भाजपा नेता ही नहीं, बाप-बेटों ने बुजुर्ग को भी लगाई चपत
Khulasa First
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
भाजपा नेता को 52 लाख की चपत लगाकर फरार हुए जालसाज पिता-पुत्र को भले ही हीरानगर पुलिस पकड़ नहीं पाई है, लेकिन दोनों की एक और नई करतूत का खुलासा हुआ है। पता चला है कि इनके खिलाफ एक युवती ने शिकायत की है। उसने बताया कि आरोपियों ने उसके बुजुर्ग पिता को झांसे में लेकर पहले तो लोन दिलवाया, बाद में उसमें से एक मोटी रकम लेकर फर्जी एफडी के दस्तावेज बनाकर दे दिए।
उल्लेखनीय है कि भाजपा नेता सुरजीत सिंह वालिया निवासी सुखलिया को झांसे में लेकर मंगल नगर निवासी भगवान सिंह पिता चंदन सिंह भदौरिया (60) और उसके बेटे गोपाल सिंह ने ठग लिया था। उन्होंने 10 दिसंबर को केस दर्ज कराया था।
कहना था कि आरोपियों ने उनके ज्यादा ब्याज के पुराने 85 लाख के बकाया लोन को पटाने के लिए कम ब्याज का मंगल नगर स्थित कोटक महिंद्रा बैंक से ओडी लोन दिलवाकर बैंक के अधिकारियों और कर्मचारियों की मदद से उनके 52 लाख हड़प लिए।
एफडी की फर्जी रसीद भी दे दी
बताते हैं पिछले दिनों ही एक अन्य शिकायत शाम नगर मेन निवासी खुशबू पिता सेवालाल ने की है। उसने आरोप लगाया कि मेरे पिता को 12 लाख रुपए लोन की जरूरत थी। उनका परिचय मंगल नगर में ही कोटक महिंद्रा बैंक के ऊपर रहने वाले बैंक के सेल्स मैनेजर गोपाल सिंह से हुआ।
गोपाल सिंह ने मेरे पिता को झांसे में लेते हुए कहा कि आपको भविष्य में भी रुपयों की जरूरत पड़ सकती है। आप 30 लाख रुपए का लोन ले लो। ब्याज भी कम रहेगा और मैं आसानी से करवा दूंगा। भरोसे में आए पिता ने गोपाल सिंह को उनके लोन संबंधी दस्तावेज दे दिए।
इसके बाद गोपाल सिंह ने आए पैसों में से कोटक महिंद्रा बैंक में 18 लाख रुपए की एफडी 13 दिसंबर 2024 को करवा दी। मेरे पिता को यह कहकर झांसे में लिया कि 365 दिन (13 दिसंबर 2025 तक) रोजाना का 2.10 प्रतिशत का ब्याज उनके जमा रुपयों पर मिलेगा।
भरोसा दिलाने के लिए उसने एफडी की फर्जी रसीद भी उन्हें दे दी। इस पूरे खेल में गोपाल सिंह का साथ उसके पिता भगवान सिंह भदौरिया ने दिया। मामले की हीरानगर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। टीआई सुशील पटेल के अनुसार आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हुई है। तलाश की जा रही है।
संबंधित समाचार

सिम एक्टिवेशन के नाम पर साइबर ठगी:आईटी कर्मचारी के खाते से लाखों उड़ाए

जहरीले पानी से मरने वालों के घर पहुंची कांग्रेस:मृतकों के परिजन ने कहा- हादसे के दोषियों को सजा मिलना चाहिए

देखिए वीडियो, राजघाट पहुंचा विपक्ष:इन नेताओं को अंदर जाने की अनुमति; बापू को दी श्रद्धांजलि, सीईसी के इस्तीफे पर तीसरे दिन भी प्रदर्शन

देखिए वीडियो, सर्वपितृ अमावस्या पर मुस्लिम महिला करेगी पितृ तर्पण:पूर्वजों के सम्मान का लिया संकल्प

फिटनेस व्यवस्था हुई ठप चालकों की ‘चेकिंग’ तेज:सरकारी वेबसाइट पर फिटनेस सुविधा महीनों से बाधित होने का दावा

एमटी क्लॉथ मार्केट में बंपर अमृत उपहार योजना का मुख्य ड्रॉ संपन्न:व्यापारियों को मिले 251 आकर्षक उपहार; दलालों के लिए रखे गए थे 31 विशेष पुरस्कार

मध्यप्रदेश में निवेश करेगा आरपीजी समूह:ट्रांसमिशन, टायर,आईटी सेक्टर पर सीएम डॉ. मोहन यादव से हर्ष गोयनका की चर्चा

चाचा 420 की साजिश का शिकार आरिफ अली:एक बार एनडीपीएस एक्ट के झूठे केस में फंसा चुका; फिर दे रहा धमकी

बैंक बिल्डिंग के जर्जर छज्जे हटाए:प्लास्टर गिरने के बाद निगम की कार्रवाई; समय-सीमा में नहीं हुआ काम

नकली तंबाकू का नेटवर्क खंगाल रही सराफा पुलिस:आरोपी ने लिया कृष्णा ट्रेडर्स का नाम; पैकिंग रोल और लेबल के स्रोत की भी होगी जांच

कार से टक्कर के बाद बाइक सवार नशेड़ी ने फोड़ा कांच:घटना के बाद दोनों पक्ष को थाने ले गई पुलिस; मारपीट का वीडियो वायरल

गैंगस्टर सतीश भाऊ और उसके गुर्गों के खिलाफ क्राइम ब्रांच में दर्ज हुई शिकायत:लाखों रुपए वसूलने के मामले में; प्रॉपर्टी सेटलमेंट के नाम पर लिए, अब धमका रहे हैं फरियादी को

टूरिज्म फीलिंग नहीं हीलिंग भी:सीएम डॉ. मोहन यादव

जय श्रीकृष्ण या 'जेएसके' या जय श्रीकृष्णा

दोस्तों के साथ ओडिशा गया गणेश लापता:जांच पर उठे सवाल

ड्रग्स तस्करी की 48.50 लाख की कमाई पर सफेमा का शिकंजा:पहले से 13 केस दर्ज; जिनमें से तीन एनडीपीएस एक्ट के

पेट्रोल पंप से की रेकी और रास्ते में लूट लिया:काका तमने जो नोट दिया वी नकली है कहकर रोका था किसान को

बंटी नागर खुदकुशी कांड में बॉबी छाबड़ा की हुई एंट्री:मामला छोटा बांगड़दा हाईराइज बिल्डिंग के 35 करोड़ के लेनदेन का

चंदर की मौत का गुस्सा:कोर्ट में बदमाश सूरज जाट पर बरसीं चप्पलें

तस्कर रेहान गिरफ्तार पुलिस ने आखिरकार दबोचा:नाना के ड्रग्स नेटवर्क की अहम कड़ी
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!