निगम नहीं, मंडल अध्यक्ष ने तुड़वाए मकान: कलेक्टर की अनुमति बिना कम्युनिटी हॉल भी तोड़ दिया; मामला बाणगंगा क्षेत्र का
Khulasa First
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
अतिक्रमण तोड़ने का जिम्मा नगर निगम का है, लेकिन भाजपा नेता अपनी समानांतर सत्ता चला रहे हैं। कल बाणगंगा क्षेत्र में मंडल अध्यक्ष नितिन कश्यप, उपाध्यक्ष अजय बामरेले ने कार्यकर्ताओं को साथ लेकर अपना निजी बुलडोजर बुलवाया और मकानों के अगले हिस्सों को तुड़वा दिया। खास बात ये है कि इस दौरान कई मकानों को जो वास्तव में अवैध थे, छोड़ दिए गए। मामले में निगम के रिमूवल अधिकारी बबलू कल्याणे ने इंकार किया कि उन्होंने कोई टीम तोड़-फोड़ के लिए भेजी है।
भाजपा मंडल अध्यक्ष-उपाध्यक्षों ने कार्यकर्ताओं को साथ लेकर ये कार्रवाई की। ये भाजपा नेताओं का अपना तोड़-फोड़ अभियान बाणगंगा मेन रोड स्थित अखाड़ा से पोलो ग्राउंड तक बन रही 60 फीट रोड में बाधक मकानों पर चला। पूर्व विधायक संजय शुक्ला यहां बीच में एक पुल का निर्माण करवा चुके हैं और अब इस सड़क का निर्माण होना है।
इस रोड पर बाधक मकानों को नगर निगम को तोड़ना था, लेकिन उससे पूर्व ही भाजपा के मंडल अध्यक्ष नितिन कश्यप और उपाध्यक्ष अजय बामरेले ने कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर अपने निजी बुलडोजर बुलवाए और तोड़-फोड़ करवा दी। लोग पूछते रहे और चिल्लाते भी रहे, लेकिन दोनों नेताओं पर इसका कोई फर्क नहीं पड़ा और वे केवल चालक को बुलडोजर चलाने के निर्देश देते रहे।
रिमूवल अधिकारी बोले-हमने कोई टीम नहीं भेजी... खास बात ये थी कि नेताओं के अपने तोड़फोड़ अभियान के पूर्व निगम के कुछ अधिकारी भी आए थे और मौका-मुआयना करके चले गए। लोग पूछते ही रहे कि क्या निगम ने इन नेताओं को मकानों की तोड़-फोड़ करने की सुपारी दे दी है? क्या निगम ने अब निजी तौर पर अतिक्रमण हटवाने का अभियान शुरू कर दिया है या फिर भाजपा नेता शहर में अपनी समानांतर सत्ता चला रहे हैं?
इस मामले में जब निगम के रिमूवल अधिकारी बबलू कल्याणे से बात की तो उन्होंने साफ तौर पर कहा कि उन्होंने कोई टीम तोड़-फोड़ के लिए नहीं भेजी। उन्हें पता भी नहीं है कि ऐसी कोई कार्रवाई होना है। न ही अधिकारियों ने उन्हें इस ओर कार्रवाई का कोई आदेश दिया है।
कम्युनिटी हॉल भी तोड़ दिया... नेताओं ने अपने बुलडोजर से मार्ग में बाधक कम्युनिटी हॉल भी तोड़ दिया। जबकि नियमानुसार सरकारी संपत्ति को तोड़ने या हटाने के लिए कलेक्टर की अनुमति की जरूरत होती है। न किसी की विनती सुनी और न किसी की फरियाद। लोग रोते-चिल्लाते रहे और नेताओं का बुलडोजर चलता रहा। खास बात ये थी कि इस दौरान पुलिस व्यवस्था नहीं थी। यदि कोई बवाल हो जाता तो कैसे संभलता, ये बड़ा सवाल है।
नगराध्यक्ष बोले-मुझे कोई जानकारी नहीं... इस मामले में भाजपा नगराध्यक्ष सुमित मिश्रा ने कहा कि मुझे इस मामले की कोई जानकारी नहीं है। नितिन से पूछकर बता पाऊंगा।
मामले में भाजपा मंडल अध्यक्ष नितिन कश्यप ने कहा कि वो तो लोगों को समझाने गए थे। बुल्डोजर तो निगम का ही था। मेरा कुछ भी नहीं था। लेकिन कश्यप के पास इस सवाल का जवाब नहीं था कि लोगों को समझाने में बुलडोजर लेकर जाने की जरूरत क्या थी?
60 से ज्यादा मकानों के हिस्सों को तोड़ा... कल भाजपा नेताओं के बुलडोजर ने अखाड़े से पोलोग्राउंड तक बन रही 60 फीट रोड में बाधक 60 से ज्यादा मकानों के अगले-पिछले हिस्सों को तोड़ा। किसी के कम तो किसी के ज्यादा हिस्से तोड़े गए।
इस दौरान विरोध भी हुआ, लेकिन नेताओं के साथ मौजूद कार्यकर्ताओं ने उन्हें चुप करा दिया। कई परिवार रोने लगे लेकिन न तो बच्चों के और न बड़ों के आंसुओं का इन नेताओं पर कोई असर पड़ा।
संबंधित समाचार

हाईप्रोफाइल बुकी आदेश राजपाल गिरफ्तार:मुंबई पुलिस की कार्रवाई

हाईवे पर सफाई के दौरान हादसा:तेज रफ्तार कार ने दंपती को कुचला; दोनों की मौत

एमपीसीए का आम जनता से ज्यादा वीआईपी पर फोकस

MP के 65 अस्पताल आयुष्मान योजना से बाहर:अब मरीजों को नहीं मिलेगा मुफ्त इलाज; इंदौर के इतने हॉस्पिटलों के नाम शामिल, देखें लिस्ट
सफाईकर्मियों की हड़ताल खत्म, सड़कों पर रौनक, बस्तियों में कचरे के ढेर:8 हजार से ज्यादा कर्मचारियों की काम पर वापसी मुख्य मार्ग चमके, कॉलोनियों में सफाई का इंतजार

मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन:पुलिस ने वॉटर कैनन से खदेड़ा

देखिये वीडियो, लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई:अधिकारी रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार; भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत केस दर्ज

कौन किस प्रोजेक्ट में, किससे कितना लेन-देन:अकाउंटेंट खोलेगा राज

अनुमति मिली नहीं बाजार तैयार:दोहरे रवैये से नाराज कांग्रस आज करेगी आईडीए का घेराव

जालसाज नवीन ओझा गैंग के गुर्गे क्राइम ब्रांच के निशाने पर:जेल में बंद बदमाश के भाई और बैंककर्मियों को नोटिस, तीन पीड़ितों के बयान

मनोज परमार के गुर्गों की गुंडागर्दी:अस्पताल में घुसकर की जमकर मारपीट

उपचुनाव के नतीजे:भाजपा उम्मीदवार ने सीएम का रिकॉर्ड तोड़ा; इतने लाख वोटों से जीतीं

ट्रांसमिशन, टायर और आईटी क्षेत्र के लिए इच्छुक है आरपीजी समूह:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से हर्ष गोयनका की जबलपुर रतलाम, सागर और उज्जैन में निवेश पर हुई चर्चा

CJP के प्रोटेस्ट से पहले पुलिस अलर्ट:गली-गली किया जा रहा अनाउंसमेंट; लोगों से की ये अपील

गरबे के नाम पर अश्लीलता और व्यावसायिक आयोजनों पर कसी जाए लगाम:विहिप-बजरंग दल ने सौंपा ज्ञापन; आयोजकों की जिम्मेदारी तय करने से लेकर पहचान-पत्र देखकर ही प्रवेश देने तक की मांग

विधासभा-1 में नशा भी नंबर-1 पर:मंत्री विजयवर्गीय के गढ़ में सत्तन गुरु ने खोला मोर्चा; बोले युवाओं का भविष्य बर्बाद कर रहा नशे का कारोबार

केंद्रीय मंत्री ने धार्मिक नगरी में किए बाबा के दर्शन:देश की सुख-समृद्धि के लिए की प्रार्थना

उज्जैन-इंदौर में फैला खान गैंग का जाल!:सनसनीखेज खुलासा

हाईटेंशन लाइन से टकराई दुर्गा प्रतिमा:करंट लगने से 4 लोग झुलसे

सरपंच का चुनाव लड़ने के लिए लिव-इन पार्टनर के घर से चुराया सोना:इस प्रदेश से गिरफ्तार; एक करोड़ से ज्यादा का माल बरामद
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!