अब थाने भी होंगे कटघरे में: कंट्रोल रूम में मातहतों की बैठक में पुलिस कमिश्नर की दो टूक
KHULASA FIRST
संवाददाता

हर जोन से टॉप-2 और फ्लॉप-2 थानों का होगा चयन
इंदौर नगरीय पुलिस कमिश्नरी में ग्रेडिंग सिस्टम लागू
खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
इंदौर पुलिस कमिश्नरी में नए साल के साथ अब सिर्फ अपराधियों की नहीं, थानों की भी परीक्षा शुरू हो गई है। यानि थानों कामकाज भी कसौटी पर कसा जाएगा।
पुलिस कमिश्नर संतोष कुमार सिंह ने कल नगरीय क्षेत्र के सभी पुलिस अधिकारियों और थाना प्रभारियों की सख्त समीक्षा बैठक लेकर एक नई मूल्यांकन प्रणाली लागू कर दी है।
बैठक में साफ कर दिया है कि अब कुर्सी, ओहदा या बहाना नहीं चलेगा। हर थाने को हर माह अपना कामकाज साबित करना होगा। यह पहला मौका है जब इंदौर पुलिस में हर जोन के डीसीपी और एडीसीपी अपने-अपने जोन के दो सर्वश्रेष्ठ और दो सबसे कमजोर प्रदर्शन करने वाले थानों का चयन करेंगे। जो थाने बेहतर काम करेंगे, वे पुरस्कृत होंगे और जो फिसड्डी साबित होंगे उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई तय है।
कल दोपहर को पुलिस कमिश्र संतोष सिंह ने पलासिया चौराहा स्थित पुलिस कंट्रोल रूम में सभी अफसरों और थाना प्रभारियों की अहम बैठक ली। इसमें पुलिस कमिश्नर ने दो टूक कहा कि फरियादियों की शिकायत चाहे छोटी हो या बड़ी, उसे गंभीरता और संवेदनशीलता से सुना जाए।
शिकायत पर अपराध दर्ज करने या वैधानिक कार्रवाई में किसी भी तरह की कोताही बर्दाश्त नहीं होगी। उन्होंने टीआई को स्टॉफ की रोजाना समीक्षा और अपराधियों पर सख्त प्रतिबंधात्मक कार्रवाई के निर्देश दिए।
कई अहम बिंदुओं पर होगी थानों की ग्रेडिंग
पुलिस कमिश्नर संतोष सिंह ने साफ कर दिया कि थानों की ग्रेडिंग महिला संबंधी अपराधों पर त्वरित और प्रभावी कार्रवाई, संपत्ति संबंधी अपराधों में रिकवरी और डिटेक्शन, गुम बालक-बालिकाओं की बरामदगी, समयसीमा में अनुसंधान और चार्जशीट, गंभीर और लंबित प्रकरणों का निराकरण, जमानत निरस्तीकरण की कार्रवाई, फॉरेंसिक और आधुनिक तकनीक का उपयोग, समन-वारंट की तामिली, माइनर एक्ट व प्रतिबंधात्मक कार्रवाई, पासपोर्ट और चरित्र सत्यापन का समय पर निराकरण, ई-विवेचना, पेट्रोलिंग, आमजन से व्यवहार और फीडबैक तथा सामुदायिक पुलिसिंग जैसे कईअहम बिंदुओं पर होगी।
एसीपी की जबावदेही तय, गिरेगी ग्रेडिंग
पुलिस कमिश्नर ने एसीपी स्तर पर भी जवाबदेही तय कर दी है। कहा कि अपराधियों पर प्रतिबंधात्मक कार्रवाई के इस्तगासे 48 घंटे के भीतर थानों से प्राप्त किए जाएं और 72 घंटे में नोटिस जारी करने की प्रक्रिया पूरी हो।
बाउंड ओवर या लिस्टेड अपराधियों के मामलों में एफआईआर दर्ज करने में देरी होने पर संबंधित अधिकारी सीधे जवाबदेह होंगे।
खास बात यह है कि यदि एक ही सर्कल के दोनों थाने कमजोर प्रदर्शन करते हैं, तो उस सर्कल के एसीपी की ग्रेडिंग भी गिरेगी।
संबंधित समाचार

सिम एक्टिवेशन के नाम पर साइबर ठगी:आईटी कर्मचारी के खाते से लाखों उड़ाए

जहरीले पानी से मरने वालों के घर पहुंची कांग्रेस:मृतकों के परिजन ने कहा- हादसे के दोषियों को सजा मिलना चाहिए

देखिए वीडियो, राजघाट पहुंचा विपक्ष:इन नेताओं को अंदर जाने की अनुमति; बापू को दी श्रद्धांजलि, सीईसी के इस्तीफे पर तीसरे दिन भी प्रदर्शन

देखिए वीडियो, सर्वपितृ अमावस्या पर मुस्लिम महिला करेगी पितृ तर्पण:पूर्वजों के सम्मान का लिया संकल्प

फिटनेस व्यवस्था हुई ठप चालकों की ‘चेकिंग’ तेज:सरकारी वेबसाइट पर फिटनेस सुविधा महीनों से बाधित होने का दावा

एमटी क्लॉथ मार्केट में बंपर अमृत उपहार योजना का मुख्य ड्रॉ संपन्न:व्यापारियों को मिले 251 आकर्षक उपहार; दलालों के लिए रखे गए थे 31 विशेष पुरस्कार

मध्यप्रदेश में निवेश करेगा आरपीजी समूह:ट्रांसमिशन, टायर,आईटी सेक्टर पर सीएम डॉ. मोहन यादव से हर्ष गोयनका की चर्चा

चाचा 420 की साजिश का शिकार आरिफ अली:एक बार एनडीपीएस एक्ट के झूठे केस में फंसा चुका; फिर दे रहा धमकी

बैंक बिल्डिंग के जर्जर छज्जे हटाए:प्लास्टर गिरने के बाद निगम की कार्रवाई; समय-सीमा में नहीं हुआ काम

नकली तंबाकू का नेटवर्क खंगाल रही सराफा पुलिस:आरोपी ने लिया कृष्णा ट्रेडर्स का नाम; पैकिंग रोल और लेबल के स्रोत की भी होगी जांच

कार से टक्कर के बाद बाइक सवार नशेड़ी ने फोड़ा कांच:घटना के बाद दोनों पक्ष को थाने ले गई पुलिस; मारपीट का वीडियो वायरल

गैंगस्टर सतीश भाऊ और उसके गुर्गों के खिलाफ क्राइम ब्रांच में दर्ज हुई शिकायत:लाखों रुपए वसूलने के मामले में; प्रॉपर्टी सेटलमेंट के नाम पर लिए, अब धमका रहे हैं फरियादी को

टूरिज्म फीलिंग नहीं हीलिंग भी:सीएम डॉ. मोहन यादव

जय श्रीकृष्ण या 'जेएसके' या जय श्रीकृष्णा

दोस्तों के साथ ओडिशा गया गणेश लापता:जांच पर उठे सवाल

ड्रग्स तस्करी की 48.50 लाख की कमाई पर सफेमा का शिकंजा:पहले से 13 केस दर्ज; जिनमें से तीन एनडीपीएस एक्ट के

पेट्रोल पंप से की रेकी और रास्ते में लूट लिया:काका तमने जो नोट दिया वी नकली है कहकर रोका था किसान को

बंटी नागर खुदकुशी कांड में बॉबी छाबड़ा की हुई एंट्री:मामला छोटा बांगड़दा हाईराइज बिल्डिंग के 35 करोड़ के लेनदेन का

चंदर की मौत का गुस्सा:कोर्ट में बदमाश सूरज जाट पर बरसीं चप्पलें

तस्कर रेहान गिरफ्तार पुलिस ने आखिरकार दबोचा:नाना के ड्रग्स नेटवर्क की अहम कड़ी
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!