नारकोटिक्स विभाग की कार्रवाई: तीर्थ नर्सरी पर मारा छापा
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, आगर-मालवा।
शनिवार सुबह नारकोटिक्स विभाग ने जिले के आमला क्षेत्र में बड़ी और बेहद गोपनीय कार्रवाई को अंजाम दिया। उज्जैन सहित अन्य जिलों से पहुंची नारकोटिक्स विभाग की संयुक्त टीम ने आमला स्थित तीर्थ नर्सरी पर अचानक दबिश दी, जिससे पूरे इलाके में हड़कंप मच गया।
स्थानीय पुलिस को रखा गया अलग
सूत्रों के मुताबिक यह कार्रवाई नशीले पदार्थों से जुड़े एक बड़े नेटवर्क को लेकर की जा रही है। इसी संवेदनशीलता को देखते हुए स्थानीय पुलिस को ऑपरेशन से पूरी तरह दूर रखा गया और कार्रवाई को अत्यंत गोपनीय रखा गया।
ड्रग्स मिलने की संभावना
जानकारी के मुताबिक, नर्सरी परिसर से भारी मात्रा में ड्रग्स बरामद होने की आशंका है। इसी कारण जांच को बेहद सतर्कता और रणनीति के तहत अंजाम दिया जा रहा है।
पांच चारपहिया वाहनों में पहुंची टीम
नारकोटिक्स विभाग की टीम करीब पांच चारपहिया वाहनों में मौके पर पहुंची। कार्रवाई के दौरान सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे। नर्सरी परिसर के चारों ओर निगरानी रखी गई और बाहरी लोगों की आवाजाही पूरी तरह रोक दी गई।
मीडिया को भी रखा गया दूर
कार्रवाई के दौरान मीडिया कर्मियों को परिसर से दूर रखा गया। मौके पर तैनात सुरक्षाकर्मियों ने किसी भी व्यक्ति को अंदर जाने की अनुमति नहीं दी। अधिकारियों ने मीडिया से बातचीत करने से फिलहाल साफ इनकार कर दिया।
बाद में होगा खुलासा
मौके पर मौजूद एक अधिकारी ने बताया कि यह संवेदनशील कार्रवाई है, इसलिए फिलहाल कोई भी जानकारी साझा नहीं की जा रही है।
जांच जारी
उन्होंने कहा कि वरिष्ठ अधिकारियों के मौके पर पहुंचने के बाद ही बरामदगी, संभावित गिरफ्तारियों और नर्सरी से जुड़े लोगों की भूमिका को लेकर आधिकारिक पुष्टि की जाएगी। फिलहाल नर्सरी परिसर के अंदर तलाशी और जांच की कार्रवाई जारी है।
संबंधित समाचार

ड्रग्स का द एंड:ड्रग्स सिंडिकेट सावधान! अब मध्य प्रदेश से ‘सफाया' तय

भीषण सड़क हादसा:पिकअप ने बाइक सवार पिता-पुत्र को मारी टक्कर; दोनों की मौत

हनीट्रैप में फंसा नौसेना का जवान:विदेशी महिला एजेंट को संवेदनशील रक्षा जानकारी देने का आरोप; गिरफ्तार

गोलीकांड को अंजाम देने वाले बदमाश धराए, भागते समय एक का टूटा हाथ:तीन आरोपी गिरफ्तार, नाबालिग अभिरक्षा में: पिस्टल, बुलेट, थार व एक्टिवा जब्त

मास्टर प्लान की कार्रवाई में छात्र बेघर:30 से अधिक विद्यार्थियों का सामान नष्ट; छावनी चौराहे पर मथुरावाला होटल की इमारत ढहाने से बिगड़े हालात

मेडिकल के बाद पुलिस अभिरक्षा से फिर भागा आरोपी:बाइक बंद होते ही प्रधान आरक्षक को धक्का देकर हथकड़ी समेत फरार; पीछा कर रात में पकड़ा

देखिये वीडियो, कार से बचने के चक्कर में हादसा:मां-बेटी स्कूटी सहित खुले नाले में गिरीं; बदहाल सड़क से रहवासी परेशान, शिकायतों के बाद भी नहीं हुआ समाधान

मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ जांच के आदेश:इस राज्य सरकार का फैसला

देखिए वीडियो, सीईसी के खिलाफ दो नेताओं का महामोर्चा:कौन बोले; चुनाव आयोग नहीं, जनता तय करेगी सरकार

जंतर-मंतर प्रदर्शन:पुलिस पर महिला पत्रकारों से बदसलूकी के आरोप; सीने पर हाथ मारने का दावा, क्राइम ब्रांच करेगी जांच

इस नदी में दौड़ेगा लग्जरी क्रूज:इस मार्ग पर शुरू होगी अंतरराज्यीय जलयात्रा; मंजूरी का इंतजार

एसआईआर में हटे मतदाताओं को मिली राहत:पात्र नाम दोबारा जुड़ सकेंगे; विलोपित मामलों के पुनः सत्यापन के निर्देश

देखिये वीडियो, दिव्यांग भाई को पीठ पर उठाकर वार्ड तक पहुंची बहन:जिला अस्पताल में नहीं मिला स्ट्रेचर; व्यवस्था पर उठे सवाल

किसने महिलाओं से की अपील:‘अकेली न आएं, सेवादारों पर भी आंख मूंदकर भरोसा न करें’

पिकनिक मनाने निकले छात्र की मौत:डिवाइडर से टकराई बाइक; दोस्त घायल

‘मैं पुलिस वाली हूं, सेटलमेंट करा दूंगी’ कहकर ठगी का आरोप:फर्जी नारकोटिक्स टीआई ने करोड़ों वसूले

दूषित पानी कांड:पीड़ित परिवारों से मिली कांग्रेस; जांच रिपोर्ट पर उठाए सवाल

आरक्षक से साइबर ठगी:पुराने नोटों की फोटो मंगाकर इतने लाख की कीमत बताई; अलग-अलग शुल्क के नाम पर हजारों ठगे

चांदी की कीमत में बड़ी गिरावट:रिकॉर्ड हाई से इतने लाख रुपए हुई सस्ती; सोना भी टूटा

प्रसिद्ध घाट का जल स्नान लायक नहीं:दूषित जल से पेचिश; टाइफाइड और हेपेटाइटिस-ए का खतरा, श्राद्धपक्ष में रोज पहुंच रहे सैकड़ों श्रद्धालु
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!