मोहन की सादगी, अप्रत्यक्ष किस पर वार: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के बेटे की शादी होगी सामूहिक विवाह सम्मेलन में आज
Khulasa First
संवाददाता

महेश दीक्षित 98935-66422 खुलासा फर्स्ट, भोपाल।
भोपाल। अब मध्यप्रदेश की राजनीति में सिर्फ घोषणाएं या रैलियां ही नहीं, शादियों के अंदाज भी संदेश दे रहे हैं। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव अपने छोटे बेटे डॉ.. अभिमन्यु यादव की शादी आज (30 नवंबर, दोपहर 3 बजे) उज्जैन के क्षिप्रा किनारे सामूहिक विवाह समारोह में करने जा रहे हैं। इस खास मौके पर उनके साथ 21 और जोड़े भी सात फेरे लेंगे।
डॉ. मोहन यादव ने इससे पहले अपने बड़े बेटे वैभव यादव की शादी भी पूरी सादगी से पुष्कर (राजस्थान) में की थी। इस साधारण और समाज केंद्रित शादी की उमा भारती ने खुले तौर पर तारीफ की थी और इसे समाज के लिए बड़ी मिसाल बताया था। डॉ. मोहन यादव ने बेटे की शादी के निमंत्रण कार्ड में लिखा है कि, आपका आशीर्वाद ही पर्याप्त है, कृपया कोई उपहार न लाएं।
राजनीतिक गलियारों में इसे सीधे तौर पर केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान की शाही शादियों के जवाब के तौर पर देखा जा रहा है। शिवराज के बेटों कुणाल और कार्तिकेय सिंह चौहान की शादियां भोपाल, इंदौर और जोधपुर में हफ्तों तक चली थीं।
कुणाल की शादी भोपाल में, जबकि कार्तिकेय की शादी जोधपुर के पैलेस में हुई थी। इन शादियों में वीवीआईपी मेहमान, भव्य रिसेप्शन और शाही ठाठ-बाट शामिल थी। तब इन शादियों को देश की सबसे खर्चीली शादी माना गया था।
सादगी बनाम शाही दिखावा मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव
दोनों बेटों की शादी साधारण और जनता के बीच।
बेटे की शादी उज्जैन में क्षिप्रा किनारे सामूहिक विवाह समारोह में। 22 जोड़े एक साथ शामिल।
साधारण निमंत्रण, कोई उपहार नहीं।
सादगी और जनता से जुड़ाव उद्धेश्य।
खर्च कम, रस्मों में दिखावा नहीं।
बड़े बेटे की शादी की उमा भारती ने भी तारीफ की।
शिवराज सिंह चौहान
दोनों बेटों कुणाल और कार्तिकेय की शाही शादी।
भोपाल, दिल्ली और जोधपुर में आयोजन।
अलग-अलग भव्य रिसेप्शन, हफ्तों तक चले समारोह।
वीवीआईपी कार्ड और आलीशान सजावट।
शक्ति प्रदर्शन और राजनीतिक छवि मजबूत करना उद्धेश्य।
हजारों मेहमान, बड़ी राजनीतिक और सामाजिक हस्तियां शामिल।
खर्च करोड़ों में, रस्में लंबी और भव्य।
संबंधित समाचार

वीडियो देखिये, रिमूवल कार्रवाई के बाद बेघर हुए परिवारों का दर्द आया सामने:पैसे देकर खरीदा था मकान; पार्षद से मुख्यमंत्री तक लगाई गुहार, कहीं नहीं हुई सुनवाई

पीतांबरा पीठ के निर्माण पर हाईकोर्ट सख्त:PWD की टीम ने लिए सैंपल

वीडियो देखिये, ऑटो चालक से पुलिसकर्मी की झूमाझटकी:सवारी उतारने को लेकर हुआ विवाद

एशिया में भारत का बढ़ा दबदबा:क्षेत्रीय प्रभाव के मामले में इस स्थान पर पहुंचा; पावर स्कोर बढ़कर हुआ इतना

विशाल बढ़त हासिल करने के बावजूद भारतीय टीम जीत दर्ज नहीं कर सकी:डेरिल मिचेल और ग्लेन फिलिप्स की जुझारू बल्लेबाजी ने न्यूजीलैंड को हार से बचा लिया

वीडियो देखिये, फर्नीचर की दुकान में भीषण आग से हड़कंप:दमकल की आठ से ज्यादा गाड़ियां पहुंचीं मौके पर

शहर को जाम से मुक्ति देने वाले फ्लाईओवर ही बने मुसीबत:डेडलाइन खत्म फिर भी काम बाकी; जनता भुगत रही ट्रैफिक जाम की सजा

खड़े ट्रक में घुसी तेज रफ्तार बोलेरो:आर्मी जवान सहित 3 की मौत; मृतकों में दो सगे भाई शामिल

ट्रैफिक नियम तोड़े तो घर पहुंचेगी पुलिस:सत्यापन के बाद चालानी कार्रवाई; वरिष्ठ अधिकारी कर रहे मॉनिटरिंग

मेट्रो की टाइमिंग में बड़ा बदलाव:अब सुबह नहीं दोपहर इतनी बजे से दौड़ेगी ट्रेन; रात 9 बजे तक मिलेगी सुविधा

जलसंकट के बीच फूटी नर्मदा की पाइपलाइन:एक साल पहले डाली गई थी नई लाइन; सड़क पर बहा हजारों लीटर पानी

वीडियो देखिये, जनता क्वार्टर में प्रशासन की बड़ी कार्रवाई:चार घंटे में 90 फीसदी आवास ध्वस्त; भारी पुलिस बल तैनात

कर्ज के बोझ तले दबे इंटीरियर डिजाइनर ने दी जान:पिता के आने से पहले ही खत्म कर ली जिंदगी; रात में भाइयों से कही थे ऐसी बात

दानवीरों की देशभर की सूची में इंदौर के उद्योगपति का भी नाम:एक साल में इतना बढ़ाया दान; लगातार छठी बार हुरुन लिस्ट में शामिल

भीषण सड़क हादसा:ओवरटेक के दौरान आमने-सामने भिड़ीं दो कारें; इकलौते बेटे की मौत, एक दिन पहले खरीदी थी कार

वीडियो देखिये, शहर की इस कॉलोनी में बुलडोजर कार्रवाई:पुलिस बल के साथ पहुंची नगर निगम की टीम; हटेंगे 62 निर्माण, 25 मकान तोड़े

पूर्व CM का गढ़...अस्पताल में नहीं होती डेंगू की जांच:UPSC की तैयारी कर रही अंकिता की डेंगू से मौत

किसान के शव के साथ सड़क पर उतरे परिजन:चार घंटे बाद खुला जाम, पुलिस जांच पर टिकी निगाहें

रात दो बजे आरक्षक को लगी गोली:न हमलावर का पता, न वजह का खुलासा!

क्या डीजीपी कैलाश मकवाना का कार्यकाल तीन महीने बढ़ जाएगा:राज्य सरकार ने भेजा केंद्र को प्रस्ताव
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!