कुख्यात शराब कारोबारी अशोक अरोरा के ड्रग्स माफियाओं से भी हैं संबंध
Khulasa First
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, नीमच।
कुख्यात शराब कारोबारी और पूरे नीमच जिले को अवैध शराब में डूबो देेने वाले अशोक अरोरा के ड्रग्स माफियाओं से भी संबंध हैं। इसका खुलासा इस बात से हुआ है कि हाल ही में यहां कई ड्रग्स के मामले पकड़ाए हैं जिनके तार अशाेक अरोरा से जुड़ रहे हैं। पता चला है कि इन ड्रग्स माफियाओं को अरोरा संरक्षण दे रहा है।
अरोरा को अब तक शराब का अवैध कारोबार करने वाला ही माना जाता रहा है, लेकिन अब पता चला है कि उसने जिले के ड्रग्स माफियाओं को भी संरक्षण दे रखा है। उसकी छत्रछाया में ड्रग्स कारोबारी भी अपना धंधा कर रहे हैं।
कुछ दिनों में जिले के नारकोटिक्स डिपार्टमेंट ने कई लोगों को ड्रग्स के साथ गिरफ्तार किया है।
इन मामलों में पकड़ाए लोगों ने पूछताछ में जो जानकारियां दी उनमें यहां के कुख्यात शराब माफिया और पूरे जिले में अवैध शराब बेच व बिकवा रहे अशोक अरोरा का नाम भी सामने आया है। उन्होंने बताया है कि वे ये काम अरोरा के कहने पर और उसके संरक्षण में कर रहे हैं।
ये भी खबर है कि पकड़ाए ड्रग्स माफियाओं को छुड़वाने के लिए अरोरा ने अधिकारियों पर दबाव बनाया था। इससे साफ है कि शराब माफिया अशोक अरोरा के ड्रग्स माफियाओं से भी संबंध हैं और वो अपने संरक्षण में जिले में ड्रग्स का धंधा भी करवा रहा है।
उल्लेखनीय है कि अरोरा ने पूरे जिले को अवैध शराब में डुबोकर रख दिया है। जिले की कुल 152 दुकानों में से आधी ही उसके पास हैं, लेकिन वो पूरी की पूरी दुकानों पर शराब की सप्लाई कर रहा है। इसके अलावा, पूरे जिले में ऐसे सैकड़ों ठिये हैं जहां से वो अवैध रूप से शराब बिकवा रहा है। इसका खुलासा समय-समय पर खुलासा फर्स्ट ने अपनी नशे के खिलाफ मुहिम के तहत किया है।
समाजसेवी का चोला ओढ़ रखा: शराब माफिया अशोक अरोरा ने समाजसेवी का चोला ओढ़ रखा है। वो कुछ समाजसेवा का काम करता है, लेकिन इसके एवज में वो उसी समाज को नशे की गर्त में डूबो रहा है। अरोरा ने नीमच मेनरोड स्थित नपा की होटल सरोवर पर भी कब्जा जमा रखा है।
पैसों की हवस में स्कूल-धर्मस्थलों को भी नहीं छोड़ा: अरोरा ने अपनी पैसों की हवस में स्कूल-धर्मस्थलों को भी नहीं छोड़ा है। जावद में एक स्कूल की ठीक नीचे उसकी शराब दुकान का खुलासा पूर्व में किया था। जिस पर जिला आबकारी अधिकारी बसंत भीते ने कहा था कि जल्दी ही शराब दुकान हटवाने की कार्रवाई की जाएगी, लेकिन उनका ये दावा भी अधूरा ही रह गया और अरोरा की शराब दुकान अब भी अपनी जगह मौजूद है और स्कूली बच्चे उसकी दुकान के ठीक ऊपर पढ़ाई करने को मजबूर हैं। उन्हें आते-जाते शराबियों से जूझना पड़ रहा है।
संबंधित समाचार

भारत-वेस्टइंडीज T20 महामुकाबला:होलकर स्टेडियम में क्रिकेट का जुनून; तिरंगे के रंग में रंगे फैंस, वेस्टइंडीज ने टॉस जीतकर चुनी गेंदबाजी

देखिये वीडियो, इंडिगो की फ्लाइट में अचानक लगी आग:करानी पड़ी इमरजेंसी लैंडिंग; यात्रियों में मचा हड़कंप

जल संकट से निपटने की तैयारी:6 हजार सरकारी बोरिंग की होगी जांच; 500 से ज्यादा पर कब्जे की आशंका

रिहाई के बाद फिर आंदोलन की तैयारी:अभिजीत दीपके बोले- पाबंदियां हमें विरोध करने से नहीं रोक पाएंगी

आदिवासी परिवारों पर कार्रवाई का आरोप:फसलें नष्ट करने और मकान तोड़ने से बढ़ी चिंता; केंद्रीय मंत्री के निर्देशों की अनदेखी का दावा

मिलावटखोरों पर शिकंजा:मावा और घी की सघन जांच हुई शुरू

मां शैलपुत्री का संदेश:शारदीय नवरात्रि प्रथम दिवस भीड़ के पीछे नहीं; अपने लक्ष्य की ओर चलो

थाने में मारपीट के आरोपों के बीच भाजपा कार्यकर्ता की तबीयत बिगड़ी:सीने में दर्द के बाद ICU में किए गए भर्ती; हार्ट अटैक की आशंका

मजदूर का शव कमरे में पंखे से लटका मिला:10 महीने पहले बना था पिता; पड़ोसी ने खिड़की से देखा तो पता चला

राजधानी जा रहे युवा कांग्रेस नेताओं को रेलवे स्टेशन पर पकड़ा:थाने ले गई पुलिस; लोकतांत्रिक अधिकारों के हनन का लगाया आरोप

25 लाख लेने के बाद भी बुजुर्ग से 10 हजार वसूले:पूर्व गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा का करीबी बताकर रौब झाड़ने वाला फरार

भारत-वेस्टइंडीज टी-20 महामुकाबला:क्रिकेट प्रेमियों में भारी उत्साह; 1500 पुलिसकर्मी संभालेंगे सुरक्षा, एंट्री गेट पर लगी लंबी लाइन

बदमाशों को नहीं कानून का खौफ!:सोशल मीडिया पर वायरल दो वीडियो; कार्रवाई नहीं होने पर उठ रहे सवाल

मैच से पहले नगर निगम को मिले 15 लाख रुपए:टिकट बिक्री के हिसाब से बाद में जमा होगी बाकी राशि

इस जिले को मेट्रोपॉलिटन एरिया से जोड़ने की तैयारी:540 करोड़ से सड़क का होगा उन्नयन; सीएम ने बच्चों को गिफ्ट किया सांदीपनि स्कूल

यातायात व्यवस्था होगी बेहतर:इस पुल का चौड़ीकरण 4-5 दिन में होगा शुरू; इतने करोड़ होंगे खर्च

मध्यप्रदेश ट्रैवल मार्ट 2026 में आया 3,729 करोड़ का निवेश:सीएम डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में टूरिज्म इको सिस्टम को मिलेगा बूस्ट

देखिए वीडियो, ‘अब असली लड़ाई शुरू होगी’:सीजेपी का मोदी-शाह पर तीखा हमला; ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर आंदोलन तेज करने का ऐलान

जमीन बेची महिला ने रकम पर हिस्ट्रीशीटर पिता-पुत्र का कब्जा:सालभर से भटक रही पीड़िता ने की डीआईजी को शिकायत; एसडीओपी और टीआई को जांच के दिए निर्देश

जानलेवा हमले के आरोपी गिरफ्तार:भागते समय बाइक से गिरे, तीनों के पैर टूटे
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!