कुख्यात नकबजन गैंग धराई: आधी रात आलीराजपुर और धार की दुर्गम पहाड़ियों में पुलिस की दबिश
Khulasa First
संवाददाता

68.50 लाख के सोन-चांदी के जेवरात, देशी कट्टा और कारतूस बरामद, शातिर गैंग के तीन लोग गिरफ्तार
खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
तेजाजी नगर पुलिस ने आधी रात को दबिश देकर हथियारबंद कुख्यात नकबजन गैंग के तीन सदस्यों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से करीब 68.50 लाख के सोने-चांदी के जेवरात, एक देशी कट्टा और 8 जिंदा कारतूस बरामद किए हैं।
डीसीपी कृष्ण लालचंदानी के मुताबिक तेजाजी नगर सहित अन्य थाना क्षेत्रों में हुई नकबजनी की घटनाओं का खुलासा करने के लिए एक टीम गठित की गई थी। इसी बीच मुखबिर से सूचना मिली कि घटनाओं को अंजाम देने वाले कुछ बदमाश आलीराजपुर जिला और धार जिला की दुर्गम पहाड़ियों में छिपे हैं।
सूचना पर तत्काल टीम ने मौके पर जाकर आधी रात को कई किलोमीटर पैदल ट्रैकिंग कर दबिश दी और तीनों बदमाशों को सुरक्षित ठिकानों से दबोच लिया। मौके से पुलिस ने आकेश उर्फ आकाश (20) निवासी बड़ी कदवाल, आलीराजपुर, जिस पर सात गंभीर अपराध दर्ज हैं, दूसरा शेरू पिता हीरू वसुनिया (20) निवासी ग्राम गुराड़िया धार, जिस पर 6 केस दर्ज हैं, वहीं एक अन्य पंकेश पिता भांगु मंडलोई (20) निवासी ग्राम झाई धार को गिरफ्तार किया है।
पुलिस पर हमला कर सरकारी राइफल लूट ली थी आकाश ने- इनमें सबसे शातिर आकेश उर्फ आकाश है। उस पर लूट, डकैती और हत्या के प्रयास जैसे कई संगीन अपराध दर्ज हैं। वर्ष 2022 में उसने बड़गोंदा थाना क्षेत्र में गश्ती पुलिस पर हमला कर सरकारी राइफल लूट ली थी और तब से फरार था।
गिरोह का दूसरा सदस्य शेरू वसुदे पहले भी तेजाजी नगर क्षेत्र से जेल जा चुका है। आरोपियों से पूछताछ में खुलासा हुआ कि आरोपी दिन में सूने मकानों की रेकी करते थे और रात में पेचकस, कटर जैसे औजारों से ताले तोड़कर मिनटों में घरों में घुस जाते थे।
गिरफ्तारी से बचने के लिए हथियार रखने से भी नहीं चूकते थे। आरोपियों से पुलिस ने 450 ग्राम सोना, 2.50 किलो चांदी कीमत 68.50 लाख , 1 देशी कट्टा, 8 जिंदा कारतूस बरामद किए हैं। आरोपियों से नकबजनी, लूट सहित अन्य घटनाओं के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है।
संबंधित समाचार

अवैध कॉलोनियों पर प्रशासन सख्त:सरकारी जमीन से हटेगा कब्जा; अफसरों की तय होगी जिम्मेदारी, कलेक्टर के निर्देश की अनदेखी पर कटेगा वेतन

जर्जर छात्रावासों को लेकर छात्रों का प्रदर्शन:कलेक्ट्रेट पहुंचे सैकड़ों स्टूडेंट्स; बोले- छत का प्लास्टर गिरने से डर का माहौल

गर्ल्स डिग्री कॉलेज में जमकर हंगामा:बीए के रिजल्ट पर मचा बवाल; 1316 छात्राओं में इतनों को दी सप्लीमेंट्री

मोमोज को लेकर विवाद:ठेले वाले ने छात्र पर फेंका खौलता तेल; चेहरा-कान झुलसे

जमीन मुक्त नहीं हुई तो उग्र आंदोलन तय:5.84 करोड़ जमा, फिर भी टालमटोल; 7 को ज्ञापन, 13 से आरपार का ऐलान

600 पन्नों की रिपोर्ट से तय होगी जवाबदेही:जहरीले जलकांड पर आज हाई कोर्ट में सुनवाई

दूषित जल कांड मामला:अब इस तारीख को होगी अगली सुनवाई; याचिकाकर्ताओं ने कहा- रिपोर्ट का अध्ययन कर बहस के लिए समय जरूरी

350 करोड़ का प्रोजेक्ट:सवा किमी में 15 पिलर की खुदाई पूरी; 2028 तक निर्माण का लक्ष्य

स्कीम नं. 114 पार्ट-1 में शासकीय भूमि पर कब्जा:कार्रवाई के बजाय शिकायतकर्ता को भगा रहे अधिकारी

निगम की अनदेखी से मुसीबत बना खुला नाला:हादसों का जिम्मेदार कौन

शहर के नामी होटल पर नगर निगम की कार्रवाई:लाखों रुपए का लगाया स्पॉट फाइन; मिली ये खामियां

पटवारी अपने विवादित वीडियो पर स्पष्टीकरण दें:यादव समाज

तय समय के बाद तक हैमर्स में झलके जाम तो थिरके लोग:देर रात कासा-कासा की धूम; सिस्टम खामोश

बंटी नागर की मौत के पीछे करोड़ों का जाल:खुलासा फर्स्ट ने जिन नामों का किया था खुलासा; पुलिस की जांच में वही नाम

सोयाबीन के भाव को लेकर किसानाें चक्काजाम:कहा- मंडी में 4400; बाहर 5200 से 5600 रुपए तक बिक रहा, विधायक ने लगाए साठगांठ के आरोप

पुलिस चौकी के पास कारों पर पथराव:बदमाशों ने मचाया का आतंक; शाम तक पुलिस रही बेखबर

पत्नी ने की पति की बेरहमी से हत्या:सोते समय सिर पर हथौड़ा मारा; फिर गला दबाया, इस वजह से उठाया खौफनाक कदम

भाजपा में जंग से भोपाल तक गरमाई सियासत:उमंग सिंघार का ट्वीट- जब मुख्यमंत्री न किसी की सुनते हैं, न चलने देते हैं, तो अधिकारी क्यों सुनेंगे

नए जिलों का तेजी से विकास ही प्राथमिकता:सीएम डॉ. मोहन यादव

गर्लफ्रेंड का नेकलेस टूटने पर बौखलाया बॉयफ्रेंड:जला दी दूसरी युवती की एक्टिवा; नाबालिग सहित चार गिरफ्तार, मुख्य आरोपी पर पहले से दर्ज है कई मामले
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!