टैक्स वसूली को लेकर नगर निगम सख्त: राजवाड़ा पर लगाई बकायादारों की नाम की लिस्ट; पूर्व पार्षद पर भी है लाखों का बकाया
Khulasa First
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
शहर में टैक्स वसूली को लेकर नगर निगम अब बेहद सख्त हो गया है। शुक्रवार को नगर निगम की टीम ने शहर के राजवाड़ा पर एक फ्लेक्स बोर्ड पर बकायादारों के नाम की लिस्ट चस्पा कर दी है।
यह कदम नगर निगम आयुक्त दिलीप कुमार यादव के सख्त निर्देशों पर की गई है, जानकारी के मुताबिक, बकायादारों को कई बार नोटिस दिए जा चुके है, लेकिन इसके बाद भी अभी तक पेमेंट जमा नहीं किया गया है।
यह लिस्ट खासकर जोन 3 के लगभग 60 से 65 बड़े बकायादारों की है। इन सभी लोगों को नगर निगम द्वारा कई बार नोटिस भेजे जा चुके थे, लेकिन उन्होंने इसे गंभीरता से नहीं लिया।
इस बारे में जानकारी देते हुए जोन 3 के एआरओ अनिल निकम ने बताया कि यह सूची वार्ड 56, 57 और 58 के उन निवासियों की है जिन पर टैक्स बकाया है।
लोक अदालत का फायदा दिलाना
नगर निगम द्वारा उठाए गए इस कदम का मतलब बकायादारों को यह संदेश देना है कि 13 दिसंबर को आयोजित होने वाली नेशनल लोक अदालत में आकर संपत्ति कर और जल कर के सरचार्ज में मिलने वाली भारी छूट का लाभ उठा सके।
कुर्की-जब्ती की चेतावनी
जोन 3 के जोनल अधिकारी राज ठाकुर ने इस मुहिम को 'नई पहल' करार दिया है। उन्होंने स्पष्ट किया कि यह लिस्ट उन लोगों की है जिन्होंने करीब 5 सालों से अपना टैक्स नहीं भरा है। यह कार्रवाई केवल एक शुरुआत है। अगर नेशनल लोक अदालत में बकायादार टैक्स जमा नहीं करते हैं, तो नगर निगम आगामी समय में कुर्की-जब्ती की कठोर कार्रवाई करने से पीछे नहीं हटेगा।
अनवर डकैत का नाम भी है शामिल
लिस्ट में कुछ प्रमुख नाम भी शामिल हैं, जिसने राजनीतिक गलियारों में चर्चा तेज कर दी है। इनमें पूर्व पार्षद अनवर कादरी और उनकी पत्नी जुलेखा बी का नाम भी है, जिन पर 3 लाख 66 हजार 622 रुपए का भारी भरकम टैक्स बकाया है।
नागरिकों के लिए बड़ा मौका
हालांकि, खबर यह भी है कि सूची सार्वजनिक होने के बाद कुछ बकायादारों ने तत्काल प्रभाव से चेक जमा करवा दिए हैं और नाम हटाने का अनुरोध किया है। 13 दिसंबर को होने वाली नेशनल लोक अदालत टैक्स डिफाल्टरों के लिए अपनी देनदारी खत्म करने का एक सुनहरा मौका है।
संबंधित समाचार

उज्जैन-इंदौर में फैला खान गैंग का जाल!:सनसनीखेज खुलासा

हाईटेंशन लाइन से टकराई दुर्गा प्रतिमा:करंट लगने से 4 लोग झुलसे

सरपंच का चुनाव लड़ने के लिए लिव-इन पार्टनर के घर से चुराया सोना:इस प्रदेश से गिरफ्तार; एक करोड़ से ज्यादा का माल बरामद

शिव नगर और शिव दर्शन नगर में चली पोकलेन:आरई-2 की राह से हटे 130 से ज्यादा बाधक निर्माण

गरबा पंडाल सजा रहे हिंदुओं पर मुस्लिमों ने किया हमला:11 लोगों पर एफआईआर, बजरंग दल मैदान में

चंदर की मौत का हिसाब देगा हिस्ट्रीशीटर सूरज:21 दिन की फरारी का होगा खुलासा

बच्चों को बाइक पर बैठाने में कभी न करें लापरवाही

देखिये वीडियो, CJP के प्रदर्शन से पहले सुरक्षा सख्त:रेलवे स्टेशन पर यात्रियों की भारी भीड़; कल स्कूल-कॉलेजों में ऑनलाइन क्लास रहेंगी

अलमारी के लॉकर तोड़कर नकदी-चांदी पर हाथ साफ करने वाला शातिर गिरफ्तार:16 अपराध दर्ज, दो वारदातों का खुलासा

देखिए वीडियो, आईडीए के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन:कहा- हमसे 14 लाख लिए; भाजपा को मुफ्त में दिया

छात्रा से कहा था... मेरी नहीं हुई तो तुझे किसी की भी नहीं होने दूंगा:हत्या के मामले में आरोपी का खुलासा

भीषण सड़क हादसा:40 से ज्यादा यात्रियों से भरी बस खंती में पलटी; मची चीख-पुकार

उपचुनाव के रुझानों में बंगाल में BJP को बढ़त:तमिलनाडु में TVK आगे; पुडुचेरी में NDA समर्थित उम्मीदवार जीते

कोर्ट पहुंची शाहरुख की अर्जी:आपत्ति की भनक लगी तो वापस ली

गैंगस्टर के साथ डिजाइनर भी हिस्ट्रीशीटर सतीश भाऊ:गुर्गा रोहित बनासिया बना जरिया; रवि चिकलिस ने भी डाली डिजाइन

सीजेआई की सख्त टिप्पणी:‘मक्खी मारने के लिए हथौड़ा न चलाएं’; दिल्ली में प्रदर्शन से पहले मेट्रो-रेल पर पाबंदियां

MP में पतंजलि गाय के घी का सैंपल फेल:बिक्री पर रोक; खाद्य विभाग ने स्टॉक वापस लेने के दिए आदेश

100 साल पुराने सरकारी रास्ते पर किया कब्जा जेएमबी फार्म हाउस की बाउंड्री तक पहुंच गया!:टीएनसी नक्शे में 12 मीटर सड़क दर्ज फिर भी रास्ता बंद करने की शिकायत

इतने डीएसपी अधिकारियों की नई पोस्टिंग:गृह विभाग ने जारी किए तबादला आदेश

भारतीय मूल की न्यायविद को मिलेगा नोबेल शांति पुरस्कार:रंगभेद विरोधी कार्यकर्ताओं की कानूनी पैरवी में अहम योगदान
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!