बेबी अनिका शर्मा की मदद के लिए अब छात्रनेता भी आगे आए: भजन संध्या में इलाज के लिए मिली मदद
Khulasa First
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
स्पाइनल मस्कुलर एट्राफी टाइप 2 जैसी अतिगंभीर बीमारी से जूझ रही तीन साल की बेबी अनिका शर्मा का जीवन बचाने की जद्दोजहद जारी है। अब छात्रनेता और संत-महात्मा भी आगे आए हैं। बेबी की मदद के लिए पूरे शहर में लोग अपने स्तर पर कैंपेन चला रहे हैं और मदद की राशि परिजनों तक पहुंचा रहे हैं।
उसके लिए 9 करोड़ रुपए एकत्र करना है। और अभी तक लगभग आधी राशि ही एकत्र हो सकी है। हालांकि अनिका के लिए मैदान में उतरे हर व्यक्ति को उम्मीद है उसके लिए आवश्यक राशि उसके 13 किलो का वजन होने के पूर्व एकत्र कर ली जाएगी।
दरअसल, बेबी को अमेरिकी इंजेक्शन लगना है जिसकी कीमत 9 करोड़ रुपए है। ये इंजेक्शन उसके 13 किलो वजन होने के पूर्व एकत्र करना है क्योंकि इस वजन के बाद उसका जीवन बचाने की कोशिशें कमजोर हो जाएंगी।
हालांकि बेबी की मां सरिता शर्मा उसे डाइट पर रख रही हैं लेकिन जब वो भोलेपन और मासूमियत के साथ जंक फूड या अन्य चीजें मांगती है क्योंकि वो अन्य बच्चों को खाते देखती है तो परिजन रो पड़ते हैं।
बहरहाल, अनिका का जीवन बच जाए, इसलिए हर कोई अपने स्तर पर कोशिश कर रहा है। देवी अहिल्या विश्वविद्यलय अध्यक्ष मन्नी सेंगर ने बच्ची के लिए 15000 रुपए की मदद प्रदान की।
इस मौके पर रोमी मुकाती , धर्मेंद्र जायसवाल भी मौजूद थे। उन्होंने कहा कि बेबी अनिका की मदद मानवता के लिए बहुत जरूरी है।
उसका जीवन बच जाए तो वे अपने आपको धन्य समझेंगे। उन्होंने भरोसा दिया कि वे अनिका के लिए और भी मदद जुटाएंगे और परिजनों को भेंट करेंगे। उधर, मेदांता हॉस्पिटल के समीप राम मंदिर के सामने कल लगातार 28वे दिन भी अनिका केलिए मदद जुटाने का काम जारी रहा।
मुख्य रूप मान्नी सेंगर , रोमी मुकाती , धर्मेंद्र जायसवाल , गर्वी गोमे , सावन राठौर, ,नितिन कुशवाह आदि ने कहा कि वे पूरी ताकत से बेबी की मदद के लिए राशि एकत्र करने के अभियान में जुटे हैं। उसके लिए 9 करोड़ जुटाने तक वे अपनी कोशिश में जुटे रहेंगे।
अनिका अभियान के संयोजक अनीश पांडे ने बताया कि सुखदेश्वर महादेव मंदिर सुखदेव नगर में आयोजित भजन संध्या व भंडारे में महामंडलेश्वर गोपालदास महाराज ने बेबी अनिका शर्मा को आशीर्वाद स्वरूप ग्यारह हज़ार रुपये की राशि ऑनलाइन दी।
उन्होंने मौजूद श्रद्धाीलुओं से अपील की कि वे हाथ खोलकर बेबी की मदद के लिए आगे आएं। इस अवसर पर टीम अनिका के दीकेश यादव, मयंक पांचाल, शुभम सोलंकी, दीपक पुरोहित, श्रीमती दीपा गौड़ आदि उपस्थित थे।
इसी मौके पर मौजूद पूर्व विधायक आकाश विजयवर्गीय ने अनिका शर्मा का कुशलक्षेम जाना व उनके द्वारा किए जा रहे प्रयासों के बारे में जानकारी दी व टीम अनिका बेबी का उत्साहवर्धन किया। उन्होंने अनिका के लिए और मदद जुटाने का भरोसा भी दिया।
संबंधित समाचार

तीन साल से स्पीड ब्रेकर का इंतजार कर रहे रहवासी:स्कूटी से गिरकर महिला घायल; कई बार शिकायत के बाद भी पूरी नहीं हुई मांग

3 फिटनेस क्लबों पर CGST विभाग की बड़ी कार्रवाई:1 करोड़ की टैक्स चोरी का खुलासा

दो साल से फरार आरोपी गिरफ्तार:100 करोड़ से ज्यादा की ठगी का आरोप; ऐसे लगाया लोगों को चूना

तेज रफ्तार एंबुलेंस ने दो कारों को मारी टक्कर:मची अफरा-तफरी; हादसे के बाद चालक फरार

‘महाकाल का जयकारा’ लगाकर भक्तों ने ग्रहण की महाप्रसादी

व्यापारिक जहाज पर हमला:इतने भारतीय घायल; 19 क्रू मेंबर थे सवार, हमले तुरंत रोकने की मांग

अब नपती के बाद फिर जमीन आवंटन की प्रक्रिया पर उठे सवाल:पटाखा बाजार पर 1 करोड़ से ज्यादा की राशि बकाया

बाधा हटाने पर विवाद 9 गिरफ्तार:मीडियाकर्मियों को कवरेज से रोका

देखिए वीडियो, सीईसी के इस्तीफे की मांग पर रातभर डटे युवा:हाथों में संविधान और महात्मा गांधी की तस्वीरें; भूख हड़ताल की तैयारी

तेज रफ्तार यात्री बस खेत में घुसी:एक की मौत; चार यात्री गंभीर घायल

क्रेडिट कार्ड पॉइंट्स के नाम पर लाखों की ठगी:बैंक अधिकारी बनकर महिला ने भेजा फर्जी ऐप; दो कार्ड से किए 3 ट्रांजेक्शन

गंदे पानी की बोतल लेकर जनसुनवाई में पहुंचे पार्षद:बोले- 6 महीने से परेशान हैं रहवासी; नेता प्रतिपक्ष बोलीं- भागीरथपुरा 2.0 नहीं होने देंगे

शेरेटन होटल के पीछे फैला गंदगी का साम्राज्य:ढाई लाख का जुर्माना ठोंका

बॉम्बे अस्पताल के बाहर ‘नकली साहबों' का राज ठोंक रहे लॉक:वैगन-आर का पहिया लॉक कर वसूले 500 रुपए

देखिए वीडियो, सीएम यूथ कॉन्क्लेव में मुख्यमंत्री के सामने पहुंचा रोबोट:हाथ मिलाया; फिर करने लगा कदमताल

दवा से ज्यादा साहब के दस्तखत की कीमत:लालफीताशाही में फंसी बीमित श्रमिकों की जिंदगी

विदेशी नंबर चलाता था बंटी नागर:आखिर कहां गया तीसरा मोबाइल

अनंत चतुर्दशी में उत्कृष्ट ड्यूटी करने वाले 19 पुलिसकर्मी सम्मानित:कमिश्नर ने प्रशस्ति पत्र और नगद पुरस्कार देकर बढ़ाया हौसला

डांसिंग कॉप पर लगाए गंभीर आरोप:मनचला बताकर चैटिंग का दावा; पत्नी बोली- पति कर रहे बदनाम

डीजे पर रोक लगाने के लिए कलेक्टर को दिया गया ज्ञापन:पूर्व अनुमति और साउंड मीटर से निगरानी हो
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!