मतदाता सूची पुनरीक्षण में कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी: समय-सीमा और गुणवत्ता पर मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी का विशेष जोर
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
प्रदेश के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी संजीव झा ने स्पष्ट किया है कि विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआ)-2026 के कार्यों में किसी भी स्तर पर गुणवत्ता से समझौता नहीं किया जाएगा। उन्होंने अधिकारियों को दो टूक निर्देश दिए कि वे तय समय-सीमा के भीतर त्रुटिरहित कार्य सुनिश्चित करें और इसकी सघन मॉनिटरिंग भी की जाए।
कलेक्ट्रेट कार्यालय में आयोजित एक उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक के दौरान संजीव झा जिले में चल रहे चुनावी तैयारियों और पुनरीक्षण कार्यों का जायजा ले रहे थे। बैठक में कलेक्टर शिवम वर्मा सहित जिले के तमाम वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी और अनुविभागीय अधिकारी मौजूद थे।
मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने इंदौर जिले की प्रगति की समीक्षा करते हुए आगामी चरणों के लिए माइक्रो-प्लानिंग पर जोर दिया। उन्होंने सभी एईआरओ को निर्देशित किया कि वे फील्ड स्तर पर हो रहे कार्यों की स्वयं समीक्षा करें। झा ने कलेक्टर शिवम वर्मा को कड़े निर्देश दिए कि प्रत्येक मतदान केंद्र स्तर पर डेटा की शुद्धता सुनिश्चित की जाए।
उन्होंने अधिकारियों से कहा कि विशेष गहन पुनरीक्षण एक महत्वपूर्ण और संवेदनशील प्रक्रिया है, जिसकी सफलता सीधे तौर पर मैदानी अधिकारियों की सक्रियता पर निर्भर करती है।
निर्धारित लक्ष्यों को उच्च गुणवत्ता के साथ प्राप्त करना अनिवार्य
झा ने बैठक में उपस्थित अधिकारियों को सचेत किया कि निर्धारित लक्ष्यों को उच्च गुणवत्ता के साथ प्राप्त करना अनिवार्य है और समयबद्धता ही इस पूरी प्रक्रिया का मूल आधार है। इस दौरान अपर कलेक्टर नवजीवन पवार, संयुक्त कलेक्टर अजीत कुमार श्रीवास्तव एवं जिले के सभी एसडीएम ने अपने-अपने क्षेत्रों की वस्तुस्थिति और अब तक हुई प्रगति की विस्तृत रिपोर्ट प्रस्तुत की। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने स्पष्ट कर दिया कि मॉनिटरिंग के स्तर पर कोई ढिलाई नहीं होना चाहिए।
संबंधित समाचार

सिम एक्टिवेशन के नाम पर साइबर ठगी:आईटी कर्मचारी के खाते से लाखों उड़ाए

जहरीले पानी से मरने वालों के घर पहुंची कांग्रेस:मृतकों के परिजन ने कहा- हादसे के दोषियों को सजा मिलना चाहिए

देखिए वीडियो, राजघाट पहुंचा विपक्ष:इन नेताओं को अंदर जाने की अनुमति; बापू को दी श्रद्धांजलि, सीईसी के इस्तीफे पर तीसरे दिन भी प्रदर्शन

देखिए वीडियो, सर्वपितृ अमावस्या पर मुस्लिम महिला करेगी पितृ तर्पण:पूर्वजों के सम्मान का लिया संकल्प

फिटनेस व्यवस्था हुई ठप चालकों की ‘चेकिंग’ तेज:सरकारी वेबसाइट पर फिटनेस सुविधा महीनों से बाधित होने का दावा

एमटी क्लॉथ मार्केट में बंपर अमृत उपहार योजना का मुख्य ड्रॉ संपन्न:व्यापारियों को मिले 251 आकर्षक उपहार; दलालों के लिए रखे गए थे 31 विशेष पुरस्कार

मध्यप्रदेश में निवेश करेगा आरपीजी समूह:ट्रांसमिशन, टायर,आईटी सेक्टर पर सीएम डॉ. मोहन यादव से हर्ष गोयनका की चर्चा

चाचा 420 की साजिश का शिकार आरिफ अली:एक बार एनडीपीएस एक्ट के झूठे केस में फंसा चुका; फिर दे रहा धमकी

बैंक बिल्डिंग के जर्जर छज्जे हटाए:प्लास्टर गिरने के बाद निगम की कार्रवाई; समय-सीमा में नहीं हुआ काम

नकली तंबाकू का नेटवर्क खंगाल रही सराफा पुलिस:आरोपी ने लिया कृष्णा ट्रेडर्स का नाम; पैकिंग रोल और लेबल के स्रोत की भी होगी जांच

कार से टक्कर के बाद बाइक सवार नशेड़ी ने फोड़ा कांच:घटना के बाद दोनों पक्ष को थाने ले गई पुलिस; मारपीट का वीडियो वायरल

गैंगस्टर सतीश भाऊ और उसके गुर्गों के खिलाफ क्राइम ब्रांच में दर्ज हुई शिकायत:लाखों रुपए वसूलने के मामले में; प्रॉपर्टी सेटलमेंट के नाम पर लिए, अब धमका रहे हैं फरियादी को

टूरिज्म फीलिंग नहीं हीलिंग भी:सीएम डॉ. मोहन यादव

जय श्रीकृष्ण या 'जेएसके' या जय श्रीकृष्णा

दोस्तों के साथ ओडिशा गया गणेश लापता:जांच पर उठे सवाल

ड्रग्स तस्करी की 48.50 लाख की कमाई पर सफेमा का शिकंजा:पहले से 13 केस दर्ज; जिनमें से तीन एनडीपीएस एक्ट के

पेट्रोल पंप से की रेकी और रास्ते में लूट लिया:काका तमने जो नोट दिया वी नकली है कहकर रोका था किसान को

बंटी नागर खुदकुशी कांड में बॉबी छाबड़ा की हुई एंट्री:मामला छोटा बांगड़दा हाईराइज बिल्डिंग के 35 करोड़ के लेनदेन का

चंदर की मौत का गुस्सा:कोर्ट में बदमाश सूरज जाट पर बरसीं चप्पलें

तस्कर रेहान गिरफ्तार पुलिस ने आखिरकार दबोचा:नाना के ड्रग्स नेटवर्क की अहम कड़ी
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!