कानूनी गलती नहीं पुख्ता विवेचना हो: धारा 50 पर जीआरपी का हाई-वोल्टेज प्रशिक्षण दोषसिद्धि बढ़ाने का ब्लूप्रिंट तैयार
Khulasa First
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
इंदौर नशे के खिलाफ निर्णायक लड़ाई को और धार देने के लिए जीआरपी ने एनडीपीएस एक्ट पर तकनीकी प्रशिक्षण आयोजित किया। कार्यालय पुलिस अधीक्षक रेल, इंदौर में हुए एक दिवसीय विशेष सत्र में संदेश दिया गया कि कानूनी गलती नहीं, पुख्ता विवेचना हो।पुलिस अधीक्षक रेल पद्म विलोचन शुक्ल के मार्गदर्शन में आयोजित प्रशिक्षण में समस्त थाना/चौकी प्रभारी सहित अपराध शाखा के 21 अधिकारी-कर्मचारी शामिल हुए।
एनडीपीएस एक्ट अत्यंत संवेदनशील कानून: विशेषज्ञों ने बताया कि एनडीपीएस एक्ट अत्यंत संवेदनशील कानून है, जहां प्रक्रिया की छोटी-सी चूक भी केस को अदालत में कमजोर कर सकती है। खासतौर पर धारा 50, जो आरोपी के मौलिक अधिकारों से सीधे जुड़ी है।
प्रशिक्षण में शासकीय अधिवक्ता अभिजीत राठौर और केंद्रीय जेल इंदौर के विधि अधिकारी अकरम शेख ने धाराएं 41, 42, 43 और 50 को केस-लॉ के साथ विस्तार से समझाया। तलाशी की विधि, मेमो तैयार करने की बारीकियां, पंच गवाहों की भूमिका, इलेक्ट्रॉनिक व तकनीकी साक्ष्यों का महत्व और न्यायालय की अपेक्षाओं पर विशेष फोकस रहा। समूह चर्चा, केस स्टडी और प्रश्नोत्तर सत्र में विवेचकों की शंकाओं का मौके पर समाधान किया गया।
तकनीकी मजबूती ही जीत की कुंजी
पुलिस अधीक्षक शुक्ल ने कहा कि एनडीपीएस मामलों में तकनीकी मजबूती ही जीत की कुंजी है। यह प्रशिक्षण जीआरपी को त्रुटिरहित विवेचना के लिए तैयार करेगा। वक्ताओं ने भी स्पष्ट किया कि धारा 50 का विधिसम्मत पालन न हो तो मजबूत बरामदगी भी कमजोर पड़ सकती है। जीआरपी की यह पहल अधिकारियों की क्षमता बढ़ाने की दिशा में अहम कदम मानी जा रही है, जिससे नशे के खिलाफ कार्रवाई अदालत की कसौटी पर और अधिक मजबूत होगी।
संबंधित समाचार

इंडिया-वेस्टइंडीज T20 मुकाबला:स्टेडियम में तैयारियां तेज; पिच से सुरक्षा तक इंतजाम शुरू, फैंस में भारी उत्साह

MP के युवाओं के लिए सुनहरा मौका:कांस्टेबल ड्राइवर के पदों पर निकली भर्ती; जानिए आवेदन की पूरी प्रोसेस

मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे पर अड़े राहुल गांधी:जंतर-मंतर जाने को लेकर पुलिस से बहस; प्रियंका का सड़क पर लेटकर धरना

रिकॉर्ड में एक दुकान, मौके पर अवैध मल्टी खड़ी कर डकार गए एमओएस:जोन-13 में बिल्डर की धांधली- नक्शा बदलकर लाखों का राजस्व डुबाया

बाउंड ओवर नोटिस से नाराज 28 पार्षदों का सामूहिक इस्तीफा:आधी रात थाने पर धरना; इनके पहुंचने पर माने

MP में बढ़ा हुआ बस किराया कम करने की तैयारी:मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को दिए ये निर्देश

मंदिर से चोरी अष्टधातु प्रतिमाएं बरामद:पुलिस ने आरोपी को पकड़ा; चार साथियों के नाम का खुलासा

बैंक अधिकारी बनकर नगर निगम ठेकेदार से ठगी:खाते से उड़ाए हजारों रुपए; शिकायत के बाद केस दर्ज

परिवार ने कलेक्टर से लगाई गुहार:धमकी और मानसिक प्रताड़ना की शिकायत; सरकारी के बाद अब निजी जमीन पर कब्जे का आरोप

MP में पटवारियों पर कार्रवाई के बाद बढ़ा विवाद:4 सस्पेंड; 52 को सेवा समाप्ति का नोटिस, काम बंद करने की दी चेतावनी

3 साल से स्पीड ब्रेकर की मांग अधूरी, लोग नाराज:स्कूटी से गिरकर महिला हो चुकी है घायल

जनसुनवाई में अधिकारियों को सौंपा दूषित पानी का गिफ्ट:नगर निगम की नाकामी; 6 महीने से गंदा पानी पीने को मजबूर है जनता

देखिए वीडियो, पांच मंजिला इमारत ढही:इतने लोगों के दबे होने की आशंका; दो बच्चे सुरक्षित निकाले गए, रेस्क्यू जारी

सड़कों पर पसरी गंदगी, गलियों में न झाड़ू लगी, न पहुंची कचरा गाड़ियां:नंबर वन शहर की सफाई व्यवस्था बेपटरी

कांग्रेस पार्षद का निधन:अस्पताल में तोड़ा दम; मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने दी श्रद्धांजलि

आटा चक्की चलाते-चलाते प्रॉपर्टी लाइन का बड़ा ब्रोकर बन गया गुड्डा:बंटी नागर ने भी निभाया याराना; दोनों ने जमकर कूटा माल

फर्नीचर गोदाम में लगी भीषण आग:करोड़ों रुपए का सामान जलकर हुआ राख; 7 फायर ब्रिगेड मौके पर

तू गलत कर रहा है हमें तो प्लॉट लग रहा है:विकास जरिया को धमकाने की रिकॉर्डिंग आई सामने

रावण दहन के विरोध में समाज:इतने आयोजकों को कानूनी नोटिस; कहा-‘प्रथा बंद करें, नहीं तो आंदोलन करेंगे’

40 साल से बसे 400 परिवार सरकारी रिकॉर्ड और मूलभूत सुविधाओं से बाहर:स्वामित्व योजना में राऊ की एक भी रजिस्ट्री नहीं
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!