ब्राह्मण बेटियों पर बयान देने वाले आईएएस मामले में हुआ नया खुलासा
Khulasa First
संवाददाता

फर्जी फैसले का ‘गुरु’ कौन? निलंबित जज ने खुद मांगी अग्रिम जमानत, एसआईटी सतर्क
खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
फर्जी फैसला कांड एक बार फिर सुर्खियों में है। आरक्षण पर ब्राह्मण बेटियों को लेकर विवादित टिप्पणी करने वाले आईएएस संतोष वर्मा को क्लीनचिट देने वाले तत्कालीन स्पेशल जज विजेंद्रसिंह रावत खुद मुश्किलों में घिर गए हैं। हाई कोर्ट से पूछताछ की अनुमति मिलते ही रावत ने सेशन कोर्ट में अग्रिम जमानत की अर्जी लगा दी है। इधर, पुलिस व एसआईटी ने साफ कर दिया कि जमानत का विरोध करेंगे।
जज रावत को हाई कोर्ट ने लगभग 20 दिन पहले ही निलंबित किया था। पुलिस लंबे समय से रावत को मुख्य संदेही मान रही थी और इसी के चलते पूछताछ की अनुमति भी मांगी गई थी। अनुमति मिलते ही रावत सतर्क हो गए और कोर्ट में अग्रिम जमानत की याचिका लगा दी।
खुद फरियादी और अब खुद संदेही भी
इस मामले का सबसे रोचक पहलू यह है कि रावत ने ही 2021 में थाने में रिपोर्ट लिखवाई थी। यानी शुरुआत में वे फरियादी थे, लेकिन जांच आगे बढ़ी तो उसी केस में संदेह की सूई उन्हीं पर आकर टिक गई। सूत्रों के मुताबिक रावत की गिरफ्तारी होने पर जिला कोर्ट के एक अन्य निलंबित जज की मुश्किलें भी बढ़ सकती हैं, क्योंकि इसी जज के जरिये रावत और आईएएस वर्मा के संबंध गहरे हुए थे।
मोबाइल में छिपा राज, 5 बार एक ही बहाना
एसआईटी ने बताया रावत के कोर्टरूम से हार्ड डिस्क रिकवर कर फर्जी फैसले की कॉपी निकाल ली गई थी। टाइपिस्ट नीतू सिंह से जब्त पेनड्राइव की भी फोरेंसिक रिकवरी हो चुकी है। अब असली राज रावत के मोबाइल में बताया जा रहा है, लेकिन पांच बार नोटिस भेजने के बाद भी रावत का एक ही जवाब है कि मोबाइल टूट गया है। जमानत पर रोक लगी तो एसआईटी को गहन पूछताछ का मौका मिलेगा, जिससे फर्जी फैसले के नेटवर्क की कई परतों का खुलासा होने की उम्मीद है।
संबंधित समाचार

तीन साल से स्पीड ब्रेकर का इंतजार कर रहे रहवासी:स्कूटी से गिरकर महिला घायल; कई बार शिकायत के बाद भी पूरी नहीं हुई मांग

3 फिटनेस क्लबों पर CGST विभाग की बड़ी कार्रवाई:1 करोड़ की टैक्स चोरी का खुलासा

दो साल से फरार आरोपी गिरफ्तार:100 करोड़ से ज्यादा की ठगी का आरोप; ऐसे लगाया लोगों को चूना

तेज रफ्तार एंबुलेंस ने दो कारों को मारी टक्कर:मची अफरा-तफरी; हादसे के बाद चालक फरार

‘महाकाल का जयकारा’ लगाकर भक्तों ने ग्रहण की महाप्रसादी

व्यापारिक जहाज पर हमला:इतने भारतीय घायल; 19 क्रू मेंबर थे सवार, हमले तुरंत रोकने की मांग

अब नपती के बाद फिर जमीन आवंटन की प्रक्रिया पर उठे सवाल:पटाखा बाजार पर 1 करोड़ से ज्यादा की राशि बकाया

बाधा हटाने पर विवाद 9 गिरफ्तार:मीडियाकर्मियों को कवरेज से रोका

देखिए वीडियो, सीईसी के इस्तीफे की मांग पर रातभर डटे युवा:हाथों में संविधान और महात्मा गांधी की तस्वीरें; भूख हड़ताल की तैयारी

तेज रफ्तार यात्री बस खेत में घुसी:एक की मौत; चार यात्री गंभीर घायल

क्रेडिट कार्ड पॉइंट्स के नाम पर लाखों की ठगी:बैंक अधिकारी बनकर महिला ने भेजा फर्जी ऐप; दो कार्ड से किए 3 ट्रांजेक्शन

गंदे पानी की बोतल लेकर जनसुनवाई में पहुंचे पार्षद:बोले- 6 महीने से परेशान हैं रहवासी; नेता प्रतिपक्ष बोलीं- भागीरथपुरा 2.0 नहीं होने देंगे

शेरेटन होटल के पीछे फैला गंदगी का साम्राज्य:ढाई लाख का जुर्माना ठोंका

बॉम्बे अस्पताल के बाहर ‘नकली साहबों' का राज ठोंक रहे लॉक:वैगन-आर का पहिया लॉक कर वसूले 500 रुपए

देखिए वीडियो, सीएम यूथ कॉन्क्लेव में मुख्यमंत्री के सामने पहुंचा रोबोट:हाथ मिलाया; फिर करने लगा कदमताल

दवा से ज्यादा साहब के दस्तखत की कीमत:लालफीताशाही में फंसी बीमित श्रमिकों की जिंदगी

विदेशी नंबर चलाता था बंटी नागर:आखिर कहां गया तीसरा मोबाइल

अनंत चतुर्दशी में उत्कृष्ट ड्यूटी करने वाले 19 पुलिसकर्मी सम्मानित:कमिश्नर ने प्रशस्ति पत्र और नगद पुरस्कार देकर बढ़ाया हौसला

डांसिंग कॉप पर लगाए गंभीर आरोप:मनचला बताकर चैटिंग का दावा; पत्नी बोली- पति कर रहे बदनाम

डीजे पर रोक लगाने के लिए कलेक्टर को दिया गया ज्ञापन:पूर्व अनुमति और साउंड मीटर से निगरानी हो
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!