एचएसआरपी लगी हो।
एचएसआरपी के लिए आवेदन संबंधित कंपनी में ही करना होता है। जिन वाहनों की कंपनियां बंद हो गईं, उनको परेशानी आ रही है। वाहन चालक को आवेदन में संबंधित कंपनी का बताना पड़ता है, उसके नहीं होने पर एचएसआरपी नहीं बन रही है।
मुख्यालय को अवगत कराया...
लगातार ऐसे वाहन चालक और कंपनी से जुड़े लोग आ रहे हैं। जो कंपनियां बंद हो गईं, उनके वाहन पर एचएसआरपी नहीं लग पा रही है। उनको लेकर मुख्यालय बात की है। - अर्चना मिश्रा, एआरटीओ
संबंधित समाचार

पांच दिन से लापता वकील का शव रेलवे ट्रैक पर मिला:एक्टिवा की डिग्गी में मिला था मोबाइल; तलाश कर रही थी पुलिस

देखिये वीडियो, खुदाई के दौरान गैस पाइपलाइन हुई लीकेज:तेज प्रेशर से हुआ रिसाव; रहवासियों में मचा हड़कंप, इसी गली में पहले भी हो चुका है हादसा

सोनम वांगचुक का सरकार को 24 घंटे का अल्टीमेटम:प्रदर्शनकारियों की रिहाई नहीं हुई तो करेंगे अनशन

हजारों महिलाओं ने किया सीएम हाउस कूच:मंत्री के बंगले के सामने घंटों बैठी रही; 10 नवंबर तक का दिया अल्टीमेटम

कम बारिश से जलसंकट का खतरा:पानी बचाने महापौर पुष्पमित्र भार्गव की शहरवासियों से अपील

देखिए वीडियो, प्रदर्शन को लेकर पीसीसी चीफ का पीएम पर हमला:बोले; विरोध को जितना दबाएंगे, उतनी ताकत से उठेगी आवाज

गुलाब जामुन फैक्ट्री और मामाजी गृह उद्योग सील:त्योहारों से पहले मिलावटखोरों पर खाद्य सुरक्षा विभाग सख्त शिकंजा, कई रेस्टोरेंट पर छापे

व्यवस्था..क्रिकेट मैच के लिए बदलेगा ट्रैफिक:तीन रास्ते रहेंगे बंद

देखिए वीडियो, सफाई कर्मचारियों की हड़ताल को कांग्रेस का समर्थन:ये नेता बोले; मांगों के साथ खड़ी है पार्टी, सरकार पर लगाया अनदेखी का आरोप

जंतर-मंतर नहीं पहुंच पाए प्रदर्शनकारी:शीर्ष नेता हिरासत में; 3000 समर्थक पकड़े गए, 38 हजार सुरक्षाकर्मी तैनात

कांग्रेस ने पटाखा दुकानों के किराए का भी मांगा हिसाब:राहुल गांधी के कार्यक्रम के लिए 14 लाख शुल्क वसूली और भाजपा के कार्यक्रम को छूट देने पर उठाए सवाल

गोवंश वध के मामले में इतने आरोपी गिरफ्तार:वारदात में इस्तेमाल बाइक जब्त; कलेक्टर और एसपी ने दिए थे जांच के निर्देश

350 करोड़ की बेशकीमती जमीन का मामला:भूमाफिया के पक्ष में आया फैसला; प्रशासन की भूमिका पर सवाल

अवैध वसूली करने वाले 4 वनकर्मी सस्पेंड:रेंज में कर दिया लाइन अटैच

इस शहर के लिए शुरू होगी सीधी उड़ान:डेढ़ घंटे में पूरा होगा सफर; विंटर शेड्यूल में शुरू होगी विमान सेवा

पूछेंगे एसआईआर के समय फॉर्म जमा क्यों नहीं किया:आज से बीएलओ जाएंगे घर-घर

लापरवाही पर बड़ी कार्रवाई:इतने परिवीक्षाधीन पटवारियों की सेवा समाप्त; इतने निलंबित

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने दिया कानूनी झंझटों से बचाने का भरोसा:स्वामित्व योजना में पूरा सहयोग करेंगे पटवारी

सड़कों पर कीलें लगाकर कॉकरोचों को रोक लिया:सड़कों पर कीलें लगाकर कॉकरोचों को रोक लिया

भीषण सड़क हादसा:बेकाबू बस ने तीन छात्राओं को कुचला; दो की मौत, एक गंभीर, ग्रामीणों ने किया चक्काजाम
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!