नगर निगम का अफसर या कानून का भक्षक: उपयंत्री अमजद खान पर महिला से बदसलूकी का आरोप
KHULASA FIRST
संवाददाता

घर में घुसकर तलाशी और वीडियोग्राफी करने के आरोप
खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
सत्ता और सरकारी कुर्सी का नशा अब घरों की चौखट लांघने लगा है। नगर निगम जोन क्रमांक-9 में पदस्थ उपयंत्री अमजद खान पर एक महिला ने गंभीर और शर्मनाक आरोप लगाए हैं। आरोप है कि नवीन नल कनेक्शन की शिकायत करने की हिम्मत करने पर उसने महिला के घर में जबरन घुसकर तलाशी ली, वीडियो बनाया, सामान फेंका और अभद्रता करते हुए धमकाकर शिकायत वापस लेने का दबाव बनाया।
जिस समय उपयंत्री महिला के घर पहुंचकर गुंडागर्दी कर रहा था तब महिला घर पर अकेली थी। मामले में जल्द हिंदू संघठनों की भी एंट्री हो सकती है। उधर, एमआईजी पुलिस ने मामला जांच में लिया है।
जानकारी के मुताबिक जगजीवन राम नगर निवासी पीड़ित महिला ने एमआईजी थाने में की शिकायत में बताया कि 16 दिसंबर 2025 को उसने नगर निगम आयुक्त व जोन क्रमांक-9 के जोनल अधिकारी को नवीन नल कनेक्शन के लिए आवेदन दिया था। आवेदन में उपयंत्री अमजद खान द्वारा कनेक्शन न देने, लगातार चक्कर कटवाने और टालमटोल किए जाने की भी शिकायत की थी। रजिस्टर्ड प्लंबर द्वारा मौका निरीक्षण कर टीप दिए जाने के बावजूद अब तक कनेक्शन नहीं किया गया।
घर का सामान फेंक दिया
पीड़िता के अनुसार 13 जनवरी 2026 को दोपहर करीब 11.45 बजे दो युवक उसके घर पहुंचे। खुद को प्लंबर बताते हुए उन्होंने नीचे बुलाया और कहा कि तुमने नगर निगम में शिकायत की है, उसे वापस लो। महिला ने जब पानी की गंभीर समस्या बताते हुए शिकायत वापस लेने से इनकार किया तो दोनों जबरन उसके घर में घुस गए।
आरोप है कि दोनों व्यक्तियों ने बिना अनुमति मकान का वीडियो बनाना शुरू कर दिया, घर की तलाशी ली और पीछे रखे घरेलू सामान को इधर-उधर फेंक दिया। विरोध करने पर महिला के साथ गाली-गलौच, अभद्रता कर डराया-धमकाया।
उपयंत्री और उसके साथी ने गुंडागर्दी करते हुए कहा हम नगर निगम के लोग हैं, उल्टा तुम्हारे खिलाफ झूठी कार्रवाई कर देंगे, तुम हमारा कुछ नहीं बिगाड़ पाओगी। घटना से महिला डर गई। शाम को पति के घर लौटने पर पूरी घटना बताई गई, जिसके बाद परिजन एमआईजी थाने पहुंचे और लिखित शिकायत दी।
पुलिस ने आवेदन लेकर मामला टाल दिया
पीड़िता के पति का कहना है कि उन्होंने जोन क्रमांक-9 में पदस्थ उपयंत्री अमजद खान के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की, लेकिन पुलिस ने फिलहाल आवेदन लेकर मामला टाल दिया।
पुलिस ने लापरवाही कर मामला दबाया तो वे बजरंग दल, वकीलों और सामाजिक संगठनों के साथ पुलिस कमिश्नर संतोष सिंह से मुलाकात कर एफआईआर दर्ज कराने की मांग करेंगे।
खास बात यह है कि उपयंत्री और उसके साथियों की पूरी दबंगई पीड़िता के घर लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई।
संबंधित समाचार

सिम एक्टिवेशन के नाम पर साइबर ठगी:आईटी कर्मचारी के खाते से लाखों उड़ाए

जहरीले पानी से मरने वालों के घर पहुंची कांग्रेस:मृतकों के परिजन ने कहा- हादसे के दोषियों को सजा मिलना चाहिए

देखिए वीडियो, राजघाट पहुंचा विपक्ष:इन नेताओं को अंदर जाने की अनुमति; बापू को दी श्रद्धांजलि, सीईसी के इस्तीफे पर तीसरे दिन भी प्रदर्शन

देखिए वीडियो, सर्वपितृ अमावस्या पर मुस्लिम महिला करेगी पितृ तर्पण:पूर्वजों के सम्मान का लिया संकल्प

फिटनेस व्यवस्था हुई ठप चालकों की ‘चेकिंग’ तेज:सरकारी वेबसाइट पर फिटनेस सुविधा महीनों से बाधित होने का दावा

एमटी क्लॉथ मार्केट में बंपर अमृत उपहार योजना का मुख्य ड्रॉ संपन्न:व्यापारियों को मिले 251 आकर्षक उपहार; दलालों के लिए रखे गए थे 31 विशेष पुरस्कार

मध्यप्रदेश में निवेश करेगा आरपीजी समूह:ट्रांसमिशन, टायर,आईटी सेक्टर पर सीएम डॉ. मोहन यादव से हर्ष गोयनका की चर्चा

चाचा 420 की साजिश का शिकार आरिफ अली:एक बार एनडीपीएस एक्ट के झूठे केस में फंसा चुका; फिर दे रहा धमकी

बैंक बिल्डिंग के जर्जर छज्जे हटाए:प्लास्टर गिरने के बाद निगम की कार्रवाई; समय-सीमा में नहीं हुआ काम

नकली तंबाकू का नेटवर्क खंगाल रही सराफा पुलिस:आरोपी ने लिया कृष्णा ट्रेडर्स का नाम; पैकिंग रोल और लेबल के स्रोत की भी होगी जांच

कार से टक्कर के बाद बाइक सवार नशेड़ी ने फोड़ा कांच:घटना के बाद दोनों पक्ष को थाने ले गई पुलिस; मारपीट का वीडियो वायरल

गैंगस्टर सतीश भाऊ और उसके गुर्गों के खिलाफ क्राइम ब्रांच में दर्ज हुई शिकायत:लाखों रुपए वसूलने के मामले में; प्रॉपर्टी सेटलमेंट के नाम पर लिए, अब धमका रहे हैं फरियादी को

टूरिज्म फीलिंग नहीं हीलिंग भी:सीएम डॉ. मोहन यादव

जय श्रीकृष्ण या 'जेएसके' या जय श्रीकृष्णा

दोस्तों के साथ ओडिशा गया गणेश लापता:जांच पर उठे सवाल

ड्रग्स तस्करी की 48.50 लाख की कमाई पर सफेमा का शिकंजा:पहले से 13 केस दर्ज; जिनमें से तीन एनडीपीएस एक्ट के

पेट्रोल पंप से की रेकी और रास्ते में लूट लिया:काका तमने जो नोट दिया वी नकली है कहकर रोका था किसान को

बंटी नागर खुदकुशी कांड में बॉबी छाबड़ा की हुई एंट्री:मामला छोटा बांगड़दा हाईराइज बिल्डिंग के 35 करोड़ के लेनदेन का

चंदर की मौत का गुस्सा:कोर्ट में बदमाश सूरज जाट पर बरसीं चप्पलें

तस्कर रेहान गिरफ्तार पुलिस ने आखिरकार दबोचा:नाना के ड्रग्स नेटवर्क की अहम कड़ी
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!