खबर
Top News

शहर ही नहीं, अब गांव भी एमडी की गिरफ्त में

Khulasa First

Khulasa First

संवाददाता

19 दिसंबर 2025, 2:14 pm
शेयर करें:
शहर ही नहीं, अब गांव भी एमडी की गिरफ्त में

बड़ी मात्रा में जब्त हुए स्मैक, अफीम, डोडाचूरा, चरस, एमडी ड्रग्स, एलएसडी, कोकीन और अल्प्राजोलम जैसे नशीले पदार्थ

ड्रग्स तस्करी के जनवरी से अब तक 69 प्रकरण, 82 आरोपी गिरफ्त में

कार्रवाई में बड़ी मात्रा में पकड़ी ये ड्रग्स

राहुल यादव  99932-81971 खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
शहर में नशे का कारोबार किस हद तक पैर पसार चुका है, इसका खुलासा नारकोटिक्स विंग के ताजा आंकड़ों ने कर दिया है। सबसे ज्यादा खपत एमडी ड्रग्स की सामने आई है। वर्ष 2025 में 1 जनवरी से 18 दिसंबर तक पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत 69 प्रकरण दर्ज कर 82 ड्रग्स तस्करों को गिरफ्तार किया है।

इस दौरान बड़ी मात्रा में स्मैक, अफीम, डोडाचूरा, चरस, एमडी ड्रग्स, एलएसडी, कोकीन और अल्प्राजोलम जैसे नशीले पदार्थ बरामद हुए। नशे का यह नेटवर्क शहर के साथ ही अब गांवों तक फैल चुका है। सिर्फ एमडी ड्रग्स के ही 25 मामलों में भारी मात्रा में बरामदगी ने पुलिस की चिंता भी बढ़ाई है।

पुलिस अधिकारियों का कहना है एमडी ड्रग्स की सप्लाई चेन बेहद संगठित है, लेकिन लगातार कार्रवाई से तस्करों की कमर तोड़ी जा रही है। शहर को नशामुक्त करने के लिए अभियान और तेज किया जाएगा।

डेढ़ लाख की ड्रग्स के साथ तस्कर गिरफ्तार
क्राइम ब्रांच ने एमडी ड्रग्स के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। एडीसीपी राजेश दंडोतिया के अनुसार आरोपी नहरू खान निवासी आजाद नगर को मुखबिर की सूचना पर कल रात संजय सेतु के पास स्थित सुलभ कॉम्प्लेक्स के सामने से पकड़ा गया।

तलाशी में उसके पास से 1.60 लाख रुपए मूल्य की 16.13 ग्राम एमडी ड्रग्स बरामद हुई। 7वीं तक तक पढ़ा-लिखा नहरू दिहाड़ी मजदूर है। प्रारंभिक पूछताछ में उसने बताया वह सस्ते में ड्रग्स लाकर नशे के आदी लोगों को महंगे दामों पर इंदौर में ऑर्डर पर बेचता था।

हाईवे पर एमडी की खेप पकड़ी
सीबीएन की एमपी यूनिट ने महू-नसीराबाद हाईवे पर कार्रवाई कर 12 किलो से ज्यादा एमडी ड्रग्स के साथ एक तस्कर को पकड़ा। उक्त ड्रग्स प्रतापगढ़ से गुजरात ले जाई जा रही थी। यह कार्रवाई अंतरराज्यीय नेटवर्क पर बड़ा प्रहार मानी गई।

6 करोड़ से ज्यादा का नशा जब्त
नारकोटिक्स विंग ने हाल ही में एमडी ड्रग्स और अल्प्राजोलम के साथ दो आरोपियों को पकड़ा। राजस्थान से लाई जा रही यह खेप शहर में खपाने की तैयारी थी। उज्जैन निवासी मुश्ताक से करीब 5 करोड़ रुपए का अल्प्राजोलम पावडर जब्त हुआ, जिससे 30 लाख गोलियां बन सकती थीं। सप्लाई कोलकाता तक होना थी, जिसमें मंदसौर लिंक का भी खुलासा हुआ।

आईएसबीटी के पास एमडी सप्लायर धराया
नशे के खिलाफ चल रही मुहिम के तहत हीरा नगर पुलिस ने आईएसबीटी बस स्टैंड के पास से अरबाज उर्फ अब्बू अली निवासी मदीना नगर को गिरफ्तार किया। आरोपी के पास से 13.64 ग्राम एमडी ड्रग्स बरामद की गई, जिसकी कीमत करीब 1 लाख 40 हजार रुपए बताई जा रही है।

पुलिस के अनुसार आरोपी नशे का आदी है और तस्करों से एमडी ड्रग्स लाकर शहर में सप्लाई करता था। उसके लंबे समय से नशे के इस कारोबार में लिप्त रहकर छोटे स्तर पर नेटवर्क चलाने की जानकारी सामने आई है। आरोपी से यह पता लगाया जा रहा है कि वह किस-किस तस्कर से ड्रग्स लाता था, किन इलाकों में सप्लाई करता था और किन-किन लोगों को नशा बेचता था। पुलिस का दावा है कि पूछताछ के आधार पर नशे के नेटवर्क से जुड़े अन्य नामों का खुलासा हो सकता है। मामले में आगे और गिरफ्तारियां संभव हैं।

आंकड़ों में नशे की भयावह तस्वीर
स्मैक के 4 मामलों में 162.050 ग्राम
अफीम के 12 मामलों में 12.229 किलोग्राम
डोडाचूरा के 20 मामलों में 1723 किलो 720 ग्राम
चरस के 1 मामले में 244.020 ग्राम
एमडी ड्रग्स के 25 मामलों में 6 किलो 400 ग्राम एमडी व 16 किलो 500 ग्राम इसका घोल जब्त किया गया।
अन्य मादक पदार्थों पर हुई कार्रवाई…
एलएसडी के 2 मामलों में 35 टिकट
गांजे के 2 मामलों में 390 पौधे
अल्प्राजोलम के 2 मामलों में 20 किलो पावडर व 1095 टेबलेट (73 स्ट्रिप)
कोकीन के 1 मामले में 31.85 ग्राम जब्ती की गई।

नीमच में एमडी फैक्ट्री का खुलासा
नीमच जिले के रामपुरा थाना क्षेत्र में अवैध एमडी फैक्ट्री पर रेड में 2.85 किलो तैयार एमडी, 10-12 किलो ड्रग मिश्रण, केमिकल, ड्रायर और उपकरण जब्त किए गए। अनुमानित कीमत 30 करोड़ रुपए आंकी गई। तीन आरोपी गिरफ्तार हुए। एक अन्य मामले में 1.20 करोड़ की एमडी के साथ डिलीवरीबॉय राधेश्याम को पकड़ा गया।

टैग:

संबंधित समाचार

एशिया में भारत का बढ़ा दबदबा
Top News

एशिया में भारत का बढ़ा दबदबा:क्षेत्रीय प्रभाव के मामले में इस स्थान पर पहुंचा; पावर स्कोर बढ़कर हुआ इतना

5 minutes ago
विशाल बढ़त हासिल करने के बावजूद भारतीय टीम जीत दर्ज नहीं कर सकी
Top News

विशाल बढ़त हासिल करने के बावजूद भारतीय टीम जीत दर्ज नहीं कर सकी:डेरिल मिचेल और ग्लेन फिलिप्स की जुझारू बल्लेबाजी ने न्यूजीलैंड को हार से बचा लिया

12 minutes ago
वीडियो देखिये, फर्नीचर की दुकान में भीषण आग से हड़कंप
Top News

वीडियो देखिये, फर्नीचर की दुकान में भीषण आग से हड़कंप:दमकल की आठ से ज्यादा गाड़ियां पहुंचीं मौके पर

29 minutes ago
शहर को जाम से मुक्ति देने वाले फ्लाईओवर ही बने मुसीबत
Top News

शहर को जाम से मुक्ति देने वाले फ्लाईओवर ही बने मुसीबत:डेडलाइन खत्म फिर भी काम बाकी; जनता भुगत रही ट्रैफिक जाम की सजा

36 minutes ago
खड़े ट्रक में घुसी तेज रफ्तार बोलेरो
Top News

खड़े ट्रक में घुसी तेज रफ्तार बोलेरो:आर्मी जवान सहित 3 की मौत; मृतकों में दो सगे भाई शामिल

about 1 hour ago
ट्रैफिक नियम तोड़े तो घर पहुंचेगी पुलिस
Top News

ट्रैफिक नियम तोड़े तो घर पहुंचेगी पुलिस:सत्यापन के बाद चालानी कार्रवाई; वरिष्ठ अधिकारी कर रहे मॉनिटरिंग

about 1 hour ago
मेट्रो की टाइमिंग में बड़ा बदलाव
Top News

मेट्रो की टाइमिंग में बड़ा बदलाव:अब सुबह नहीं दोपहर इतनी बजे से दौड़ेगी ट्रेन; रात 9 बजे तक मिलेगी सुविधा

about 1 hour ago
जलसंकट के बीच फूटी नर्मदा की पाइपलाइन
Top News

जलसंकट के बीच फूटी नर्मदा की पाइपलाइन:एक साल पहले डाली गई थी नई लाइन; सड़क पर बहा हजारों लीटर पानी

about 1 hour ago
वीडियो देखिये, जनता क्वार्टर में प्रशासन की बड़ी कार्रवाई
Top News

वीडियो देखिये, जनता क्वार्टर में प्रशासन की बड़ी कार्रवाई:चार घंटे में 90 फीसदी आवास ध्वस्त; भारी पुलिस बल तैनात

about 2 hours ago
कर्ज के बोझ तले दबे इंटीरियर डिजाइनर ने दी जान
Top News

कर्ज के बोझ तले दबे इंटीरियर डिजाइनर ने दी जान:पिता के आने से पहले ही खत्म कर ली जिंदगी; रात में भाइयों से कही थे ऐसी बात

about 2 hours ago
दानवीरों की देशभर की सूची में इंदौर के उद्योगपति का भी नाम
Top News

दानवीरों की देशभर की सूची में इंदौर के उद्योगपति का भी नाम:एक साल में इतना बढ़ाया दान; लगातार छठी बार हुरुन लिस्ट में शामिल

about 2 hours ago
भीषण सड़क हादसा
Top News

भीषण सड़क हादसा:ओवरटेक के दौरान आमने-सामने भिड़ीं दो कारें; इकलौते बेटे की मौत, एक दिन पहले खरीदी थी कार

about 2 hours ago
वीडियो देखिये, शहर की इस कॉलोनी में बुलडोजर कार्रवाई
Top News

वीडियो देखिये, शहर की इस कॉलोनी में बुलडोजर कार्रवाई:पुलिस बल के साथ पहुंची नगर निगम की टीम; हटेंगे 62 निर्माण, 25 मकान तोड़े

about 2 hours ago
पूर्व CM का गढ़...अस्पताल में नहीं होती डेंगू की जांच
Top News

पूर्व CM का गढ़...अस्पताल में नहीं होती डेंगू की जांच:UPSC की तैयारी कर रही अंकिता की डेंगू से मौत

about 17 hours ago
किसान के शव के साथ सड़क पर उतरे परिजन
Top News

किसान के शव के साथ सड़क पर उतरे परिजन:चार घंटे बाद खुला जाम, पुलिस जांच पर टिकी निगाहें

about 18 hours ago
रात दो बजे आरक्षक को लगी गोली
Top News

रात दो बजे आरक्षक को लगी गोली:न हमलावर का पता, न वजह का खुलासा!

about 18 hours ago
क्या डीजीपी कैलाश मकवाना का कार्यकाल तीन महीने बढ़ जाएगा
Top News

क्या डीजीपी कैलाश मकवाना का कार्यकाल तीन महीने बढ़ जाएगा:राज्य सरकार ने भेजा केंद्र को प्रस्ताव

about 18 hours ago
इतिहास की रियासत पर लाखों रुपए खर्च
Top News

इतिहास की रियासत पर लाखों रुपए खर्च:फिर भी नहीं संवरा राजमहल!

about 19 hours ago
नशे की लत पूरी करने के लिए बना ड्रग्स सप्लायर
Top News

नशे की लत पूरी करने के लिए बना ड्रग्स सप्लायर:गार्डन के पास पुलिस को देखकर भागने लगा आरोपी; घेराबंदी कर पकड़ा

about 19 hours ago
बचपन के मित्र के निधन से दुखी मंत्री मिलन समारोह में नहीं पहुंचे
Top News

बचपन के मित्र के निधन से दुखी मंत्री मिलन समारोह में नहीं पहुंचे:मौन रखकर दी श्रद्धांजलि; हजारों कार्यकर्ताओं की मौजूदगी में सादगी से हुआ आयोजन, वरिष्ठ कार्यकर्ताओं का सम्मान

about 19 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!