सांसद का बेटा सट्टे में हारा: क्रेडिट कार्ड के लाखों रुपए नहीं दे रहा बैंक को; होटल में भी मौज-मस्ती में किए खर्च
Khulasa First
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
देश में सबसे ज्यादा वोट से जीत का रिकॉर्ड बनाने वाले सांसद अपने पुत्र के कारण विवादों में आ गए हैं।
एचडीएफसी बैंक से लिए गए करीब 14 लाख से अधिक के लोन की अदायगी न होने पर बैंक की कलेक्शन टीम लगातार सांसद शंकर लालवानी के बेटे मीत लालवानी के घर चक्कर काट रही है। लेकिन गार्ड हर बार यह कहकर लौटा देता है कि “भैया घर पर नहीं हैं।” सांसद से भी बैंक अधिकारी मिल चुके हैं, लेकिन अब तक समाधान नहीं हुआ है।
कई चरण में लिया था लोन, 2024 से बंद हुई किस्तें
मीत लालवानी ने 2014 में एचडीएफसी बैंक के क्रेडिट कार्ड पर 2 लाख रुपये का लोन लिया था, जिसकी किस्तें समय पर भरी जा रही थीं।
इसके बाद 2019 में 6 लाख और 2022 में करीब 14 लाख रुपये का लोन लिया।
बैंक के अनुसार 2024 से मीत ने किस्तें जमा करना बंद कर दिया। फोन कॉल और पत्र भेजने के बाद भी कोई जवाब नहीं मिला।
बैंक का दावा – ऑनलाइन गेमिंग में हारा पैसा
कलेक्शन टीम के मैनेजर हर्षवर्धन एस. रावत के अनुसार बैंक स्टेटमेंट की जांच में पता चला कि मीत ने ऑनलाइन पोकर, एक्को और ब्लूबर्ड जैसे गेम्स में भारी रकम गंवाई है।
इसी कारण लोन की किश्तें रुक गईं। वो पैसा जमा नहीं कर रहा है। सट्टे में पैसा हार गया है। हम कानूनी कार्रवाई करेंगे।
नोटिस भी भेजा, पर जवाब नहीं
एचडीएफसी बैंक का लीगल काम देख रही ‘कांसेप्ट लॉ एसोसिएट’ ने मीत को नोटिस भेजा है।
नोटिस में उन्हें सुबह 10 से शाम 5 बजे के बीच कलेक्शन मैनेजर से मिलने और भुगतान करने के लिए कहा गया है।
लेकिन अभी तक मीत ने कोई जवाब नहीं दिया।
कानूनी कार्रवाई की तैयारी
बैंक के वकील एडवोकेट संतोष शर्मा के अनुसार—
यदि भुगतान नहीं किया गया तो भारतीय न्याय संहिता की धारा 316(2) और 318(4) के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी, जिसमें पांच साल तक की सजा और जुर्माना का प्रावधान है।
मीत का पक्ष — “मेरा एचडीएफसी से कोई लोन नहीं”
मीत लालवानी ने मीडिया से चर्चा करते हुए कहा की उन्होंने एचडीएफसी बैंक से कोई लोन नहीं लिया।
“मेरे ऊपर केवल आईसीआईसीआई बैंक का लोन है, और उसकी किस्तें मैं नियमित भर रहा हूं। क्रेडिट कार्ड लोन की बात झूठी है।”
गौरतलब है की खुलासा फर्स्ट सांसद पुत्र मीत लालवानी की करतूतों का पहले भी प्रमुखता से कर चूका है खुलासा।
खुलासा फर्स्ट ने जून 2022 को प्रमुखता से किया था खुलासा
यह खबर लगातार अपडेट की जा रही है।
संबंधित समाचार

हाईप्रोफाइल बुकी आदेश राजपाल गिरफ्तार:मुंबई पुलिस की कार्रवाई

हाईवे पर सफाई के दौरान हादसा:तेज रफ्तार कार ने दंपती को कुचला; दोनों की मौत

एमपीसीए का आम जनता से ज्यादा वीआईपी पर फोकस

MP के 65 अस्पताल आयुष्मान योजना से बाहर:अब मरीजों को नहीं मिलेगा मुफ्त इलाज; इंदौर के इतने हॉस्पिटलों के नाम शामिल, देखें लिस्ट
सफाईकर्मियों की हड़ताल खत्म, सड़कों पर रौनक, बस्तियों में कचरे के ढेर:8 हजार से ज्यादा कर्मचारियों की काम पर वापसी मुख्य मार्ग चमके, कॉलोनियों में सफाई का इंतजार

मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन:पुलिस ने वॉटर कैनन से खदेड़ा

देखिये वीडियो, लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई:अधिकारी रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार; भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत केस दर्ज

कौन किस प्रोजेक्ट में, किससे कितना लेन-देन:अकाउंटेंट खोलेगा राज

अनुमति मिली नहीं बाजार तैयार:दोहरे रवैये से नाराज कांग्रस आज करेगी आईडीए का घेराव

जालसाज नवीन ओझा गैंग के गुर्गे क्राइम ब्रांच के निशाने पर:जेल में बंद बदमाश के भाई और बैंककर्मियों को नोटिस, तीन पीड़ितों के बयान

मनोज परमार के गुर्गों की गुंडागर्दी:अस्पताल में घुसकर की जमकर मारपीट

उपचुनाव के नतीजे:भाजपा उम्मीदवार ने सीएम का रिकॉर्ड तोड़ा; इतने लाख वोटों से जीतीं

ट्रांसमिशन, टायर और आईटी क्षेत्र के लिए इच्छुक है आरपीजी समूह:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से हर्ष गोयनका की जबलपुर रतलाम, सागर और उज्जैन में निवेश पर हुई चर्चा

CJP के प्रोटेस्ट से पहले पुलिस अलर्ट:गली-गली किया जा रहा अनाउंसमेंट; लोगों से की ये अपील

गरबे के नाम पर अश्लीलता और व्यावसायिक आयोजनों पर कसी जाए लगाम:विहिप-बजरंग दल ने सौंपा ज्ञापन; आयोजकों की जिम्मेदारी तय करने से लेकर पहचान-पत्र देखकर ही प्रवेश देने तक की मांग

विधासभा-1 में नशा भी नंबर-1 पर:मंत्री विजयवर्गीय के गढ़ में सत्तन गुरु ने खोला मोर्चा; बोले युवाओं का भविष्य बर्बाद कर रहा नशे का कारोबार

केंद्रीय मंत्री ने धार्मिक नगरी में किए बाबा के दर्शन:देश की सुख-समृद्धि के लिए की प्रार्थना

उज्जैन-इंदौर में फैला खान गैंग का जाल!:सनसनीखेज खुलासा

हाईटेंशन लाइन से टकराई दुर्गा प्रतिमा:करंट लगने से 4 लोग झुलसे

सरपंच का चुनाव लड़ने के लिए लिव-इन पार्टनर के घर से चुराया सोना:इस प्रदेश से गिरफ्तार; एक करोड़ से ज्यादा का माल बरामद
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!