खबर
Top News

आपत्तिजनक कंटेंट में महिला एसआई को ‘यातनादाता’ दिखाया: महिला पुलिसकर्मियों का अपमान या सस्ती पॉपुलरिटी?

Khulasa First

Khulasa First

संवाददाता

20 दिसंबर 2025, 3:35 pm
शेयर करें:
आपत्तिजनक कंटेंट में महिला एसआई को ‘यातनादाता’ दिखाया

इंदौर के इंफ्लुएंसर धर्मेंद्र बिलोटिया के वीडियो ने खड़े किए गंभीर सवाल

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
समाज में सुरक्षा, कानून और संवेदनशीलता की प्रतीक मानी जाने वाली महिला पुलिसकर्मियों को लेकर सोशल मीडिया पर एक आपत्तिजनक कंटेंट सामने आया है, जिसने न सिर्फ पुलिस महकमे, बल्कि पूरे समाज को सोचने पर मजबूर कर दिया है। मामला इंदौर के सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर धर्मेंद्र बिलोटिया से जुड़ा है, जिस पर महिला पुलिसकर्मियों की छवि धूमिल करने का आरोप लग रहा है। उसके कंटेंट को लेकर उसके खिलाफ कुछ संगठनों ने मोर्चा खोल दिया और उसके पुतले फूंकने के साथ ही जूते मारने तक की धमकी दी जा रही है।

जानकारी के मुताबिक शहर के सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर धर्मेंद्र द्वारा बनाया गया एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इसमें कथित तौर पर महिला पुलिसकर्मियों को लेकर नकारात्मक और अपमानजनक सोच को परोसा गया है।

वीडियो की कहानी में दिखाया गया है कि धर्मेंद्र का ‘रील वाला पिता’ उसे एक पुलिसवाली से शादी करने की सलाह देता है, जिसके बाद वह एक ख्वाब देखता है। वीडियो के कथानक में दिखाया गया है कि शादी के बाद एक महिला सब-इंस्पेक्टर पति की जिंदगी नर्क बना देती है। उसे नौकरों जैसा व्यवहार सहना पड़ता है, मानसिक रूप से प्रताड़ना से उसका निजी जीवन पूरी तरह बर्बाद हो जाता है।

ख्वाब टूटने के बाद युवक अपने पिता से साफ कहता है कि वह किसी पुलिसवाली से शादी नहीं करेगा। इस कंटेंट को लेकर सबसे बड़ा सवाल यही उठ रहा है कि क्या यह महज मनोरंजन है या समाज में महिला पुलिसकर्मियों के प्रति नफरत और डर पैदा करने वाला संदेश? सोशल मीडिया पर वायरल इस वीडियो ने यह धारणा मजबूत करने की कोशिश की है कि महिला पुलिसकर्मियों से शादी करना ‘गलती’ है और वे अपने वैवाहिक जीवन में अत्याचारी होती हैं, जो कि न सिर्फ भ्रामक है, बल्कि महिलाओं के एक पूरे वर्ग का अपमान भी है।

जांबाज महिला पुलिसकर्मियों की गरिमा पर सीधा हमला
सबसे अहम बात यह कि जिस समाज में महिला पुलिसकर्मी दिन-रात अपनी जान जोखिम में डालकर कानून व्यवस्था संभालती हैं, अपराधियों से लोहा लेती हैं और कई बार अपने परिवार से दूर रहकर ड्यूटी निभाती हैं, उसी समाज में इस तरह का कंटेंट उनकी गरिमा पर सीधा हमला है। आलोचकों का कहना है कि इस तरह की रील्स महिला पुलिसकर्मियों को लेकर एक खतरनाक मानसिकता गढ़ती हैं।

लाइक्स और फॉलोअर्स के लिए जिम्मेदारी की बलि: यह भी सवाल उठ रहा है कि क्या कुछ सोशल मीडिया क्रिएटर्स लाइक्स, व्यूज और फॉलोअर्स के लालच में सामाजिक जिम्मेदारी भूल चुके हैं? धर्मेंद्र बिलोटिया ने भले ही इस वीडियो से पॉपुलरिटी हासिल कर ली हो, लेकिन आरोप है कि इसके बदले उन्होंने महिला पुलिसकर्मियों के प्रति एक नकारात्मक कलंक छोड़ दिया है कि उनसे शादी करना डरावना और नुकसानदेह है।

वीडियो वायरल होने के बावजूद न तो इंफ्लुएंसर की ओर से कोई माफी या स्पष्टीकरण सामने आया और न ही यह स्पष्ट किया गया है कि इस कंटेंट के पीछे उनका उद्देश्य क्या था। क्या सिर्फ मसखरी या लाइक फॉलोअर्स बढ़ाने के लिए ऐसे कंटेंट का इस्तेमाल?

बिलोटिया के पुतले को लात-घूंसों से पीटा और फूंक दिया
भगवा ऑटो यूनियन के कार्यकर्ताओं और रिक्शा चालकों ने धर्मेंद्र बिलोटिया का पुतला बनाकर लात-घूंसों से पीटते हुए जलाकर विरोध प्रदर्शन किया। विवाद की जड़ धर्मेंद्र बिलोटिया द्वारा हाल ही सोशल मीडिया पर पोस्ट की गई एक रील बताई जा रही है, जिसमें महिला पुलिसकर्मियों को लेकर आपत्तिजनक और अपमानजनक चित्रण किया गया।

प्रदर्शन के दौरान भगवा ऑटो यूनियन ने चेतावनी दी कि यदि धर्मेंद्र बिलोटिया सार्वजनिक रूप से कान पकड़कर माफी नहीं मांगता है, तो उसे बीच सड़क पर जूते मारने जैसा विरोध झेलना पड़ेगा। मामले में अब करणी सेना भी मैदान में उतर आई और सख्त लहजे में कहा है कि माफी नहीं मांगने की स्थिति में चौराहे पर प्रदर्शन किया जाएगा।

टैग:

संबंधित समाचार

सिम एक्टिवेशन के नाम पर साइबर ठगी
Top News

सिम एक्टिवेशन के नाम पर साइबर ठगी:आईटी कर्मचारी के खाते से लाखों उड़ाए

about 16 hours ago
जहरीले पानी से मरने वालों के घर पहुंची कांग्रेस
Top News

जहरीले पानी से मरने वालों के घर पहुंची कांग्रेस:मृतकों के परिजन ने कहा- हादसे के दोषियों को सजा मिलना चाहिए

about 16 hours ago
देखिए वीडियो, राजघाट पहुंचा विपक्ष
Top News

देखिए वीडियो, राजघाट पहुंचा विपक्ष:इन नेताओं को अंदर जाने की अनुमति; बापू को दी श्रद्धांजलि, सीईसी के इस्तीफे पर तीसरे दिन भी प्रदर्शन

about 16 hours ago
देखिए वीडियो, सर्वपितृ अमावस्या पर मुस्लिम महिला करेगी पितृ तर्पण
Top News

देखिए वीडियो, सर्वपितृ अमावस्या पर मुस्लिम महिला करेगी पितृ तर्पण:पूर्वजों के सम्मान का लिया संकल्प

about 17 hours ago
फिटनेस व्यवस्था हुई ठप चालकों की ‘चेकिंग’ तेज
Indore

फिटनेस व्यवस्था हुई ठप चालकों की ‘चेकिंग’ तेज:सरकारी वेबसाइट पर फिटनेस सुविधा महीनों से बाधित होने का दावा

about 17 hours ago
एमटी क्लॉथ मार्केट में बंपर अमृत उपहार योजना का मुख्य ड्रॉ संपन्न
Top News

एमटी क्लॉथ मार्केट में बंपर अमृत उपहार योजना का मुख्य ड्रॉ संपन्न:व्यापारियों को मिले 251 आकर्षक उपहार; दलालों के लिए रखे गए थे 31 विशेष पुरस्कार

about 17 hours ago
मध्यप्रदेश में निवेश करेगा आरपीजी समूह
Top News

मध्यप्रदेश में निवेश करेगा आरपीजी समूह:ट्रांसमिशन, टायर,आईटी सेक्टर पर सीएम डॉ. मोहन यादव से हर्ष गोयनका की चर्चा

about 17 hours ago
चाचा 420 की साजिश का शिकार आरिफ अली
Top News

चाचा 420 की साजिश का शिकार आरिफ अली:एक बार एनडीपीएस एक्ट के झूठे केस में फंसा चुका; फिर दे रहा धमकी

about 17 hours ago
बैंक बिल्डिंग के जर्जर छज्जे हटाए
Top News

बैंक बिल्डिंग के जर्जर छज्जे हटाए:प्लास्टर गिरने के बाद निगम की कार्रवाई; समय-सीमा में नहीं हुआ काम

about 17 hours ago
नकली तंबाकू का नेटवर्क खंगाल रही सराफा पुलिस
Top News

नकली तंबाकू का नेटवर्क खंगाल रही सराफा पुलिस:आरोपी ने लिया कृष्णा ट्रेडर्स का नाम; पैकिंग रोल और लेबल के स्रोत की भी होगी जांच

about 17 hours ago
कार से टक्कर के बाद बाइक सवार नशेड़ी ने फोड़ा कांच
Top News

कार से टक्कर के बाद बाइक सवार नशेड़ी ने फोड़ा कांच:घटना के बाद दोनों पक्ष को थाने ले गई पुलिस; मारपीट का वीडियो वायरल

about 17 hours ago
गैंगस्टर सतीश भाऊ और उसके गुर्गों के खिलाफ क्राइम ब्रांच में दर्ज हुई शिकायत
Top News

गैंगस्टर सतीश भाऊ और उसके गुर्गों के खिलाफ क्राइम ब्रांच में दर्ज हुई शिकायत:लाखों रुपए वसूलने के मामले में; प्रॉपर्टी सेटलमेंट के नाम पर लिए, अब धमका रहे हैं फरियादी को

about 17 hours ago
टूरिज्म फीलिंग नहीं हीलिंग भी
Top News

टूरिज्म फीलिंग नहीं हीलिंग भी:सीएम डॉ. मोहन यादव

about 17 hours ago
जय श्रीकृष्ण या 'जेएसके' या जय श्रीकृष्णा
Top News

जय श्रीकृष्ण या 'जेएसके' या जय श्रीकृष्णा

about 17 hours ago
दोस्तों के साथ ओडिशा गया गणेश लापता
Indore

दोस्तों के साथ ओडिशा गया गणेश लापता:जांच पर उठे सवाल

about 17 hours ago
ड्रग्स तस्करी की 48.50 लाख की कमाई पर सफेमा का शिकंजा
Top News

ड्रग्स तस्करी की 48.50 लाख की कमाई पर सफेमा का शिकंजा:पहले से 13 केस दर्ज; जिनमें से तीन एनडीपीएस एक्ट के

about 18 hours ago
पेट्रोल पंप से की रेकी और रास्ते में लूट लिया
Top News

पेट्रोल पंप से की रेकी और रास्ते में लूट लिया:काका तमने जो नोट दिया वी नकली है कहकर रोका था किसान को

about 18 hours ago
बंटी नागर खुदकुशी कांड में बॉबी छाबड़ा की हुई एंट्री
Top News

बंटी नागर खुदकुशी कांड में बॉबी छाबड़ा की हुई एंट्री:मामला छोटा बांगड़दा हाईराइज बिल्डिंग के 35 करोड़ के लेनदेन का

about 18 hours ago
चंदर की मौत का गुस्सा
Top News

चंदर की मौत का गुस्सा:कोर्ट में बदमाश सूरज जाट पर बरसीं चप्पलें

about 18 hours ago
तस्कर रेहान गिरफ्तार पुलिस ने आखिरकार दबोचा
Top News

तस्कर रेहान गिरफ्तार पुलिस ने आखिरकार दबोचा:नाना के ड्रग्स नेटवर्क की अहम कड़ी

about 18 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!