लापरवाही ने ले ली जान मचान से गिरकर पेंटर की मौत: हादसे के बाद खर्च बचाने के इरादे से घायल को 2 घंटे घुमाता रहा ठेकेदार
Khulasa First
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट…इंदौर।
मल्हारगंज क्षेत्र में ठेकेदार की लापरवाही के चलते काम करने के दौरान मचान से गिरने पर 22 वर्षीय पेंटर की मौत हो गई। वह भोजन करने के लिए मचान से उतरते समय पैर फिसलने पर जमीन पर आ गिरा, जिससे सिर में गंभीर चोट आई। वहीं ठेकेदार तत्काल उसे अस्पताल ले जाने के बजाय खर्चा बचाने के लालच में 2 घंटे तक इधर-उधर घुमाता रहा, जिससे घायल युवक की हालत ज्यादा बिगड़ती गई और उसने दम तोड़ दिया।
इसके बाद ठेकेदार भाग निकला। मल्हारगंज पुलिस के मुताबिक मृतक अनिल पिता बलराम जाटव (22) निवासी सोलंकी नगर था। वह बुधवार को बड़ा गणपति स्थित एक भवन में पुताई करने गया था। दोपहर में मचान से उतरते समय सीढ़ियों पर पैर फिसला और गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। वहां काम कर रहे अन्य लोगों ने ठेकेदार संजीव को सूचना दी।
पुलिस ठेकेदार की तलाश में जुटी
अनिल के परिजन ने आरोप लगाया कि ठेकेदार पेंटर उसे एक प्राइवेट अस्पताल ले गया था, जहां डॉक्टर ने उसे भर्ती करने की सलाह दी, लेकिन खर्चे से बचने के लिए ठेकेदार उसे वहां से लेकर निकला और लगभग 2 घंटे तक रोबोट चौराहा क्षेत्र में घूमता रहा। इस दौरान अनिल की हालत ज्यादा बिगड़ गई और वह बोलने में असमर्थ हो गया।
साथी मजदूरों ने देवास में काम कर रहे अनिल के पिता बलराम को सूचना दी, जिस पर पिता आए और उसे एमवाय अस्पताल ले जाया गया, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी। इधर, अनिल की मौत के बाद ठेकेदार संजीव फरार हो गया और अपना मोबाइल फोन बंद कर लिया। मल्हारगंज पुलिस मर्ग दर्ज कर ठेकेदार की तलाश में जुटी है। पेंटर के परिजन और साथियों के बयान के आधार पर उसके खिलाफ कार्रवाई होगी।
संबंधित समाचार

हाईप्रोफाइल बुकी आदेश राजपाल गिरफ्तार:मुंबई पुलिस की कार्रवाई

हाईवे पर सफाई के दौरान हादसा:तेज रफ्तार कार ने दंपती को कुचला; दोनों की मौत

एमपीसीए का आम जनता से ज्यादा वीआईपी पर फोकस

MP के 65 अस्पताल आयुष्मान योजना से बाहर:अब मरीजों को नहीं मिलेगा मुफ्त इलाज; इंदौर के इतने हॉस्पिटलों के नाम शामिल, देखें लिस्ट
सफाईकर्मियों की हड़ताल खत्म, सड़कों पर रौनक, बस्तियों में कचरे के ढेर:8 हजार से ज्यादा कर्मचारियों की काम पर वापसी मुख्य मार्ग चमके, कॉलोनियों में सफाई का इंतजार

मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन:पुलिस ने वॉटर कैनन से खदेड़ा

देखिये वीडियो, लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई:अधिकारी रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार; भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत केस दर्ज

कौन किस प्रोजेक्ट में, किससे कितना लेन-देन:अकाउंटेंट खोलेगा राज

अनुमति मिली नहीं बाजार तैयार:दोहरे रवैये से नाराज कांग्रस आज करेगी आईडीए का घेराव

जालसाज नवीन ओझा गैंग के गुर्गे क्राइम ब्रांच के निशाने पर:जेल में बंद बदमाश के भाई और बैंककर्मियों को नोटिस, तीन पीड़ितों के बयान

मनोज परमार के गुर्गों की गुंडागर्दी:अस्पताल में घुसकर की जमकर मारपीट

उपचुनाव के नतीजे:भाजपा उम्मीदवार ने सीएम का रिकॉर्ड तोड़ा; इतने लाख वोटों से जीतीं

ट्रांसमिशन, टायर और आईटी क्षेत्र के लिए इच्छुक है आरपीजी समूह:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से हर्ष गोयनका की जबलपुर रतलाम, सागर और उज्जैन में निवेश पर हुई चर्चा

CJP के प्रोटेस्ट से पहले पुलिस अलर्ट:गली-गली किया जा रहा अनाउंसमेंट; लोगों से की ये अपील

गरबे के नाम पर अश्लीलता और व्यावसायिक आयोजनों पर कसी जाए लगाम:विहिप-बजरंग दल ने सौंपा ज्ञापन; आयोजकों की जिम्मेदारी तय करने से लेकर पहचान-पत्र देखकर ही प्रवेश देने तक की मांग

विधासभा-1 में नशा भी नंबर-1 पर:मंत्री विजयवर्गीय के गढ़ में सत्तन गुरु ने खोला मोर्चा; बोले युवाओं का भविष्य बर्बाद कर रहा नशे का कारोबार

केंद्रीय मंत्री ने धार्मिक नगरी में किए बाबा के दर्शन:देश की सुख-समृद्धि के लिए की प्रार्थना

उज्जैन-इंदौर में फैला खान गैंग का जाल!:सनसनीखेज खुलासा

हाईटेंशन लाइन से टकराई दुर्गा प्रतिमा:करंट लगने से 4 लोग झुलसे

सरपंच का चुनाव लड़ने के लिए लिव-इन पार्टनर के घर से चुराया सोना:इस प्रदेश से गिरफ्तार; एक करोड़ से ज्यादा का माल बरामद
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!