फिरौती के लिए अपहरण करने वाले नारू के टूटे पैर: हिस्ट्रीशीटर सहित चार बदमाश गिरफ्तार, ड्राइवर फरार
Khulasa First
संवाददाता

सिरपुर तालाब के पास भागने की कोशिश
खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
द्वारकापुरी पुलिस ने फिरौती के लिए अपहरण करने वाले चारों बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया है। एक अभी भी फरार है जिसकी तलाश की जा रही है। खास बात यह है आरोपी पुलिस को देख निर्माणाधीन मकान की छत से कूद गए, इस कारण उनके पैर में चोटें आई हैं।
फरियादी अमित जोशी ने 26 नवंबर को रिपोर्ट की थी बदमाशों ने अपहरण कर जामगेट के पास ले जाकर बेरहमी से मारपीट की और फिरौती मांगी। टीआई मनीष मिश्र के मुताबिक मामले की गंभीरता देखते हुए तुरंत कार्रवाई शुरू की। टीम को देर रात सूचना मिली सिरपुर तालाब के किनारे एक निर्माणाधीन भवन में आरोपी छिपे हैं।
घेराबंदी कर दबिश दी तो आरोपी छत से कूदकर भागने लगे, लेकिन गिरने से उनके हाथ-पैर में चोट लगी और चारों मौके पर ही पकड़ लिए गए। पुलिस ने घायल आरोपियों को तुरंत अस्पताल ले जाकर इलाज कराया, जिसके बाद हिरासत में लिया।
विवेचना के दौरान मुख्य आरोपी नारायण उर्फ नारु ने घटना में प्रयुक्त देसी पिस्टल, कारतूस, मोटरसाइकिल और कार छिपाने की जानकारी दी है। पुलिस इन सभी की बरामदगी के लिए आरोपियों का रिमांड लेने की तैयारी कर रही है। मौके से पुलिस ने नारायण उर्फ नारु पिता उदयसिंह वर्मा (28) निवासी द्वारकापुरी, भूपेंद्र उर्फ चिनू काला पिता विजेंद्र जोशी (26) निवासी सुपर सिटी महू, कृष्णकांत पिता हिमांशु वाघमारे (23) निवासी प्रजापत नगर और अजय उर्फ अज्जू पिता छोटेलाल चौहान (26) निवासी लूनियापुरा महू को गिरफ्तार किया है। आरोपी ड्राइवर की तलाश जारी है। आरोपियों का आपराधिक रिकॉर्ड खंगाला जा रहा है। जल्द मामले का पूरा खुलासा किया जाएगा।
संबंधित समाचार

भारत-वेस्टइंडीज T20 महामुकाबला:होलकर स्टेडियम में क्रिकेट का जुनून; तिरंगे के रंग में रंगे फैंस, वेस्टइंडीज ने टॉस जीतकर चुनी गेंदबाजी

देखिये वीडियो, इंडिगो की फ्लाइट में अचानक लगी आग:करानी पड़ी इमरजेंसी लैंडिंग; यात्रियों में मचा हड़कंप

जल संकट से निपटने की तैयारी:6 हजार सरकारी बोरिंग की होगी जांच; 500 से ज्यादा पर कब्जे की आशंका

रिहाई के बाद फिर आंदोलन की तैयारी:अभिजीत दीपके बोले- पाबंदियां हमें विरोध करने से नहीं रोक पाएंगी

आदिवासी परिवारों पर कार्रवाई का आरोप:फसलें नष्ट करने और मकान तोड़ने से बढ़ी चिंता; केंद्रीय मंत्री के निर्देशों की अनदेखी का दावा

मिलावटखोरों पर शिकंजा:मावा और घी की सघन जांच हुई शुरू

मां शैलपुत्री का संदेश:शारदीय नवरात्रि प्रथम दिवस भीड़ के पीछे नहीं; अपने लक्ष्य की ओर चलो

थाने में मारपीट के आरोपों के बीच भाजपा कार्यकर्ता की तबीयत बिगड़ी:सीने में दर्द के बाद ICU में किए गए भर्ती; हार्ट अटैक की आशंका

मजदूर का शव कमरे में पंखे से लटका मिला:10 महीने पहले बना था पिता; पड़ोसी ने खिड़की से देखा तो पता चला

राजधानी जा रहे युवा कांग्रेस नेताओं को रेलवे स्टेशन पर पकड़ा:थाने ले गई पुलिस; लोकतांत्रिक अधिकारों के हनन का लगाया आरोप

25 लाख लेने के बाद भी बुजुर्ग से 10 हजार वसूले:पूर्व गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा का करीबी बताकर रौब झाड़ने वाला फरार

भारत-वेस्टइंडीज टी-20 महामुकाबला:क्रिकेट प्रेमियों में भारी उत्साह; 1500 पुलिसकर्मी संभालेंगे सुरक्षा, एंट्री गेट पर लगी लंबी लाइन

बदमाशों को नहीं कानून का खौफ!:सोशल मीडिया पर वायरल दो वीडियो; कार्रवाई नहीं होने पर उठ रहे सवाल

मैच से पहले नगर निगम को मिले 15 लाख रुपए:टिकट बिक्री के हिसाब से बाद में जमा होगी बाकी राशि

इस जिले को मेट्रोपॉलिटन एरिया से जोड़ने की तैयारी:540 करोड़ से सड़क का होगा उन्नयन; सीएम ने बच्चों को गिफ्ट किया सांदीपनि स्कूल

यातायात व्यवस्था होगी बेहतर:इस पुल का चौड़ीकरण 4-5 दिन में होगा शुरू; इतने करोड़ होंगे खर्च

मध्यप्रदेश ट्रैवल मार्ट 2026 में आया 3,729 करोड़ का निवेश:सीएम डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में टूरिज्म इको सिस्टम को मिलेगा बूस्ट

देखिए वीडियो, ‘अब असली लड़ाई शुरू होगी’:सीजेपी का मोदी-शाह पर तीखा हमला; ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर आंदोलन तेज करने का ऐलान

जमीन बेची महिला ने रकम पर हिस्ट्रीशीटर पिता-पुत्र का कब्जा:सालभर से भटक रही पीड़िता ने की डीआईजी को शिकायत; एसडीओपी और टीआई को जांच के दिए निर्देश

जानलेवा हमले के आरोपी गिरफ्तार:भागते समय बाइक से गिरे, तीनों के पैर टूटे
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!