खबर
टॉप न्यूज

शराब दुकान के पास बच्चे के साथ रातभर ठिठुरती रही मां: राज्य महिला आयोग अध्यक्ष के दौरे में सामने आई स्तब्ध कर देने वाली घटना

Khulasa First

Khulasa First

संवाददाता

29 नवंबर 2025, 2:41 pm
शेयर करें:
शराब दुकान के पास बच्चे के साथ रातभर ठिठुरती रही मां

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
राष्ट्रीय राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष विजया रहाटकर के दो दिवसीय इंदौर दौरे में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई। शुक्रवार सुबह वन स्टॉप सेंटर (सखी केंद्र) के निरीक्षण से ठीक पहले एक डरी हुई किशोरी नवजात शिशु को गोद में लिए स्थानीय लोगों के साथ पहुंची। खुद को सनावद निवासी बताने वाली यह नाबालिग कुछ बोल ही न पाई।

आंखों में आंसू लिए सिर्फ इतना कहा, 112 वाले छोड़ गए, पति को मार दिया। ठंडी हवा में बच्चे के साथ कांपती मां की यह दर्दभरी दास्तां सुन हर कोई सिहर उठा। आयोग अध्यक्ष ने तुरंत 5 दिन केंद्र में रखने का आदेश दिया, लेकिन घटना की गहराई में उतरने की बजाय मामला महज फोटो सेशन तक सिमट गया। क्या यह निरीक्षण न्याय की मांग करता है या सिर्फ दिखावा?

पुलिस की लापरवाही से नाबालिग ठिठुरी, सखी केंद्र भी घेरे में
संयोगितागंज क्षेत्र स्थित कंपोजिट शराब दुकान के पास यह महिला रातभर ठंडी हवा की चपेट में सड़क पर पड़ी रही। तड़के करीब 4 बजे राहगीरों ने सिर्फ एक पतले कपड़े में लिपटी 1 महीने की मासूम नवजात और उसकी मां को सड़क पर कंपकंपाते देखा। बच्ची तेज बुखार से कांप रही थी, जबकि मां ठंड और डर से कांपती हुई कुछ बोल न पा रही थी। स्थानीय लोगों ने तुरंत पीसी सेठी अस्पताल के सामने से कपड़े और कंबल खरीदे, बच्ची को लपेटा और उसकी मां को खाना खिलाया।

सवाल उठता है कि देर रात डायल 112 को सूचना मिलने के बावजूद पुलिस ने नाबालिग को नवजात संग सड़क किनारे क्यों छोड़ दिया? वन स्टॉप सेंटर महज कुछ ही दूरी पर होने के बावजूद उसे शेल्टर क्यों नसीब न हुआ? किशोरी ने रोते हुए बयां किया कि पति को किसी ने पीट-पीटकर फेंक दिया। यह घटना महिला सुरक्षा की पोल खोलते हुए पुलिस विभाग पर गंभीर सवाल खड़े कर रही है।

आयोग अध्यक्ष का निरीक्षण फोटोबाजी या न्याय?... वन स्टॉप सेंटर पर निरीक्षण का निर्धारित समय सुबह 9 बजे था, लेकिन विजया रहाटकर डेढ़ घंटे लेट पहुंचीं। प्रभारी डॉ. वंचनासिंह परिहार, डॉ. संध्या विकास (संयुक्त संचालक, महिला-बाल विकास) समेत कर्मचारियों ने गुलदस्ता भेंट कर उनका स्वागत किया।

वहीं निरीक्षण के दौरान किशोरी रो-रोकर अपनी व्यथा सुना रही थी- पति की पिटाई, पुलिस की बेरुखी, रातभर की ठंड में तड़प… लेकिन अध्यक्ष ने इस दर्द पर गौर ही नहीं किया। दौरा महज फोटो खिंचवाने और औपचारिकता निभाने का लग रहा था।

इससे सखी केंद्र की कार्यप्रणाली पर भी दाग लग गया- नाबालिग को तुरंत सहारा क्यों न मिला? यह घटना न सिर्फ पुलिस की लापरवाही का खुलासा करती है, बल्कि महिला आयोग के निरीक्षण की गहराई पर भी सवालिया निशान लगाती है।

क्या ऐसी घटनाएं महिलाओं की सुरक्षा को मजबूत करेंगी या सिर्फ सुर्खियां बनेंगी? इंदौर की सड़कों पर घूमने वाली असहाय मां-बच्ची की आवाज अब और दबने न पाए, आखिर पांच दिन बाद कहां जाएगी नवजात को लेकर महिला? इसका जवाब भी राष्ट्रीय आयोग की अध्यक्ष नहीं दे पाईं।

टैग:

संबंधित समाचार

सिम एक्टिवेशन के नाम पर साइबर ठगी
Top News

सिम एक्टिवेशन के नाम पर साइबर ठगी:आईटी कर्मचारी के खाते से लाखों उड़ाए

about 9 hours ago
जहरीले पानी से मरने वालों के घर पहुंची कांग्रेस
Top News

जहरीले पानी से मरने वालों के घर पहुंची कांग्रेस:मृतकों के परिजन ने कहा- हादसे के दोषियों को सजा मिलना चाहिए

about 9 hours ago
देखिए वीडियो, राजघाट पहुंचा विपक्ष
Top News

देखिए वीडियो, राजघाट पहुंचा विपक्ष:इन नेताओं को अंदर जाने की अनुमति; बापू को दी श्रद्धांजलि, सीईसी के इस्तीफे पर तीसरे दिन भी प्रदर्शन

about 9 hours ago
देखिए वीडियो, सर्वपितृ अमावस्या पर मुस्लिम महिला करेगी पितृ तर्पण
Top News

देखिए वीडियो, सर्वपितृ अमावस्या पर मुस्लिम महिला करेगी पितृ तर्पण:पूर्वजों के सम्मान का लिया संकल्प

about 10 hours ago
फिटनेस व्यवस्था हुई ठप चालकों की ‘चेकिंग’ तेज
Indore

फिटनेस व्यवस्था हुई ठप चालकों की ‘चेकिंग’ तेज:सरकारी वेबसाइट पर फिटनेस सुविधा महीनों से बाधित होने का दावा

about 10 hours ago
एमटी क्लॉथ मार्केट में बंपर अमृत उपहार योजना का मुख्य ड्रॉ संपन्न
Top News

एमटी क्लॉथ मार्केट में बंपर अमृत उपहार योजना का मुख्य ड्रॉ संपन्न:व्यापारियों को मिले 251 आकर्षक उपहार; दलालों के लिए रखे गए थे 31 विशेष पुरस्कार

about 10 hours ago
मध्यप्रदेश में निवेश करेगा आरपीजी समूह
Top News

मध्यप्रदेश में निवेश करेगा आरपीजी समूह:ट्रांसमिशन, टायर,आईटी सेक्टर पर सीएम डॉ. मोहन यादव से हर्ष गोयनका की चर्चा

about 10 hours ago
चाचा 420 की साजिश का शिकार आरिफ अली
Top News

चाचा 420 की साजिश का शिकार आरिफ अली:एक बार एनडीपीएस एक्ट के झूठे केस में फंसा चुका; फिर दे रहा धमकी

about 10 hours ago
बैंक बिल्डिंग के जर्जर छज्जे हटाए
Top News

बैंक बिल्डिंग के जर्जर छज्जे हटाए:प्लास्टर गिरने के बाद निगम की कार्रवाई; समय-सीमा में नहीं हुआ काम

about 10 hours ago
नकली तंबाकू का नेटवर्क खंगाल रही सराफा पुलिस
Top News

नकली तंबाकू का नेटवर्क खंगाल रही सराफा पुलिस:आरोपी ने लिया कृष्णा ट्रेडर्स का नाम; पैकिंग रोल और लेबल के स्रोत की भी होगी जांच

about 10 hours ago
कार से टक्कर के बाद बाइक सवार नशेड़ी ने फोड़ा कांच
Top News

कार से टक्कर के बाद बाइक सवार नशेड़ी ने फोड़ा कांच:घटना के बाद दोनों पक्ष को थाने ले गई पुलिस; मारपीट का वीडियो वायरल

about 10 hours ago
गैंगस्टर सतीश भाऊ और उसके गुर्गों के खिलाफ क्राइम ब्रांच में दर्ज हुई शिकायत
Top News

गैंगस्टर सतीश भाऊ और उसके गुर्गों के खिलाफ क्राइम ब्रांच में दर्ज हुई शिकायत:लाखों रुपए वसूलने के मामले में; प्रॉपर्टी सेटलमेंट के नाम पर लिए, अब धमका रहे हैं फरियादी को

about 10 hours ago
टूरिज्म फीलिंग नहीं हीलिंग भी
Top News

टूरिज्म फीलिंग नहीं हीलिंग भी:सीएम डॉ. मोहन यादव

about 10 hours ago
जय श्रीकृष्ण या 'जेएसके' या जय श्रीकृष्णा
Top News

जय श्रीकृष्ण या 'जेएसके' या जय श्रीकृष्णा

about 10 hours ago
दोस्तों के साथ ओडिशा गया गणेश लापता
Indore

दोस्तों के साथ ओडिशा गया गणेश लापता:जांच पर उठे सवाल

about 11 hours ago
ड्रग्स तस्करी की 48.50 लाख की कमाई पर सफेमा का शिकंजा
Top News

ड्रग्स तस्करी की 48.50 लाख की कमाई पर सफेमा का शिकंजा:पहले से 13 केस दर्ज; जिनमें से तीन एनडीपीएस एक्ट के

about 11 hours ago
पेट्रोल पंप से की रेकी और रास्ते में लूट लिया
Top News

पेट्रोल पंप से की रेकी और रास्ते में लूट लिया:काका तमने जो नोट दिया वी नकली है कहकर रोका था किसान को

about 11 hours ago
बंटी नागर खुदकुशी कांड में बॉबी छाबड़ा की हुई एंट्री
Top News

बंटी नागर खुदकुशी कांड में बॉबी छाबड़ा की हुई एंट्री:मामला छोटा बांगड़दा हाईराइज बिल्डिंग के 35 करोड़ के लेनदेन का

about 11 hours ago
चंदर की मौत का गुस्सा
Top News

चंदर की मौत का गुस्सा:कोर्ट में बदमाश सूरज जाट पर बरसीं चप्पलें

about 11 hours ago
तस्कर रेहान गिरफ्तार पुलिस ने आखिरकार दबोचा
Top News

तस्कर रेहान गिरफ्तार पुलिस ने आखिरकार दबोचा:नाना के ड्रग्स नेटवर्क की अहम कड़ी

about 11 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!