सरकार व संगठन को और मजबूती दें, नड्डा: विमान तल पर हुआ भव्य स्वागत
Khulasa First
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
कल शाम आए भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओर केन्द्रीय मंत्री जगतप्रकाश नड्डा ने कहा कार्यकर्ता मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व वाली सरकार और हेमंत खंडेलवाल के नेतृत्व वाले संगठन को इतनी मजबूती दें कि 2047 में भारत को विकसित राष्ट्र के रूप में हम अपनी आंखों से देख सकें।
विमानतल के बाहर स्वागत मंच से नड्डा ने कहा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में हम सभी एक उद्देश्य, मकसद और एक विचारधारा के साथ समाज और देश को आगे बढ़ाने में जुटे हैं। यहां आए कार्यकर्ताओं का उत्साह बताता है कि केंद्र में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और मप्र में डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में सरकार के कार्यों को जन-जन तक पहुंचाने के लिए पूरी निष्ठा के साथ जुटे हैं।
आप देश को विकसित राष्ट्र बनाने में सहयोग कर रहे हैं। बधाई देता हूं। प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खण्डेलवाल के नेतृत्व में संगठन जहां मध्यप्रदेश में कमल को खिलाने में जुटा है, वहीं मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और उनकी पूरी टीम मप्र को विकास के पथ पर तेजी से आगे ले जा रहे हैं।
नड्डा का विमानतल पर जोरदार स्वागत किया गया। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, प्रदेशाध्यक्ष हेमंत खण्डेलवाल, प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद शर्मा, केंद्रीय मंत्री सावित्री ठाकुर, मंत्री कैलाश विजयवर्गीय, तुलसी सिलावट, संभाग प्रभारी रणवीरसिंह रावत, सांसद शंकर लालवानी, नगर अध्यक्ष सुमित मिश्रा, महापौर पुष्यमित्र भार्गव, जिलाध्यक्ष श्रवणसिंह चावड़ा, विधायक रमेश मेंदोला, गोलू शुक्ला, मालिनी गौड़, महेंद्र हार्डिया, मधु वर्मा, मनोज पटेल, सावन सोनकर, प्रताप करोसिया, गोपीकृष्ण नेमा, सुदर्शन गुप्ता, प्रदेश प्रवक्ता आलोक दुबे, प्रदेश सहमीडिया प्रभारी दीपक टीनू जैन ने उनकी अगवानी की।
मुख्यमंत्री ने उन्हें मालवी पगड़ी पहनाई। स्वागत करने वालों में नगर उपाध्यक्ष हरप्रीतसिंह बक्शी, राकेश शर्मा, वासुदेव पाटीदार, भूपेंद्र केसरी, भारत पारख, गौतम शर्मा, दीपेन्द्रसिंह सोलंकी, दीप्ति हाड़ा, कंचन गिदवानी, महामंत्री सुधीर कोल्हे, कैलाश पिपले, महेश कुकरेजा, अजय शर्मा पप्पू, नेहा शर्मा, मंजू ठाकुर प्रमुख रूप से मौजूद थे।
नड्डा को भेंट की भगवद् गीता
भाजयुमो नगर महामंत्री निक्की राय ने विधायक रमेश मेंदोला के साथ नड्डा से मुलाकात की और उन्हें भगवद् गीता भेंट कर अभिनंदन किया। नगर मंत्री स्वाति काशिद, पार्षद राधाकिशन जायसवाल, पार्षद शरद पंवार, बालमुकुंद सोनी, मंडल अध्यक्ष मनीष छोटे, आदित्य पांडेय, गुड्डू कुमायूं, राहुल चौकसे, मासूम जायसवाल, चंदन पाल, नीरज पटेल भी मौजूद थे।
संबंधित समाचार

पांच दिन से लापता वकील का शव रेलवे ट्रैक पर मिला:एक्टिवा की डिग्गी में मिला था मोबाइल; तलाश कर रही थी पुलिस

देखिये वीडियो, खुदाई के दौरान गैस पाइपलाइन हुई लीकेज:तेज प्रेशर से हुआ रिसाव; रहवासियों में मचा हड़कंप, इसी गली में पहले भी हो चुका है हादसा

सोनम वांगचुक का सरकार को 24 घंटे का अल्टीमेटम:प्रदर्शनकारियों की रिहाई नहीं हुई तो करेंगे अनशन

हजारों महिलाओं ने किया सीएम हाउस कूच:मंत्री के बंगले के सामने घंटों बैठी रही; 10 नवंबर तक का दिया अल्टीमेटम

कम बारिश से जलसंकट का खतरा:पानी बचाने महापौर पुष्पमित्र भार्गव की शहरवासियों से अपील

देखिए वीडियो, प्रदर्शन को लेकर पीसीसी चीफ का पीएम पर हमला:बोले; विरोध को जितना दबाएंगे, उतनी ताकत से उठेगी आवाज

गुलाब जामुन फैक्ट्री और मामाजी गृह उद्योग सील:त्योहारों से पहले मिलावटखोरों पर खाद्य सुरक्षा विभाग सख्त शिकंजा, कई रेस्टोरेंट पर छापे

व्यवस्था..क्रिकेट मैच के लिए बदलेगा ट्रैफिक:तीन रास्ते रहेंगे बंद

देखिए वीडियो, सफाई कर्मचारियों की हड़ताल को कांग्रेस का समर्थन:ये नेता बोले; मांगों के साथ खड़ी है पार्टी, सरकार पर लगाया अनदेखी का आरोप

जंतर-मंतर नहीं पहुंच पाए प्रदर्शनकारी:शीर्ष नेता हिरासत में; 3000 समर्थक पकड़े गए, 38 हजार सुरक्षाकर्मी तैनात

कांग्रेस ने पटाखा दुकानों के किराए का भी मांगा हिसाब:राहुल गांधी के कार्यक्रम के लिए 14 लाख शुल्क वसूली और भाजपा के कार्यक्रम को छूट देने पर उठाए सवाल

गोवंश वध के मामले में इतने आरोपी गिरफ्तार:वारदात में इस्तेमाल बाइक जब्त; कलेक्टर और एसपी ने दिए थे जांच के निर्देश

350 करोड़ की बेशकीमती जमीन का मामला:भूमाफिया के पक्ष में आया फैसला; प्रशासन की भूमिका पर सवाल

अवैध वसूली करने वाले 4 वनकर्मी सस्पेंड:रेंज में कर दिया लाइन अटैच

इस शहर के लिए शुरू होगी सीधी उड़ान:डेढ़ घंटे में पूरा होगा सफर; विंटर शेड्यूल में शुरू होगी विमान सेवा

पूछेंगे एसआईआर के समय फॉर्म जमा क्यों नहीं किया:आज से बीएलओ जाएंगे घर-घर

लापरवाही पर बड़ी कार्रवाई:इतने परिवीक्षाधीन पटवारियों की सेवा समाप्त; इतने निलंबित

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने दिया कानूनी झंझटों से बचाने का भरोसा:स्वामित्व योजना में पूरा सहयोग करेंगे पटवारी

सड़कों पर कीलें लगाकर कॉकरोचों को रोक लिया:सड़कों पर कीलें लगाकर कॉकरोचों को रोक लिया

भीषण सड़क हादसा:बेकाबू बस ने तीन छात्राओं को कुचला; दो की मौत, एक गंभीर, ग्रामीणों ने किया चक्काजाम
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!