खबर
टॉप न्यूज

नेशनल कबड्डी खिलाड़ी रोशनी की हालत बिगड़ी

Khulasa First

Khulasa First

संवाददाता

26 नवंबर 2025, 5:15 pm
शेयर करें:
नेशनल कबड्डी खिलाड़ी रोशनी की हालत बिगड़ी

व्हील चेयर पर जनसुनवाई में पहुंचीं, मदद की मांग, एमवाय में एक्सपायर दवा चढ़ाने से लिवर-किडनी-फेफड़ों में इन्फेक्शन

खुलासा फर्स्ट…इंदौर।
एमवाय अस्पताल में नेशनल कबड्डी प्लेयर रोशनी सिंह को एक्सपायरी बोतल चढ़ाए जाने के बाद उनकी हालत इतनी खराब हो गई कि व्हीलचेयर पर जनसुनवाई में पहुंचीं। जांच में एक्सपायरी दवा की पुष्टि हुई, तीन नर्सिंग स्टाफ पर कार्रवाई हुई। सेहत पर गंभीर असर पड़ा है। लिवर में सूजन, किडनी और फेफड़ों में इंफेक्शन है।

रोशनी सिंह ने बताया जब अस्पताल में भर्ती हुईं तब चलने-फिरने लायक थीं लेकिन वहां एक्सपायरी डेट वाली बोतल चढ़ाई गई। पति सागर सिंह ने इसके वीडियो बनाए। एक दवा चढ़ाने का, दूसरा वार्ड 21 में उसी एक्सपायरी लॉट का। अस्पताल अधीक्षक डॉ. अशोक यादव ने सफाई दी दवा हटा ली गई थी, लेकिन सागर सिंह के शुक्रवार को जारी वीडियो ने सफाई को झूठा साबित कर दिया। 

इसी बीच 22 नवंबर को अस्पताल से डिस्चार्ज होने के बाद रोशनी की हालत घर पहुंचते ही बिगड़ गई। एमवाय की ही रिपोर्ट में लिवर में सूजन, किडनी और फेफड़ों में इंफेक्शन की पुष्टि हुई थी। डॉक्टरों पर ये जानकारी छुपाने के भी आरोप लगाए। रोशनी ने जनसुनवाई में बताया 12 नवंबर को भर्ती करते समय डॉक्टरों ने कहा था रिपोर्ट डराने वाली है।

एक्सपायर दवा चढ़ाने की शिकायत पर अच्छा बताकर डिस्चार्ज कर दिया। लिवर में सूजन है, हड्डियां दर्द कर रही हैं, चल नहीं पा रही। सब पैरामीटर्स गड़बड़ हैं। उनके साथ पति सागर सिंह और दो छोटे बच्चे भी थे। देरी से पहुंचने पर कलेक्टर की सुनवाई में शामिल नहीं हो पाईं लेकिन एसडीएम प्रिया पटेल ने शिकायत सुनी। रोशनी ने गुहार लगाई आर्थिक मदद चाहिए, ताकि इलाज हो। सागर सिंह बोले चार महीने से घर पर हूं, पत्नी को टीबी बताकर घर भेज दिया, दूसरी तकलीफें छिपाईं।

एक्सपायरी दवा चढ़ाने की पुष्टि, लेकिन कार्रवाई दिखावा
पांच सदस्यीय समिति की प्रारंभिक रिपोर्ट में साफ कहा गया रोशनी को एक्सपायर दवा चढ़ाई गई। अधीक्षक डॉ. अशोक यादव ने दावा किया मरीज की हालत सामान्य है, पर परिवार के वीडियो ने झूठ का खुलासा कर दिया। दवा स्टोर की निगरानी, नर्सिंग स्टाफ की ट्रेनिंग पर सवाल हैं। पहले भी ऐसेमामले सामने आए हैं लेकिन प्रबंधन जांच का ढोंग करता रहा। क्या ये मरीजों की जिंदगी से खिलवाड़ नहीं है? रोशनी जैसे नेशनल प्लेयर को धोखा देना स्वास्थ्य व्यवस्था पर कलंक है।

तीन नर्सिंग स्टाफ पर कार्रवाई नाकाफी: जांच समिति ने नर्सिंग कर्मचारियों को दोषी ठहराया। कार्रवाई के नाम पर आसमां अंजूम को निलंबित किया गया। नैना गौतम की वेतन वृद्धि रोकी गई। एंजलिना विल्फेड के विरुद्ध निंदा प्रस्ताव पारित किया। अधीक्षक डॉ. अशोक यादव ने कहा तत्काल कार्रवाई की गई, 

भविष्य में लापरवाही रोकने के वादे किए लेकिन रोशनी की बिगड़ती हालत पर चुप्पी साधे है। क्या अस्पताल स्टोर से एक्सपायर दवाओं की सफाई नहीं करता? नर्सों को दवा चेक करने की ट्रेनिंग क्यों नहीं दी? यह जिम्मेदारी कब तय होगी?

टैग:

संबंधित समाचार

सिम एक्टिवेशन के नाम पर साइबर ठगी
Top News

सिम एक्टिवेशन के नाम पर साइबर ठगी:आईटी कर्मचारी के खाते से लाखों उड़ाए

about 1 hour ago
जहरीले पानी से मरने वालों के घर पहुंची कांग्रेस
Top News

जहरीले पानी से मरने वालों के घर पहुंची कांग्रेस:मृतकों के परिजन ने कहा- हादसे के दोषियों को सजा मिलना चाहिए

about 1 hour ago
देखिए वीडियो, राजघाट पहुंचा विपक्ष
Top News

देखिए वीडियो, राजघाट पहुंचा विपक्ष:इन नेताओं को अंदर जाने की अनुमति; बापू को दी श्रद्धांजलि, सीईसी के इस्तीफे पर तीसरे दिन भी प्रदर्शन

about 1 hour ago
देखिए वीडियो, सर्वपितृ अमावस्या पर मुस्लिम महिला करेगी पितृ तर्पण
Top News

देखिए वीडियो, सर्वपितृ अमावस्या पर मुस्लिम महिला करेगी पितृ तर्पण:पूर्वजों के सम्मान का लिया संकल्प

about 2 hours ago
फिटनेस व्यवस्था हुई ठप चालकों की ‘चेकिंग’ तेज
Indore

फिटनेस व्यवस्था हुई ठप चालकों की ‘चेकिंग’ तेज:सरकारी वेबसाइट पर फिटनेस सुविधा महीनों से बाधित होने का दावा

about 2 hours ago
एमटी क्लॉथ मार्केट में बंपर अमृत उपहार योजना का मुख्य ड्रॉ संपन्न
Top News

एमटी क्लॉथ मार्केट में बंपर अमृत उपहार योजना का मुख्य ड्रॉ संपन्न:व्यापारियों को मिले 251 आकर्षक उपहार; दलालों के लिए रखे गए थे 31 विशेष पुरस्कार

about 2 hours ago
मध्यप्रदेश में निवेश करेगा आरपीजी समूह
Top News

मध्यप्रदेश में निवेश करेगा आरपीजी समूह:ट्रांसमिशन, टायर,आईटी सेक्टर पर सीएम डॉ. मोहन यादव से हर्ष गोयनका की चर्चा

about 2 hours ago
चाचा 420 की साजिश का शिकार आरिफ अली
Top News

चाचा 420 की साजिश का शिकार आरिफ अली:एक बार एनडीपीएस एक्ट के झूठे केस में फंसा चुका; फिर दे रहा धमकी

about 2 hours ago
बैंक बिल्डिंग के जर्जर छज्जे हटाए
Top News

बैंक बिल्डिंग के जर्जर छज्जे हटाए:प्लास्टर गिरने के बाद निगम की कार्रवाई; समय-सीमा में नहीं हुआ काम

about 2 hours ago
नकली तंबाकू का नेटवर्क खंगाल रही सराफा पुलिस
Top News

नकली तंबाकू का नेटवर्क खंगाल रही सराफा पुलिस:आरोपी ने लिया कृष्णा ट्रेडर्स का नाम; पैकिंग रोल और लेबल के स्रोत की भी होगी जांच

about 2 hours ago
कार से टक्कर के बाद बाइक सवार नशेड़ी ने फोड़ा कांच
Top News

कार से टक्कर के बाद बाइक सवार नशेड़ी ने फोड़ा कांच:घटना के बाद दोनों पक्ष को थाने ले गई पुलिस; मारपीट का वीडियो वायरल

about 2 hours ago
गैंगस्टर सतीश भाऊ और उसके गुर्गों के खिलाफ क्राइम ब्रांच में दर्ज हुई शिकायत
Top News

गैंगस्टर सतीश भाऊ और उसके गुर्गों के खिलाफ क्राइम ब्रांच में दर्ज हुई शिकायत:लाखों रुपए वसूलने के मामले में; प्रॉपर्टी सेटलमेंट के नाम पर लिए, अब धमका रहे हैं फरियादी को

about 2 hours ago
टूरिज्म फीलिंग नहीं हीलिंग भी
Top News

टूरिज्म फीलिंग नहीं हीलिंग भी:सीएम डॉ. मोहन यादव

about 3 hours ago
जय श्रीकृष्ण या 'जेएसके' या जय श्रीकृष्णा
Top News

जय श्रीकृष्ण या 'जेएसके' या जय श्रीकृष्णा

about 3 hours ago
दोस्तों के साथ ओडिशा गया गणेश लापता
Indore

दोस्तों के साथ ओडिशा गया गणेश लापता:जांच पर उठे सवाल

about 3 hours ago
ड्रग्स तस्करी की 48.50 लाख की कमाई पर सफेमा का शिकंजा
Top News

ड्रग्स तस्करी की 48.50 लाख की कमाई पर सफेमा का शिकंजा:पहले से 13 केस दर्ज; जिनमें से तीन एनडीपीएस एक्ट के

about 3 hours ago
पेट्रोल पंप से की रेकी और रास्ते में लूट लिया
Top News

पेट्रोल पंप से की रेकी और रास्ते में लूट लिया:काका तमने जो नोट दिया वी नकली है कहकर रोका था किसान को

about 3 hours ago
बंटी नागर खुदकुशी कांड में बॉबी छाबड़ा की हुई एंट्री
Top News

बंटी नागर खुदकुशी कांड में बॉबी छाबड़ा की हुई एंट्री:मामला छोटा बांगड़दा हाईराइज बिल्डिंग के 35 करोड़ के लेनदेन का

about 3 hours ago
चंदर की मौत का गुस्सा
Top News

चंदर की मौत का गुस्सा:कोर्ट में बदमाश सूरज जाट पर बरसीं चप्पलें

about 3 hours ago
तस्कर रेहान गिरफ्तार पुलिस ने आखिरकार दबोचा
Top News

तस्कर रेहान गिरफ्तार पुलिस ने आखिरकार दबोचा:नाना के ड्रग्स नेटवर्क की अहम कड़ी

about 3 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!