खबर
टॉप न्यूज

शहर में हत्याएं बढ़ी, लेकिन गैंगवार में हत्या नहीं: पुलिस कमिश्नर ने साल 2025 के अपराधों के आंकड़े किए जारी

Khulasa First

Khulasa First

संवाददाता

31 दिसंबर 2025, 4:25 pm
शेयर करें:
शहर में हत्याएं बढ़ी, लेकिन गैंगवार में हत्या नहीं

शादी के नाम पर दुष्कर्म और दहेज प्रताड़ना के सबसे ज्यादा मामले आए सामने

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
दिसंबर 2021 में इंदौर नगरीय क्षेत्र में पुलिस कमिश्नरी लागू हुई थी। इसके लागू होने के बाद शहर में संगीन मामलों में कमी आई है। शहर में बात अगर बीते तीन सालों की करें तो हत्याओं के मामले 51, 62 और 65 सामने आए हैं यानि बढ़े है, लेकिन पुलिस के लिए सुखद ये कि गैंगवार में हत्या सामने नहीं आई है।

ज्यादातर हत्याएं तात्कालीक विवाद और पारिवारिक विवाद की निकली। हालांकि शहर में शादी के नाम पर दुष्कर्म और दहेज प्रताडऩा के मामले बढ़े हैं। वहीं, सबसे ज्यादा इस साल 101 करोड़ रुपये की साइबर ठगी सामने आई है, लेकिन बात अगर रिकवरी की करें तो ऊंट के मुंह में जीरे के समान रही।

कल पुलिस कंट्रोल रूम में पुलिस कमिश्नर संतोष सिंह ने मीडिया को संबोधित करते हुए कहा कि हमारा मिशन, विजन और संकल्प बड़ा क्लीयर है। एक साफ-सुथरी पारदर्शी और अकाउंटेबल और इफेक्टिव पुलिस को लेकर। अगर कोई इस लाइन में नहीं आयेगा। उसे बख्शा नहीं जाएगा। सायबर ठगी को लेकर उन्होंने कहा कि इस वर्ष साइबर अपराधों के आंकड़े चिंताजनक हैं।

साइबर अपराधियों ने डिजिटल अरेस्ट, ऑनलाइन ट्रेडिंग, इन्वेस्टमेंट, वकज़्फ्राम होम का झांसा देकर ठगी की है। पुलिस ने इस साल 72 प्रकरण दर्ज कर 112 आरोपितों को पकड़ा है। इंटरनेट मीडिया के दो हजार से ज्यादा अकाउंट्स बंद करवाए और 1200 से ज्यादा हैक अकाउंट्स की रिकवरी की है।

पुलिस ने एनसीआरपी के माध्यम से 25 हजार 124 खाते फ्रीज भी किए हैं। इसी तरह धोखाधड़ी में उपयोग किए 52 मोबाइल (आइएमईआई) और 91 सिमकार्ड ब्लाक करवाए हैं। सायबर ठगी रोकने के लिए हम अधिकारियों को ट्रेंड करेंगे। इसी जनवरी महीनें में ही प्रत्येक थाने पर वे अवेलेवल होंगे। सीनियर अधिकारी इनकी मॉनीटरिंग करेंगे और ऊपरी लेवल पर पूरी मदद करेंगे।

बीते तीनों सालों में ऐसा रहा अपराधों का ग्राफ
वर्ष 2023 2024 2025
फ्राड की राशि 82.17 करोड़ 93.84 करोड़ 101 करोड़
रिफंड राशि 5.09 करोड़ 14.17 करोड़ 17.24 करोड़
वाहन चोरी 3477 3035 3056
हत्या 51 62 65
छेड़छाड़ 465 386 434
महिला संबंधित अपराध 465 386 434
दहेज प्रताड़ना 479 474 507
आत्महत्या का दुष्प्रेरण 24 32 29
दुष्कर्म 395 388 347
शादी के नाम पर दुष्कर्म - 16 213
सड़क हादसे 3278 3158 3231
सड़क हादसों में मौतौ 282 320 247

स्पेशलाइज क्राइम के लिए होगी विशेष यूनिट
बड़े महानगरों की तर्ज पर स्पेशलाइज क्राइम के लिए यूनिट रखने की सोच रहे हैं, जो कि होमिसाइड यूनिट, सायबर सेल यूनिट, सायबर क्राइम यूनिट होगी। चारों जोन के चार डीसीपी के एक-एक थाने में इसे तैयार किया जाएगा। हम सभी पर नजर रखे हुए हैं। कई बार आम लोग भी संदिग्धों की सूचना देते हैं, जो भी व्यक्ति संदिग्ध या घुसपेठिया घोषित होगा उन्हें वहीं भेजा जाएगा, जहां से वह आया है।

हाल ही में दो लोगों को डिपोर्ट किया गया था। मुख्यमंत्री मोहन सिंह यादव ने भी हमें क्राइम और जनसंख्या को मिलाकर एक असेसमेंट तैयार करने को कहा था। हमने वो कर लिया है। इसके तहत पांच थाने तिलक नगर, राऊ, द्वारकापुरी, गांधी नगर व एक अन्य थाने में हमें बल वृद्धि करना है।

वहीं तीन थानों चंदन नगर, लसूड़िया और बाणगंगा में तीन नए थाने शुरू करने वाले हैं। इसके लिए जल्द ही शासन से अनुमति मिलने वाली है, जो पहले से स्वीकृत है। लसूड़िया और विजयनगर में महिला निरीक्षकों की नियुक्ति के सकारात्मक परिणाम मिलने के चलते अन्य थानों में भी ऐसा किया जाएगा। साथ ही शहर में ट्रैफिक सुधार की दिशा में शहर में बड़े प्लान लाए जाएंगे।

टैग:

संबंधित समाचार

पांच दिन से लापता वकील का शव रेलवे ट्रैक पर मिला
Top News

पांच दिन से लापता वकील का शव रेलवे ट्रैक पर मिला:एक्टिवा की डिग्गी में मिला था मोबाइल; तलाश कर रही थी पुलिस

about 10 hours ago
देखिये वीडियो, खुदाई के दौरान गैस पाइपलाइन हुई लीकेज
Top News

देखिये वीडियो, खुदाई के दौरान गैस पाइपलाइन हुई लीकेज:तेज प्रेशर से हुआ रिसाव; रहवासियों में मचा हड़कंप, इसी गली में पहले भी हो चुका है हादसा

about 10 hours ago
सोनम वांगचुक का सरकार को 24 घंटे का अल्टीमेटम
Top News

सोनम वांगचुक का सरकार को 24 घंटे का अल्टीमेटम:प्रदर्शनकारियों की रिहाई नहीं हुई तो करेंगे अनशन

about 11 hours ago
हजारों महिलाओं ने किया सीएम हाउस कूच
Top News

हजारों महिलाओं ने किया सीएम हाउस कूच:मंत्री के बंगले के सामने घंटों बैठी रही; 10 नवंबर तक का दिया अल्टीमेटम

about 11 hours ago
कम बारिश से जलसंकट का खतरा
Top News

कम बारिश से जलसंकट का खतरा:पानी बचाने महापौर पुष्पमित्र भार्गव की शहरवासियों से अपील

about 11 hours ago
देखिए वीडियो, प्रदर्शन को लेकर पीसीसी चीफ का पीएम पर हमला
Top News

देखिए वीडियो, प्रदर्शन को लेकर पीसीसी चीफ का पीएम पर हमला:बोले; विरोध को जितना दबाएंगे, उतनी ताकत से उठेगी आवाज

about 11 hours ago
गुलाब जामुन फैक्ट्री और मामाजी गृह उद्योग सील
Top News

गुलाब जामुन फैक्ट्री और मामाजी गृह उद्योग सील:त्योहारों से पहले मिलावटखोरों पर खाद्य सुरक्षा विभाग सख्त शिकंजा, कई रेस्टोरेंट पर छापे

about 11 hours ago
व्यवस्था..क्रिकेट मैच के लिए बदलेगा ट्रैफिक
Top News

व्यवस्था..क्रिकेट मैच के लिए बदलेगा ट्रैफिक:तीन रास्ते रहेंगे बंद

about 11 hours ago
देखिए वीडियो, सफाई कर्मचारियों की हड़ताल को कांग्रेस का समर्थन
Top News

देखिए वीडियो, सफाई कर्मचारियों की हड़ताल को कांग्रेस का समर्थन:ये नेता बोले; मांगों के साथ खड़ी है पार्टी, सरकार पर लगाया अनदेखी का आरोप

about 11 hours ago
जंतर-मंतर नहीं पहुंच पाए प्रदर्शनकारी
Top News

जंतर-मंतर नहीं पहुंच पाए प्रदर्शनकारी:शीर्ष नेता हिरासत में; 3000 समर्थक पकड़े गए, 38 हजार सुरक्षाकर्मी तैनात

about 12 hours ago
कांग्रेस ने पटाखा दुकानों के किराए का भी मांगा हिसाब
Top News

कांग्रेस ने पटाखा दुकानों के किराए का भी मांगा हिसाब:राहुल गांधी के कार्यक्रम के लिए 14 लाख शुल्क वसूली और भाजपा के कार्यक्रम को छूट देने पर उठाए सवाल

about 12 hours ago
गोवंश वध के मामले में इतने आरोपी गिरफ्तार
Top News

गोवंश वध के मामले में इतने आरोपी गिरफ्तार:वारदात में इस्तेमाल बाइक जब्त; कलेक्टर और एसपी ने दिए थे जांच के निर्देश

about 12 hours ago
350 करोड़ की बेशकीमती जमीन का मामला
Top News

350 करोड़ की बेशकीमती जमीन का मामला:भूमाफिया के पक्ष में आया फैसला; प्रशासन की भूमिका पर सवाल

about 12 hours ago
अवैध वसूली करने वाले 4 वनकर्मी सस्पेंड
Indore

अवैध वसूली करने वाले 4 वनकर्मी सस्पेंड:रेंज में कर दिया लाइन अटैच

about 12 hours ago
इस शहर के लिए शुरू होगी सीधी उड़ान
Top News

इस शहर के लिए शुरू होगी सीधी उड़ान:डेढ़ घंटे में पूरा होगा सफर; विंटर शेड्यूल में शुरू होगी विमान सेवा

about 12 hours ago
पूछेंगे एसआईआर के समय फॉर्म जमा क्यों नहीं किया
Top News

पूछेंगे एसआईआर के समय फॉर्म जमा क्यों नहीं किया:आज से बीएलओ जाएंगे घर-घर

about 12 hours ago
लापरवाही पर बड़ी कार्रवाई
Top News

लापरवाही पर बड़ी कार्रवाई:इतने परिवीक्षाधीन पटवारियों की सेवा समाप्त; इतने निलंबित

about 12 hours ago
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने दिया कानूनी झंझटों से बचाने का भरोसा
Top News

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने दिया कानूनी झंझटों से बचाने का भरोसा:स्वामित्व योजना में पूरा सहयोग करेंगे पटवारी

about 12 hours ago
सड़कों पर कीलें लगाकर  कॉकरोचों को रोक लिया
Indore

सड़कों पर कीलें लगाकर कॉकरोचों को रोक लिया:सड़कों पर कीलें लगाकर कॉकरोचों को रोक लिया

about 12 hours ago
भीषण सड़क हादसा
Top News

भीषण सड़क हादसा:बेकाबू बस ने तीन छात्राओं को कुचला; दो की मौत, एक गंभीर, ग्रामीणों ने किया चक्काजाम

about 12 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!