खबर
इंदौर

भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ा ग्राम पंचायत सनावदिया स्थित नीलगिरि परिसर

Khulasa First

Khulasa First

संवाददाता

03 दिसंबर 2025, 7:06 pm
शेयर करें:
भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ा ग्राम पंचायत सनावदिया स्थित नीलगिरि परिसर

पीएम आवास योजना में बनी तीनों इमारतों के रहवासी मूलभूत सुविधाओं को तरसे

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत ग्राम पंचायत सनावदिया स्थित नीलगिरि परिसर में बनी तीनों इमारतों के रहवासी 18 प्रतिशत ब्याज दर पर वर्षों की मेहनत की कमाई से खरीदी संपत्ति को लेकर खुद को ठगा-सा पा रहे हैं। भ्रष्टाचार, सुरक्षा व मेंटेनेंस के अभाव के चलते रहवासी नर्क-सा जीवन जीने को मजबूर हैं। अपनी समस्याओं को लेकर मंगलवार को सैकड़ों रहवासी कलेक्ट्रेट पहुंचे और प्रदर्शन कर ज्ञापन सौंपा।

एसडीएम प्रियंका चौरसिया और तहसीलदार कमलेश कुशवाह ने कलेक्टर परिसर में नारेबाजी कर रहे रहवासियों से अलग-अलग वार्ता की, लेकिन रहवासी कलेक्टर से मिलने के लिए अड़े रहे। इसके बाद तहसीलदार कुशवाह ने कलेक्टर शिवम वर्मा से चर्चा कर 10 सदस्यों के प्रतिनिधिमंडल को मिलने की व्यवस्था कराई। रहवासियों ने चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगें नहीं मानी गईं तो शांतिपूर्ण लोकतांत्रिक आंदोलन और नेमावर रोड पर चक्काजाम करेंगे, जिसकी पूरी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी। रहवासियों ने नगर निगम और प्रधानमंत्री आवास निर्माण कंपनी पर गंभीर आरोप लगाते हुए ज्ञापन सौंपा, जिसमें निर्माण में भ्रष्टाचार, मेंटेनेंस के नाम पर गड़बड़ी एवं सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सवाल उठाए। इस दौरान विनीत तिवारी, पूजा विश्वकर्मा, अभिषेक जाट, राखी गढ़वाल, नीलम अग्रवाल आदि उपस्थित थे।

परिसर बना जंगल, सीसीटीवी बंद
रहवासियों के मुताबिक परिसर में सुरक्षा व्यवस्था ध्वस्त है। चाकू लेकर घूमते गुंडे, खुले में बिकता नशा, रोजाना चोरी और संदिग्ध वारदातों ने यहां के रहवासियों का जीना दूभर कर दिया है। बच्चे-बुजुर्ग व महिलाएं घर से निकलने से डरते हैं। सीसीटीवी कैमरे बंद हैं, जिससे परिसर की निगरानी नहीं हो पाती और न ही सुरक्षा व्यवस्था है। पूजा विश्वकर्मा ने बताया परिसर की बाउंड्रीवॉल नहीं है, जिससे आपराधिक प्रवृत्ति वाले लोगों का आना-जाना आसान हो गया है। उन्होंने पुलिस चौकी और स्थायी पुलिस बीट स्थापित करने की भी मांग की।

मेंटेनेंस का अभाव, पानी की भी किल्लत
रहवासियों ने बताया परिसर में पानी की समस्या चरम पर है। नर्मदा लाइन से पानी नहीं मिल रहा, बोरिंग की व्यवस्था नहीं है, जिससे मंजिल-दर-मंजिल बाल्टियों में पानी लेकर चढ़ना पड़ता है। बगीचे उजाड़ हैं।
पीएम आवास बने अभिशाप: रहवासी नीलम अग्रवाल ने बताया सरकार ने सुरक्षित घर देने का वादा किया था, लेकिन स्थिति इसके ठीक विपरीत है। रहवासियों की मांग है कि बुनियादी सुविधाएं मुहैया कराई जाए या उन्हें ब्याज समेत घर की कीमत वापस की जाए, ताकि वे कहीं और सुरक्षित आवास खरीद सकें।

समस्याएं जल्द दूर करेंगे...
नीलगिरि परिसर के रहवासियों की शिकायतों को हम गंभीरता से ले रहे हैं। उपयंत्री अविनाश राय और पीएम आवास टीम संतोषी गुप्ता को जल्द शिविर लगाकर बोरिंग सहित सभी समस्याएं हल करने के निर्देश दिए हैं।
शिवम वर्मा, कलेक्टर

टैग:

संबंधित समाचार

देखिए वीडियो, सर्वपितृ अमावस्या पर मुस्लिम महिला करेगी पितृ तर्पण
Top News

देखिए वीडियो, सर्वपितृ अमावस्या पर मुस्लिम महिला करेगी पितृ तर्पण:पूर्वजों के सम्मान का लिया संकल्प

20 minutes ago
फिटनेस व्यवस्था हुई ठप चालकों की ‘चेकिंग’ तेज
Indore

फिटनेस व्यवस्था हुई ठप चालकों की ‘चेकिंग’ तेज:सरकारी वेबसाइट पर फिटनेस सुविधा महीनों से बाधित होने का दावा

30 minutes ago
एमटी क्लॉथ मार्केट में बंपर अमृत उपहार योजना का मुख्य ड्रॉ संपन्न
Top News

एमटी क्लॉथ मार्केट में बंपर अमृत उपहार योजना का मुख्य ड्रॉ संपन्न:व्यापारियों को मिले 251 आकर्षक उपहार; दलालों के लिए रखे गए थे 31 विशेष पुरस्कार

41 minutes ago
मध्यप्रदेश में निवेश करेगा आरपीजी समूह
Top News

मध्यप्रदेश में निवेश करेगा आरपीजी समूह:ट्रांसमिशन, टायर,आईटी सेक्टर पर सीएम डॉ. मोहन यादव से हर्ष गोयनका की चर्चा

about 1 hour ago
चाचा 420 की साजिश का शिकार आरिफ अली
Top News

चाचा 420 की साजिश का शिकार आरिफ अली:एक बार एनडीपीएस एक्ट के झूठे केस में फंसा चुका; फिर दे रहा धमकी

about 1 hour ago
बैंक बिल्डिंग के जर्जर छज्जे हटाए
Top News

बैंक बिल्डिंग के जर्जर छज्जे हटाए:प्लास्टर गिरने के बाद निगम की कार्रवाई; समय-सीमा में नहीं हुआ काम

about 1 hour ago
नकली तंबाकू का नेटवर्क खंगाल रही सराफा पुलिस
Top News

नकली तंबाकू का नेटवर्क खंगाल रही सराफा पुलिस:आरोपी ने लिया कृष्णा ट्रेडर्स का नाम; पैकिंग रोल और लेबल के स्रोत की भी होगी जांच

about 1 hour ago
कार से टक्कर के बाद बाइक सवार नशेड़ी ने फोड़ा कांच
Top News

कार से टक्कर के बाद बाइक सवार नशेड़ी ने फोड़ा कांच:घटना के बाद दोनों पक्ष को थाने ले गई पुलिस; मारपीट का वीडियो वायरल

about 1 hour ago
गैंगस्टर सतीश भाऊ और उसके गुर्गों के खिलाफ क्राइम ब्रांच में दर्ज हुई शिकायत
Top News

गैंगस्टर सतीश भाऊ और उसके गुर्गों के खिलाफ क्राइम ब्रांच में दर्ज हुई शिकायत:लाखों रुपए वसूलने के मामले में; प्रॉपर्टी सेटलमेंट के नाम पर लिए, अब धमका रहे हैं फरियादी को

about 1 hour ago
टूरिज्म फीलिंग नहीं हीलिंग भी
Top News

टूरिज्म फीलिंग नहीं हीलिंग भी:सीएम डॉ. मोहन यादव

about 1 hour ago
जय श्रीकृष्ण या 'जेएसके' या जय श्रीकृष्णा
Top News

जय श्रीकृष्ण या 'जेएसके' या जय श्रीकृष्णा

about 1 hour ago
दोस्तों के साथ ओडिशा गया गणेश लापता
Indore

दोस्तों के साथ ओडिशा गया गणेश लापता:जांच पर उठे सवाल

about 1 hour ago
ड्रग्स तस्करी की 48.50 लाख की कमाई पर सफेमा का शिकंजा
Top News

ड्रग्स तस्करी की 48.50 लाख की कमाई पर सफेमा का शिकंजा:पहले से 13 केस दर्ज; जिनमें से तीन एनडीपीएस एक्ट के

about 1 hour ago
पेट्रोल पंप से की रेकी और रास्ते में लूट लिया
Top News

पेट्रोल पंप से की रेकी और रास्ते में लूट लिया:काका तमने जो नोट दिया वी नकली है कहकर रोका था किसान को

about 1 hour ago
बंटी नागर खुदकुशी कांड में बॉबी छाबड़ा की हुई एंट्री
Top News

बंटी नागर खुदकुशी कांड में बॉबी छाबड़ा की हुई एंट्री:मामला छोटा बांगड़दा हाईराइज बिल्डिंग के 35 करोड़ के लेनदेन का

about 2 hours ago
चंदर की मौत का गुस्सा
Top News

चंदर की मौत का गुस्सा:कोर्ट में बदमाश सूरज जाट पर बरसीं चप्पलें

about 2 hours ago
तस्कर रेहान गिरफ्तार पुलिस ने आखिरकार दबोचा
Top News

तस्कर रेहान गिरफ्तार पुलिस ने आखिरकार दबोचा:नाना के ड्रग्स नेटवर्क की अहम कड़ी

about 2 hours ago
पटाखा बाजार में आवंटन से पहले निर्माण
Top News

पटाखा बाजार में आवंटन से पहले निर्माण:नियम अनुमति और प्रशासनिक कार्रवाई पर सवाल

about 2 hours ago
मुस्लिमों ने घर में घुसकर ऑटो चालक की बल्ली से की पिटाई
Indore

मुस्लिमों ने घर में घुसकर ऑटो चालक की बल्ली से की पिटाई:पंडाल में माताजी का बैनर लगाने को लेकर बवाल

about 2 hours ago
किराना दुकानदार पर  छात्रा से छेड़छाड़ का आरोप
Top News

किराना दुकानदार पर छात्रा से छेड़छाड़ का आरोप:‘आई लव यू’ लिखा पेन देने के बाद हाथ दबाने की शिकायत

about 2 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!